Responsive Scrollable Menu

कितनी तारीख को खेला जाएगा अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मैच? जहां इंग्लैंड और भारत के बीच होगी खिताबी टक्कर

IND U19 VS ENG U19: अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला है. सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, तो वहीं भारत ने अफगानिस्तान को धूल चटाकर फाइनल का टिकट कटाया है. अब देखने वाली बात होगी की भारतीय टीम 6वीं बार ये टाइटल जीतने में कामयाब होती है या फिर इंग्लैंड की युवा टीम दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करती है. तो आइए जान लेते हैं कि ये मैच कब और कहां खेला जाएगा.

कितनी तारीख को खेला जाएगा अंडर-19 विश्व कप फाइनल?

अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाफ कांटे की टक्कर वाला मैच खेला जाने वाला है. ये मैच 6 फरवरी को हरारे के हरारे क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा.

भारत ने 7 विकेट से जीता सेमीफाइनल

अंडर-19 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान के साथ खेले गए सेमीफाइनल मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम किया. इस मैच में टॉस जीतकर अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 2 बल्लेबाजों के शतकों के बदौलत 311 रनों का टारगेट सेट किया.

इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को टीम इंडिया ने 42वें ओवर की पहली गेंद पर ही हासिल कर लिया और जीत दर्ज की. भारत की जीत में एरोन जॉर्ज का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शतक लगाया. उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 68 और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. आखिर में विहान मल्होत्रा ने 38 और वेदांत त्रिवेदी ने 5 रन बनाकर अपनी टीम को जीत की दहलीज पार करवाई और इसी के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई.

6वें टाइटल पर होगी भारत की नजर

भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में 5 ट्रॉफी जीती हैं. मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद, पृथ्वी शॉ और यश ढुल की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी. अब आयुष म्हात्रे के पास मौका है कि वह अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाएं, ताकि टीम इंडिया 6वीं बार ट्रॉफी उठाए.

ये भी पढ़ें: IND U19 vs AFG U19: अफगानिस्तान को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, एरोन जॉर्ज ने लगाया शतक

Continue reading on the app

फटाफट लपक लें टाटा की कारें, पंच, नेक्सन समेत कंपनी सभी कारों पर दे रही बंपर छूट

अगर आप टाटा की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो फटाफट लपक लें। जी हां, क्योंकि टाटा फरवरी 2026 में अपनी पंच, नेक्सन समेत सभी कारों पर बंपर छूट दे रही है। आइए डिटेल्स जानते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मीराबाई चानू ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, ध्वस्त किए अपने ही 3 नेशनल रिकॉर्ड

ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीतते हुए अपने ही तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किए। Thu, 05 Feb 2026 07:46:38 +0530

  Videos
See all

Varanasi News: BHU में UGC बिल को लेकर छात्रों में हाथापाई ! #bhu #varanasi #ugcbill2026 #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T02:13:46+00:00

संसद में हंगामे के लिए Giriraj Singh ने Congress को घेरा #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T02:13:14+00:00

America Iran War Live Update: मिडिल ईस्ट में छिड़ा भीषण जंग! | Trump | Khamenei | Netanyahu | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T02:12:12+00:00

OBC Reservation News : OBC आरक्षण परआ गई बड़ी खबर! | Top News | Reservation News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T02:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers