Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य चौकी पर ड्रोन हमला, कैप्टन शहीद, सेना में हाई अलर्ट

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक सुरक्षा चौकी पर ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया और एक सिपाही घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खैबर जिले में बारा तहसील के अकाखेल मुमंदाई इलाके में स्थित चौकी पर हुए हमले में कैप्टन अब्बास खान शहीद हो गए, जबकि सिपाही फरहान घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने हमले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Israel Gaza Conflict | गाजा में फिर बरसी मौत! इजराइली गोलीबारी में 24 फलस्तीनियों की मौत, बच्चों और महिलाओं ने भी गंवाई जान

 

सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई और हाई अलर्ट

हमले के तुरंत बाद पूरे खैबर जिले और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने अकाखेल मुमंदाई और इसके आसपास के जंगलों की घेराबंदी कर दी है। संदिग्धों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सैन्य और पुलिस अधिकारियों ने हमले की प्रकृति और ड्रोन के स्रोत का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: Bharat Taxi Officially Launching | कैब सर्विस सेक्टर में क्रांति! 'भारत टैक्सी' का भव्य आगाज़, ओला-उबर को मिलेगी कड़ी टक्कर

 

क्षेत्र में बढ़ता तनाव

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत लंबे समय से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अन्य प्रतिबंधित संगठनों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों पर हमलों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी देखी गई है, जिससे राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। 

Continue reading on the app

5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की एक्टिंग में वापसी:वेब सीरीज फैमिली बिजनेस में आएंगी नजर, एक्ट्रेस की वापसी पर फैंस खुश

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लंबे समय तक ब्रेक लेने के बाद रिया चक्रवर्ती फिर से फिल्मों और सीरीज में वापसी कर रही हैं। मंगलवार शाम वह मुंबई में हुए ‘Next On Netflix’ इवेंट में शामिल हुईं, जहां एक्ट्रेस ने अपनी कमबैक सीरीज फैमिली बिजनेस की आधिकारिक घोषणा की। इस सीरीज में रिया के साथ अनिल कपूर और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली बिजनेस का टीजर शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, नई शक्ति मिलती है पुराने पैसे से। जब सत्ता बड़ी होती है, तो परिवार और कारोबार की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं। फैमिली बिजनेस जल्द ही केवल नेटफ्लिक्स पर देखें। रिया के कमबैक से उनके फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को सपोर्ट किया जा रहा है। एक फैन ने लिखा, देर आए, दुरुस्त आए, बधाई। दूसरे ने कहा, रिया को स्क्रीन पर वापस देख खुश हूं। यह वापसी उनके लिए पूरी तरह न्यायसंगत है, इंतजार नहीं कर सकता इसे देखने का। इसके अलावा कई और यूजर्स ने खुशी जताई है। बता दें, 2020 में सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। उसी साल सितंबर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया, जब उनके व्हाट्सएप से कथित ड्रग्स से जुड़े चैट्स सामने आए। अगले महीने उन्हें जमानत दे दी गई थी। इस शर्त के साथ कि वह अपना पासपोर्ट एनसीबी के पास जमा करें। हालांकि रिया को पांच साल बाद उनका पासपोर्ट वापस मिल गया है। यह पासपोर्ट उन्हें तब मिला जब हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया था।

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ 5 मैच ने बदल दिया सबकुछ, टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेलना था पक्का, अब प्लेइंग XI में जगह मिलना मुश्किल

Sanju Samson Unlikely To Play Against USA: ईशान किशन ने टी20 टीम में वापसी के बाद से धमाकेदार पारी खेली है जबकि संजू सैमसन लगातार फ्लॉप रहे. साउथ अफ्रीका वॉर्म-अप मैच में ईशान ने 20 गेंद में 53 रन बनाए, संजू सैमसन को खेलने का मौका नहीं दिया गया. इससे ये साफ हो गया है कि उनको इस टूर्नामेंट में शायद प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलेगा. Thu, 5 Feb 2026 11:21:55 +0530

  Videos
See all

BLA Big Attack on Pakistan LIVE: China को Balochistan से खदेड़ने में कामयाब हुए बलोच | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T06:10:32+00:00

Big Breaking On Gold Silver Price LIVE: सस्ता हो गया सोना| US Tariffs| Trump | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T06:07:06+00:00

Gold Price Hike Live : फिर महंगा हुआ सोना ! | Gold Rate Today | Gold Silver Price | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T06:05:20+00:00

Kanpur News: कानपुर में धर्मांतरण साजिश, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सड़क पर निकाला जुलुस!| UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T06:16:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers