Responsive Scrollable Menu

साइकिल वितरण योजना में लापरवाही, पावती न देने पर BRC निलंबित, लोक शिक्षण आयुक्त ने जारी किया आदेश

सिंगरौली में साइकिल वितरण योजना में लापरवाही का सामना आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने सख्त कार्रवाई की है। बीआरसी, बैढ़न सिंगरौली फूलचंद पटेल को निलंबित कर कर दिया गया है। उनपर संबंधित एजेंसी को पावती उपलब्ध न कराने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में कथित कमी का आरोप है।

बीआरसी के निलंबन से संबंधित आदेश अभिषेक सिंह लोक शिक्षण आयुक्त, मध्यप्रदेश ने 6 अक्टूबर 2026 को जारी किया है। जिसके मुताबिक बीआरसी पटेल के खिलाफ मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि फूलचंद पटेल बीआरसी बैढ़न के साथ उच्च माध्यमिक शिक्षक के मूल पद पर पदस्थ हैं।

एजेंसी को पावती उपलब्ध न कराने का मामला 

आदेश में बताया गया है 8 जून को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत एजेंसी को साइकिल की पावती उपलब्ध नहीं करने वाले विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किए गए थे। इस क्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा संभाग  ने फूलचंद पटेल के निलंबन का प्रस्ताव भेजा।

नया मुख्यालय बीईओ कार्यालय बैढ़न होगा

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में फूलचंद पटेल का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैढ़न निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। विभागीय आदेश के आधार पर हुई कार्रवाई के बाद साइकिल वितरण की प्रक्रिया पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पावती उपलब्ध कराने में कथित कमी किन परिस्थितियों में हुई और मामले में आगे किस स्तर पर जिम्मेदारी तय होती है, यह विभागीय जांच में स्पष्ट होगा।


सिंगरौली से राघवेंद्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

Continue reading on the app

सन मोबिलिटी ने सतीश सुंदरेशन को सीईओ नियुक्त किया

सन मोबिलिटी ने सतीश सुंदरेशन को सीईओ नियुक्त किया

Continue reading on the app

  Sports

वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन का दावा, वनडे में भी होगी गेंदबाज की वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर को वनडे टीम में भी शामिल किया जाएगा. भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए कमबैक करेंगे. उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. अश्विन का मानना है कि टी20 बेहतर प्रदर्शन उन्हें वनडे विश्व कप का टिकट दिला सकता है. Wed, 7 Oct 2026 23:45:10 +0530

  Videos
See all

Viral video | धक्के से गिरे राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस जवानों के साथ हाथापाई जैसी नौबत! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T22:40:13+00:00

Gold Rate Update : सोने के रेट में अचानक गिरावट! | Gold Price | GST impact on gold | GST Meeting | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T22:30:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers