पटना से उड़ी इंडिगो की फ्लाइट आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त, विमान की लखनऊ में कराई इमरजेंसी लैंडिंग
पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट के संग बड़ा हादसा सामने आया है. उड़ान के दौरान फ्लाइट पर अचानक से बिजली गिर गई. इसकी वजह से लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बिजली गिरने से विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.लखनऊ के करीब मौसम लगातार खराब है. इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ आ रही थी, मगर खराब मौसम के कारण विमान पर आकाशीय बिजली गिरी. यह घटना तब हुई जब फ्लाइट 17000 फीट की ऊंचाई पर थी.
आपात हालात को देखते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में 104 यात्री सवार थे, वहीं 6 क्रू मेंबर्स थे. लखनऊ के करीब मौसम लगातार खराब बना हुआ है. जानकारी तहत इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ की ओर से आ रही थी. मगर खराब मौसम के कारण विमान पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी. यह घटना उस समय पर हुई जब फ्लाइट 17000 फीट की हाइट पर थी. आपात हालात को देखते हुए विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई. विमान में 104 यात्री सवार थे. वहीं 6 क्रू मेंबर्स थे.
पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया
हालांकि बिजली गिरने का झटका लगने के बाद इंडिगो के पायलट ने सूझबूझ दिखाई. विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा दी. बिजली गिरने के कारण विमान के सबसे आगे के भाग को क्षति पहुंची. पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई. जानकारी के अनुसार, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान उन्हें अहमदाबाद ले जाने के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई. उन्हें रवाना किया गया.
इससे पहले जून में आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी सामने आई थी. उस समय भी इंडिगो के विमान पर भी बिजली गिरी थी. 20 जून को इंडिगो की फ्लाइट अगरतला की ओर बड़ रही थी. इस बीच तूफान के दौरान उस पर बिजली गिर गई. इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कोलकाता एयरपोर्ट पर कराई गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews








