Responsive Scrollable Menu

मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल:बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाली फिल्म का किया प्रमोशन

सिंगर मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ को ज्यादा प्रमोट नहीं किया। मीका के मुताबिक, दिलजीत ने अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक, ट्रेलर और कुछ BTS वीडियो शेयर किए थे। टाइम्स नाउ से बातचीत में मीका ने कहा कि उन्हें दिलजीत से जलन नहीं है। वह उनकी कामयाबी से खुश हैं। मीका ने कहा, “मुझे दिलजीत से जलन क्यों होगी? मुझे उस पर गर्व है। दलेर पाजी के बाद अगर पगड़ी पहनकर किसी ने सिंगर के तौर पर पहचान बनाई है, तो वह दिलजीत है। वह बहुत अच्छा काम कर रहा है।” इसके बाद मीका ने ‘बॉर्डर 2’ का जिक्र किया। मीका ने कहा, “मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ‘बॉर्डर 2’ आने पर दिलजीत पाजी ने उसका एक प्रतिशत भी प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने सनी पाजी को एक प्रतिशत भी धन्यवाद नहीं दिया।” मीका ने कहा कि उन्होंने दिलजीत को कभी सार्वजनिक तौर पर सनी देओल के साथ काम करने की अहमियत बताते नहीं देखा। उन्होंने कहा, “मैंने दिलजीत को कभी यह कहते नहीं देखा कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है, यह बड़ी बात है। उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ के बारे में कभी बात नहीं की। फिल्म आने के बाद भी मैंने उन्हें इसके बारे में पोस्ट करते नहीं देखा।” मीका ने कहा, “‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने उस पर कोई पोस्ट नहीं किया। उन्होंने सिर्फ उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें एक पाकिस्तानी कलाकार था।” हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन से जुड़ा कंटेंट शेयर किया था। उन्होंने दिसंबर 2025 में फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। दिलजीत ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किए थे। मीका ने बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन पर सवाल उठाया मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा, “जब आप बॉलीवुड में काम करते हैं, तो उसका प्रमोशन क्यों नहीं करते? फिर कहते हैं कि मुझे बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, लेकिन आप बॉलीवुड में काम करते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं ये बातें उसे भाई की तरह कह रहा हूं। ‘बॉर्डर 2’ हमारे देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह हिंदुस्तान के बारे में फिल्म है। आप इसके बारे में पोस्ट क्यों नहीं करते?” मीका ने आगे कहा, “आप उसका इंस्टाग्राम देख सकते हैं और बता सकते हैं कि क्या वहां ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट करते हुए एक भी वीडियो है।” ‘सरदार जी 3’ पर भी बोले मीका मीका ने दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का भी जिक्र किया। इस फिल्म में दिलजीत और नीरू बाजवा के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। मीका ने कहा, “उन्होंने सिर्फ अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी हीरोइन थी। उस फिल्म में नीरू बाजवा भी हैं, लेकिन नीरू बाजवा का कोई जिक्र नहीं था। मुझे लगता है कि आपको हर चीज का प्रमोशन करना चाहिए।” गौरतलब है कि हानिया आमिर की वजह से पिछले साल फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवादों में आ गई थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर फिल्म में उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल उठे थे। फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसे 27 जून 2025 को विदेशों में रिलीज किया गया। पिछले साल जब फिल्म को लेकर विवाद सामने आया था, उस समय भी मीका सिंह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ की क्लास लगाई थी। मीका सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था, दोस्तों देश पहले, जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिलहाल ठीक नहीं चल रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बर्ताव कर रहे हैं। सरहद पार के किसी आर्टिस्ट के साथ काम करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए, खासकर जब इसमें हमारे देश की गरिमा की बात हो। आगे मीका सिंह ने लिखा था, 'एक फिल्म थी, जिसमें फवाद खान (पाकिस्तानी एक्टर) और वाणी कपूर थीं, हम सबने मिलकर उसका विरोध किया था, लेकिन लगता है अब भी कुछ लोगों को सबक नहीं मिला है। सबसे ज्यादा शॉक की बात ये है कि एक फेक सिंगर जिसने भारत में 10 शोज किए, जिसमें हजारों फैंस ने उनके टिकट्स खरीदे, अब गायब हो चुका है। वो फैंस को धोखा देकर असहाय छोड़कर चला गया। दिलजीत शुरुआती दिनों में मीका से मिलने आए थे मीका ने दिलजीत के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठाने के बावजूद कहा कि उन्होंने आलोचना के समय उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा, “जब खालिस्तानी लोग उसके पीछे पड़े थे, तब भी मैं उसके साथ था। मैंने कहा था कि नहीं, वह हमारा सरदार लड़का है।” मीका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि खालिस्तानियों को उसे परेशान करना चाहिए। वह हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है और पंजाबी म्यूजिक को अगले लेवल पर ले जा रहा है। उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।” मीका ने कहा कि दिलजीत करियर के अपने शुरुआती दिनों में उनसे मिलने आए थे। मीका ने कहा, “शुरुआत में वह मेरे पास आया और उसने बटर चिकन खाया। मुझे लगता है कि अब वह शाकाहारी है।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने दिलजीत की टीम को रिकॉर्डिंग की सुविधा दी थी। मीका ने कहा, “कई बार उसकी मैनेजर सोनाली फोन करके कहती थीं कि तुरंत रिकॉर्डिंग करनी है। तब लोखंडवाला स्थित मेरा स्टूडियो हमेशा इस्तेमाल होता था।”

Continue reading on the app

फ्लाईदुबई विमान में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी:'नीरजा’ से ‘बेल बॉटम’ तक प्लेन हाईजैक और संकट पर बनी 10 फिल्में

30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बड़ा संकट पैदा हो गया। दुबई से तेल अवीव जा रहे बोइंग 737 MAX 8 के कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला कर दिया। विमान में 174 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। हमले के बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा और करीब 30 सेकंड में 14 हजार फीट की ऊंचाई खो बैठा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा अनलॉक किया। यात्रियों ने हमलावर को काबू किया। दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान संभाला और ताबुक में सुरक्षित लैंडिंग कराई। इस घटना ने बॉलीवुड की उन फिल्मों की याद दिलाई, जिनमें विमान हाईजैक, विमान संकट और यात्रियों को बचाने की कहानियां दिखाई गई हैं। इनमें कुछ फिल्में वास्तविक घटनाओं से प्रेरित हैं, जबकि कुछ काल्पनिक कहानियों पर आधारित हैं। 1. ‘नीरजा’ 2016 की फिल्म ‘नीरजा’ में सोनम कपूर ने एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया था। फिल्म 1986 के पैन एम फ्लाइट 73 हाईजैक पर आधारित थी। नीरजा ने यात्रियों को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी थी। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 2. ‘बेल बॉटम’ अक्षय कुमार की 2021 की फिल्म ‘बेल बॉटम’ 1980 के दशक की विमान हाईजैक घटनाओं से प्रेरित स्पाई थ्रिलर थी। फिल्म में अक्षय ने RAW एजेंट का किरदार निभाया, जो हाईजैक किए गए विमान से यात्रियों को बचाने के मिशन पर जाता है। 3. ‘योद्धा’ 2024 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ में एक पूर्व सैनिक हाईजैक किए गए विमान में फंस जाता है। इसके बाद वह यात्रियों की जान बचाने और हमलावरों का सामना करने की कोशिश करता है। यह एक काल्पनिक एक्शन थ्रिलर थी। 4. ‘कंधार’ मलयालम फिल्म ‘कंधार’ में मोहनलाल ने मेजर महादेवन का किरदार निभाया था। फिल्म में एक यात्री विमान के हाईजैक होने के बाद बंधकों को बचाने का अभियान दिखाया गया। इसकी कहानी 1999 के इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 हाईजैक से प्रेरित थी। 5. ‘जमीन’ अजय देवगन और अभिषेक बच्चन स्टारर ‘जमीन’ में एक विमान हाईजैक होने के बाद यात्रियों को बचाने का ऑपरेशन दिखाया गया। यह फिल्म 1999 के IC-814 हाईजैकिंग से थोड़ी-बहुत प्रेरित थी और ऑपरेशन एंटेबे से भी प्रभावित थी। 6. ‘हाईजैक’ 2008 की फिल्म ‘हाईजैक’ में शाइनी आहूजा ने ग्राउंड मेंटेनेंस इंजीनियर विक्रम मदान का किरदार निभाया था। उनकी बेटी जिस विमान में सफर कर रही होती है, उसे आतंकवादी हाईजैक कर लेते हैं। इसके बाद विक्रम विमान में घुसकर अपनी बेटी और दूसरे यात्रियों को बचाने की कोशिश करता है। 7. ‘चोर निकल के भागा’ यामी गौतम और सनी कौशल स्टारर यह फिल्म एक डायमंड चोरी की साजिश से शुरू होती है। इसके बाद विमान हाईजैक होने से कहानी पूरी तरह बदल जाती है। 8. ‘रनवे 34’ फिल्म ‘रनवे 34’ में अजय देवगन ने 'कैप्टन विक्रांत खन्ना' नाम के एक विलक्षण और आत्मविश्वासी पायलट की भूमिका निभाई थी। कहानी में दिखाया गया कि खराब मौसम और बेहद कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के बीच वह जोखिम उठाकर विमान की एक 'ब्लाइंड लैंडिंग' करवाते हैं। इ सके बाद यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में उन पर कानूनी जांच (एविएशन इंक्वायरी) बैठती है, जिसका नेतृत्व अमिताभ बच्चन (नारायण वेदांत के रूप में) करते हैं। 9. ‘फ्लाइट’ 2012 की हॉलीवुड फिल्म ‘फ्लाइट’ में डेंजल वॉशिंगटन ने पायलट व्हिप व्हिटेकर का किरदार निभाया था। विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आने के बाद वह इमरजेंसी लैंडिंग करता है। इसके बाद उसके फैसलों और हादसे की जांच होती है। 10. ‘एयर फोर्स वन’ 1997 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एयर फोर्स वन’ एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर थी। फिल्म का निर्देशन मशहूर जर्मन डायरेक्टर वोल्फगैंग पीटरसन ने किया था। फिल्म की कहानी में राष्ट्रपति मार्शल रूस के मॉस्को से अमेरिका लौट रहे होते हैं। इसी दौरान उनके आधिकारिक विमान ‘एयर फोर्स वन’ को रूसी नव-राष्ट्रवादी आतंकवादी हाईजैक कर लेते हैं। इन आतंकियों का नेतृत्व इगोर कोर्शुनोव करता है। हाईजैक के दौरान सुरक्षा अधिकारी राष्ट्रपति को विमान से सुरक्षित निकालने की कोशिश करते हैं। हालांकि, मार्शल विमान से बाहर निकलने के बजाय वहीं छिपे रहते हैं। वह खुद को कार्गो होल्ड में छिपा लेते हैं और आतंकियों से बचते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर देते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

तिलक वर्मा ने तोड़ा टी20 में विराट कोहली का महारिकॉर्ड, बनाया फास्टेस्ट 5000 रन

भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रांची टी20 में तिलक ने 18 गेंद में अपनी 44 रनों की पारी से टी20 में 5000 रन पूरे किए. इसके साथ भारत के लिए इस फॉर्मेट में तिलक विराट कोहली से तेज इस आंकड़े तक पहुंचने का कारनामा किया है. Fri, 9 Oct 2026 22:19:27 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर दिया गलत बयान - BJP #shorts #drupadimurmu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T17:03:53+00:00

Mahabahas: कांग्रेस ने सख्ती दिखाई, हरदा को जिम्मेदारी याद आई! | Congress | Harish Rawat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T17:10:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers