Responsive Scrollable Menu

CJI सूर्यकांत NLSIU बेंगलुरु के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे:अरुंधति राय चीफ गेस्ट होंगी, विरोध के चलते 12 सितंबर को रद्द करना पड़ा था प्रोग्राम

CJI सूर्य कांत नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) बेंगलुरु के 17 अक्टूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह की मुख्य अतिथि थिएटर कलाकार अरुंधति नाग होंगी। यूनिवर्सिटी ने बताया कि CJI, NLSIU के चांसलर के तौर पर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके पहले यूनिवर्सिटी के 700 से ज्यादा मौजूदा और पूर्व छात्रों ने CJI सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए जाने पर आपत्ति जताई थी। इसके चलते 12 सितंबर को होना वाला दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया गया था। यह विरोध, NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के CJI के खिलाफ चलाए गए इसी तरह के बहिष्कार अभियान के बाद हुआ था, जिसमें बेरोजगार युवाओं और छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों पर उनकी टिप्पणियों को लेकर विरोध किया गया था। यूनिवर्सिटी का आमंत्रण पत्र विरोध की शुरुआत NALSAR, हैदराबाद से हुई थी, पूरी टाइमलाइन 1. NALSAR हैदराबाद, छात्रों ने विरोध में लेटर लिखा कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत का विरोध लॉ यूनिवर्सिटीज में शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत NALSAR हैदराबाद से हुई थी। यहां करीब 1,400 छात्र पढ़ते हैं। करीब 450 छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को पत्र लिखकर CJI को चीफ गेस्ट बनाने का न्योता वापस लेने की मांग की थी। समारोह की तारीख तय नहीं हुई थी। NALSAR, हैदराबाद के छात्रों ने CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध किया। छात्रों ने CJI की कथित टिप्पणियों और दिल्ली के विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी कार्यवाही पर सवाल उठाए। विवाद बढ़कर BCI तक पहुंचा। BCI ने कुछ समय के लिए 2026 के NALSAR ग्रेजुएट्स के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। हालांकि इसे वापस ले लिया गया। CJI सूर्यकांत ने बाद में कहा कि उन्होंने निमंत्रण स्वीकार ही नहीं किया था। 2. TISS, मुंबई: 2 अगस्त का दीक्षांत समारोह स्थगित हुआ था टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने 2 अगस्त को होने वाला 86वां दीक्षांत समारोह स्थगित किया। संस्थान ने अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला दिया। रिपोर्ट्स में CJI सूर्यकांत की मौजूदगी को लेकर छात्रों के संभावित विरोध की चिंता बताई गई थी। बाद में समारोह 22 अगस्त को हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सीएस प्रमेश को बनाया गया। 3. ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत: CJI शामिल नहीं हुए 25 जुलाई को यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। CJI शामिल नहीं हुए। उनकी जगह सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने समारोह की अध्यक्षता की। CJI का बयान, बनी कॉकरोच जनता पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत मई 2026 में CJI सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई थी। इसे सोशल मीडिया पर बनाया गया। देखते ही देखते लाखों फॉलोअर्स बढ़ गए। सुप्रीम कोर्ट की बेंच 15 जनवरी को वकील संजय दुबे की दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता सीनियर वकील का दर्जा पाना चाहता था। जस्टिस बागची ने सवाल किया कि क्या सीनियर एडवोकेट का टैग सिर्फ एक स्टेटस सिंबल है या न्याय व्यवस्था में भागीदारी का एक जरिया। इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा था, कॉकरोच की तरह बहुत से युवा ऐसे हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। वे सोशल मीडिया और RTI एक्टिविज्म बन रहे हैं। हजारों ऐसे हैं जो काले चोगे पहनकर घूम रहे हैं, लेकिन उनकी डिग्रियों पर संदेह है। ------------ ये खबर भी पढ़ें CJI बोले- छात्र गलत हों, तब भी उन्हें विरोध का अधिकार, बार काउंसिल को फटकार लगाई सुप्रीम कोर्ट ने 14 अगस्त को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद पर काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि भले ही छात्रों का फैसला गलत हो या उन्हें किसी ने गलत सलाह दी हो, फिर भी उन्हें अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी गिरफ्तार:2 पिस्तौल और 3 ग्रेनेड बरामद भी जब्त, 45 दिनों में 16 आतंकी पकड़ाए

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF के साथ संयुक्त अभियान चलाकर पांच संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ख्रेवान चडर इलाके में की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 9mm की 40 गोलियां और 3 ग्रेनेड जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताजमुल हुसैन मीर, रहमत अली नाइकू, तेहरिम अहमद भट, मंजूर अहमद भट और किफायत अहमद डार के रूप में हुई है। ये सभी कुलगाम जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ और मामले की आगे की जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर में पिछले 45 दिनों में अब तक 16 आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 14 सितंबर को 3 आतंकी मददगार अरेस्ट जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) नेटवर्क का खुलासा किया था। इस मामले में 14 सितंबर की शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें... 24 अगस्त को 8 आतंकी पकड़ाए थे जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के 5 पोस्टर मिले हैं। वहीं, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। सुरक्षा एजेंसियां हथियारों के सोर्स और इनके आतंकी नेटवर्क से संबंधों की जांच कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… ---------------------- ये खबर भी पढ़ें... घाव जल्दी भरें, इसलिए शहद लगाता था लश्कर कमांडर मूसा:पाकिस्तानी हैंडलर को इलाज की तस्वीरें भेजी थीं जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा गोली से हुए घावों पर शहद लगाता था। वह घाव जल्दी भरने और संक्रमण रोकने के लिए यह तरीका अपनाता था। मूसा को 4 दिन पहले मध्य कश्मीर के बडगाम के यूसमर्ग में सेना ने मार गिराया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा को काटने के लिए यशस्वी ने तैयार किया प्लान B, 2027 वर्ल्ड कप के लिए जायसवाल ने विकेट के पीछे थामा दस्ताना

yashasvi started wicket keeping: यशस्वी जायसवाल ने कीपिंग का अभ्यास करना शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरी तरह से नहीं पता कि उनका इरादा क्या है लेकिन अभी वह विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अगर वह अभ्यास करते रहेंगे तो उन्हें इसकी आदत हो जाएगी. ऐसा कहा जाता है कि रणजी ट्रॉफी से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच के दौरान जायसवाल ने करीब 10 ओवरों तक विकेटकीपिंग की थी.  Thu, 8 Oct 2026 16:27:54 +0530

  Videos
See all

Gyanesh Kumar Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल जारी! | Opposition Protest | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T11:15:34+00:00

Delhi में कांग्रेस का हल्लाबोल, राजघाट पर धरना | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T11:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers