Responsive Scrollable Menu

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है. माफिया मिट्टी में मिल गए और विरासत प्रदेश की नई पहचान बन गई. काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर इसके उदाहरण हैं. भव्य-दिव्य कुंभ और मथुरा-वृंदावन की चहल-पहल भी नए उत्तर प्रदेश और नए भारत की पहचान है.

एक हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल

 मुख्यमंत्री योगी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वडनगर से काशी पहुंची सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर सेवा यात्रियों और युवाओं के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे. प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर निकाली गई यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के एक हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए.

भूकंप से गुजरात त्रस्त 

सीएम योगी ने कहा कि सात अक्टूबर 2001 को गुजरात की धरती पर एक करिश्माई नेतृत्व का आगमन हुआ. उस समय भुज के भूकंप से गुजरात त्रस्त था. कई महीनों तक भूकंप के झटके आते रहे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गुजरात फिर खड़ा हुआ और मॉडल स्टेट के रूप में सामने आया. उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्ष पहले गुजरात से जो यात्रा शुरू की, उसका अनुभव आज पूरा भारत ले रहा है. भारत सुरक्षित और समृद्ध हुआ है तथा वैश्विक मानचित्र पर एक ताकत के रूप में उभरा है.

भारत के संकल्प को पूरा करने में लगेगी

उन्होंने उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन विकसित और आत्मनिर्भर भारत का है. यह संकल्प तभी पूरा होगा, जब हर जिला, गांव, कस्बा और राज्य खुद को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा. सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्पों के अभिनंदन के साथ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना का भी एहसास करा रही है. युवाओं की यही ऊर्जा 2047 में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में लगेगी.

Continue reading on the app

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने किया 5 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, भारी संख्या में हथियार, गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने 9RR और 18 बटालियन CRPF के साथ संयुक्त कार्रवाई में पांच आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. टीम ने इनके कब्जे से 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 9 एमएम के 40 राउंड और 3 ग्रेनेड बरामद किए हैं.

The post जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने किया 5 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, भारी संख्या में हथियार, गोला-बारूद बरामद appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन का दावा, वनडे में भी होगी गेंदबाज की वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर को वनडे टीम में भी शामिल किया जाएगा. भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए कमबैक करेंगे. उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. अश्विन का मानना है कि टी20 बेहतर प्रदर्शन उन्हें वनडे विश्व कप का टिकट दिला सकता है. Wed, 7 Oct 2026 23:45:10 +0530

  Videos
See all

Aadhaar Update News : आधार में नाम सुधारने को लेकर बड़ा बदलाव! | Aadhaar Name Update | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T21:00:13+00:00

Record number of attacks on tankers sailing through the Strait of Hormuz | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T20:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers