स्क्वाश में 3 मेडल पक्के, अनाहत-अभय फाइनल में पहुंचे, जोशना और वेलावन को ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन स्क्वाश में भारत के लिए कम से कम दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल पक्के हो गए हैं. सबसे पहले मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके बाद महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह और मेंस सिंगल्स में अभयन सिंह ने सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई.
एशियन गेम्स: महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन भारत की महिला कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. फाइनल में भारतीय टीम ने 37 पॉइंट हासिल किए, जबकि ईरान की टीम 34 अंक ही ले पाई. इस तरह एशियन गेम्स में भारती की झोली में तीसरा गोल्ड मेडल आया है. इससे पहले महिला क्रिकेट टीम और शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल में टीम इवेंट में गोल्ड मिला था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










