Petrol Diesel Price Today: 5 फरवरी को फ्यूल प्राइस अपडेट, पेट्रोल-डीजल के दाम यहां देखें
Petrol Diesel Price Today: आज सुबह 6 बजे देशभर में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी किए गए। ईंधन की कीमतें वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की चाल और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं। कई शहरों में रेट बिना बदलाव के रहे, हालांकि राज्यों के अलग-अलग टैक्स के चलते शहरों के हिसाब से कीमतों में फर्क नजर आया
'क्रिकेट में नहीं होनी चाहिए राजनीति', भारत के साथ खेलने से मना करने के बाद आया पाकिस्तान के PM का बयान
IND vs PAK : 7 फरवरी से टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने वाली है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है, जबकि पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने थे. मगर, पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया कि 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच में पाकिस्तान की टीम हिस्सा नहीं लेगी. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में इस पर चर्चा जारी है. इस बीच अब पाकिस्तान के पीएम का बयान सामने आया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने भारत के साथ मैच न खेलने के फैसले पर क्या कहा...
क्या बोले पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ?
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बयान सामने आया है. उनका कहान इस्लामाबाद में कैबिनेट मीटिंग के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर पहली बार प्रतिक्रिया दी.
पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि, 'हमने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच न खेलने का एक बड़ा फैसला लिया है क्योंकि हमारा रुख साफ है कि क्रिकेट का मैदान क्रिकेट के लिए होता है ना कि राजनीति के लिए नहीं. क्रिकेट के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन भारत कई सालों से ऐसा कर रहा है.'
Pakistani PM explains the reason behind Boycotting the WC Match against Indiapic.twitter.com/a46H3v4oIH
— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) February 4, 2026
1 फरवरी को पोस्ट कर किया था ऐलान
पाकिस्तानी सरकार के 1 फरवरी को अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट के जरिए ऐलान कर दिया कि उनकी टीम टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ 15 फरवरी को मैच नहीं खेलेगी. पोस्ट में लिखा- 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हिस्सा लेने की मंजूरी देती है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी.'
ये भी पढ़ें: कितनी तारीख को खेला जाएगा अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मैच? जहां इंग्लैंड और भारत के बीच होगी खिताबी टक्कर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation
























