Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड कप 2027 से पहले रोहित-विराट पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- ‘अब प्रयोग नहीं, सही कॉम्बिनेशन तैयार करने का समय’

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर टीम इंडिया की रणनीति साफ की है। दरअसल कप्तान गिल ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अच्छी फॉर्म में हैं इसलिए अब उनके साथ प्रयोग करने का समय नहीं है। कप्तान ने फील्डिंग और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी में सुधार को भी जरूरी बताया। बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की लेकिन तीसरे मैच में टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

दरअसल चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में भारत ने 351 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके बावजूद वेस्टइंडीज ने शाई होप की नाबाद 162 रन की पारी के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने हार के साथ-साथ वर्ल्ड कप की तैयारियों से जुड़े कई अहम पहलुओं पर बात की।

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान

दरअसल कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म पर भरोसा जताते हुए कहा कि दोनों लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित ने पिछली चार पारियों में तीसरा शतक लगाया है जबकि विराट भी अच्छी लय में हैं। गिल ने केएल राहुल की भी तारीफ की और कहा कि जब भी उन्हें मौका मिला उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में टीम के सामने अब खिलाड़ियों को आजमाने से ज्यादा सही कॉम्बिनेशन तैयार करने की चुनौती है।

अब नहीं होगा ज्यादा प्रयोग

वहीं वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते हुए टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग कॉम्बिनेशन को लेकर है। कुछ मैचों में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर नए खिलाड़ियों को मौका देने की रणनीति अपनाई गई है लेकिन शुभमन गिल के मुताबिक अब प्रयोग के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। उनका कहना है कि अगली सीरीज से उपलब्ध सभी प्रमुख खिलाड़ियों को साथ खेलना शुरू करना जरूरी होगा ताकि वर्ल्ड कप में जिस टीम कॉम्बिनेशन के साथ उतरना है उसे पहले से तैयार किया जा सके।

कप्तान गिल ने खास तौर पर रोहित और विराट की फॉर्म का जिक्र किया। रोहित शर्मा ने हाल की पारियों में लगातार रन बनाए हैं और उनके अनुभव को टीम के लिए अहम माना जा रहा है। विराट कोहली भी अच्छी फॉर्म में हैं। वहीं केएल राहुल ने भी मिले मौकों को रन में बदला है। इसका मतलब यह है कि टीम मैनेजमेंट के सामने सिर्फ खिलाड़ियों के चयन का सवाल नहीं है बल्कि इन बल्लेबाजों को एक साथ किस क्रम में इस्तेमाल किया जाए यह भी अहम हिस्सा होगा।

प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे शुभमन गिल

बता दें कि शुभमन गिल खुद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने तीन मैचों में 334 रन बनाए जिसमें गुवाहाटी में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई नाबाद डबल सेंचुरी भी शामिल रही। तीसरे वनडे में हालांकि वह जल्दी आउट हो गए। जेडन सील्स की गेंद पर शाई होप ने बाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से उनका शानदार कैच पकड़ा। गिल ने माना कि जल्दी आउट होने पर निराशा होती है लेकिन उन्हें नहीं लगा कि उस गेंद पर वह ज्यादा कुछ कर सकते थे।

Continue reading on the app

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे आज, रोहित शर्मा और कुलदीप यादव के पास बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि भारत पहले मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से आगे है। वहीं इस मैच में रोहित शर्मा के पास 12 हजार वनडे रन पूरे करने का मौका है। वह इस आंकड़े से सिर्फ 73 रन दूर हैं। ऐसा करने वाले वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं कुलदीप यादव भी 200 वनडे विकेट के करीब हैं।

दरअसल रोहित शर्मा ने पहले वनडे में 32 रन बनाए थे और अब उनके वनडे करियर में 11,927 रन हो चुके हैं। गुवाहाटी में 73 रन बनाते ही वह 12 हजार वनडे रन पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित के लिए गुवाहाटी का मैदान भी खास रहा है। यहां उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में 117 गेंदों पर नाबाद 152 रन की पारी खेली थी। इस मैदान पर उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक है।

पहले वनडे में रोहित बड़ी पारी खेलने से चूके

पहले वनडे में रोहित बड़ी पारी नहीं खेल सके थे लेकिन दूसरे मुकाबले में उनकी नजर व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ टीम को मजबूत शुरुआत देने पर होगी। दूसरी ओर विराट कोहली भी पहले मैच की शतकीय पारी के बाद चर्चा में हैं। तिरुवनंतपुरम में कोहली ने 139 रन की नाबाद पारी खेलकर वनडे में 15 हजार रन पूरे किए और ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

कुलदीप यादव भी 200 वनडे विकेट से सिर्फ 2 कदम दूर

वहीं भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के पास भी गुवाहाटी में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। पहले वनडे में कुलदीप ने 40 रन देकर 4 विकेट लिए थे और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनके 200 विकेट पूरे होते ही वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारतीय गेंदबाजों की खास सूची में शामिल हो जाएंगे। पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने एक समय बिना विकेट गंवाए 135 रन बना लिए थे। इसके बाद कुलदीप ने गेंदबाजी संभाली और जॉन कैंपबेल, शाई होप, जस्टिन ग्रीव्स और जेवेल एंड्रयू के विकेट लेकर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। वेस्टइंडीज 50 ओवर में 295 रन ही बना सका। भारत ने इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली की शतकीय पारियों के दम पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

गुवाहाटी में रोहित-कोहली की पुरानी यादें

दरअसल बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2018 में भी वनडे मुकाबला खेला गया था। उस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 323 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने रोहित शर्मा के नाबाद 152 और विराट कोहली के 140 रन की मदद से 8 विकेट रहते मैच जीत लिया था। रोहित की 152 रन की पारी आज भी इस मैदान पर वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों में शामिल है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज- शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, जेवेल एंड्रयू, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेयडन सील्स।

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN: कप्तान रहमत शाह ने क्रीज पर गाड़ा खूंटा, बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान का पलटवार

Afghanistan Strong reply Bangladesh: अबू धाबी टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 211 रन बना लिए थे. इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 346 रन पर सिमट गई थी. अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और 139 रन तक उसके चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो गए थे. इसके बाद रहमत शाह और इकराम अलीखिल ने मोर्चा संभाला. स्टंप्स के समय रहमत 84 रन बनाकर नाबाद हैं और टीम अभी भी 135 रन पीछे है. Sat, 10 Oct 2026 23:03:13 +0530

  Videos
See all

Mahabharata on Yamuna Ghat! Live video viral of beating | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T20:10:31+00:00

लुटुआ थानेदार की रीलबाजी, अब एक्शन का इंतजार! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T20:08:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers