Responsive Scrollable Menu

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे-टेस्ट टीम का ऐलान अगले हफ्ते:इंडिया-A के खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर, आखिरी 2 मैचों के लिए अलग टीम तैयार होगी

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले हफ्ते हो सकता है। वनडे टीम की घोषणा में देरी की बड़ी वजह इस समय पुडुचेरी में चल रही भारत A और ऑस्ट्रेलिया A की अनऑफिशियल वनडे सीरीज है। चयनकर्ता कुछ खिलाड़ियों को करीब से देखना चाहते हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे हैं। भारत 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरान टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। एक दिन पहले ही BCCI ने टी-20 टीम का ऐलान किया था। आखिरी 2 वनडे के लिए अलग टीम क्यों? चयनकर्ताओं की योजना न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक वैकल्पिक स्क्वॉड तैयार रखने की है। इसकी वजह टेस्ट सीरीज का शेड्यूल है। टेस्ट टीम में शामिल नियमित खिलाड़ियों को टेस्ट की तैयारी के लिए वनडे सीरीज खत्म होने से पहले ही न्यूजीलैंड रवाना होना पड़ सकता है। ऐसे में शुरुआती वनडे में खेलने वाले कुछ टेस्ट रेगुलर खिलाड़ियों को आखिरी दो मुकाबलों से आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह इंडिया A के उन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सूर्यांश शेडगे भी चयनकर्ताओं की नजर में भारत A की तरफ से खेलते हुए ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने 7 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए। शेडगे के लिए यह सीरीज इसलिए भी अहम है क्योंकि वह भारत के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर विकल्पों में तेजी से उभर रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ टीम में हार्दिक पंड्या के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया था। टी-20 टीम का ऐलान, भुवनेश्वर की वापसी मंगलवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम का ऐलान किया गया। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम में वापसी हुई है। उन्होंने 2022 में आखिरी मैच खेला था। भारत की टी-20 टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव। ----------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI मीटिंग के बाद हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी: उनकी अगुवाई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीत हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। यह फैसला एक दिन पहले गुवाहाटी में हुई BCCI की मीटिंग के बाद आया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

इंदौर में क्रेडिट कार्ड के पॉइंट्स रिडीम करने के नाम पर 4 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर ठग ने दिया झांसा

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड के पॉइंट्स रिडीम करने के नाम पर करीब 4 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला को बैंक अधिकारी बनकर कॉल किया गया और पॉइंट्स रिडीम करने की प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग जानकारी और प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद उसके दो बैंक खातों से करीब 4 लाख रुपए की रकम निकाल ली गई। रकम निकलने की जानकारी मिलने पर महिला ने हीरानगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

दरअसल हीरानगर थाना क्षेत्र की फरियादिया ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक व्यक्ति का कॉल आया था। उसने खुद को बैंक अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट्स रिडीम कराने की बात कही। फरियादिया को भरोसे में लेने के बाद ठग ने रिडेम्पशन की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर उसे अलग-अलग तरीके से झांसे में लिया। इसके बाद उसके दो बैंक खातों से करीब 4 लाख रुपए की राशि निकल गई।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की

खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद फरियादिया को ठगी का पता चला। उसने मामले की शिकायत हीरानगर थाने में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस रकम के लेनदेन और संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। फरियादिया के मुताबिक ठग ने बैंक अधिकारी बनकर उससे संपर्क किया था। बातचीत के दौरान क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट्स रिडीम करने की बात कही गई। इसी बहाने उसे प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया। फरियादिया को इस दौरान यह अंदाजा नहीं था कि वह साइबर ठगी का शिकार हो रही है।

 

इसके बाद उसके दो अलग-अलग बैंक खातों से करीब 4 लाख रुपए निकल गए। जब उसे खाते से रकम कम होने की जानकारी मिली तो उसने पुलिस से संपर्क किया। हीरानगर पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद मामले में बैंक खातों और हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाना शुरू किया है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रकम किन खातों में गई और इस लेनदेन से जुड़े लोग कौन हैं।

पुलिस की जांच जारी

वहीं पुलिस के मुताबिक मामले में बैंक खातों की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस संबंधित लेनदेन की जानकारी जुटाकर ठगी में इस्तेमाल हुए खातों और उनसे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी निकाल रही है। मामले में आगे की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस साइबर ठगी से जुड़े मामलों में लोगों को अनजान कॉल और संदिग्ध तरीके से मांगी जाने वाली बैंकिंग जानकारी को लेकर सावधान रहने की समझाइश देती है। इस मामले में भी पुलिस अब रकम के ट्रांजेक्शन और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

शकील अंसारी, इंदौर

Continue reading on the app

  Sports

SA20 Auction: सबसे महंगा खिलाड़ी बना 18 साल का खिलाड़ी, MI छोड़कर ‘दुश्मन’ सुपर किंग्स में पहुंचे पोलार्ड

साउथ अफ्रीकी टी20 लीग SA20 के मिनी ऑक्शन में कुल 19 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिसमें से 18 साल का साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर सबसे महंगा खिलाड़ी साबित हुआ और इसकी वजह भी खास है. Thu, 08 Oct 2026 00:05:21 +0530

  Videos
See all

What is pneumonic plague and why is it worrying health officials? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T21:08:30+00:00

Record number of attacks on tankers sailing through the Strait of Hormuz | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T20:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers