Responsive Scrollable Menu

दोस्त के फोन में देखी थी बहन की न्यूड फोटो:दुबई में मर्डर का प्लान बनाया, 2 साल मौके का इंतजार किया; गुरुग्राम बुलाकर की हत्या

गुरुग्राम में सुहेब हत्याकांड में खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि सुहेब और जिशान दुबई में साथ काम करते थे। इसी दौरान जिशान ने सुहेब के मोबाइल में अपनी बहन की न्यूड फोटो देख ली थीं, जिसके बाद उसे दोनों के बीच अफेयर होने का शक हुआ। जिशान ने दुबई में ही सुहेब की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी, लेकिन उसे वहां ऐसा करने का अवसर नहीं मिला। लगभग डेढ़ साल बाद जब दोनों भारत वापस लौटे, तो जिशान ने अपनी योजना पर काम करना शुरू कर दिया। हालांकि, भारत लौटने के बाद सुहेब ने जिशान से उसकी बहन के साथ शादी करने की बात भी कही, लेकिन जिशान इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जब जिशान ने अपनी बहन से दोनों के अफेयर के बारे में पूछा, तो उसने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद, 23 जनवरी को अपनी योजना को अंजाम देने के लिए वह उत्तर प्रदेश में अपने गांव गया। वहां उसने सुहेब के घर जाकर उसे गुरुग्राम में नौकरी दिलाने का लालच दिया। जब सुहेब गुरुग्राम आया, तो जिशान ने उसे शराब पिलाई और नशे में उसकी हत्या कर दी। फिर उसने शव को कंबल में लपेटकर एक नाले में फेंक दिया। जानिए जिशान ने कैसे रची हत्या की साजिश… जिशान पर शक की 3 बड़ी वजह पुलिस बोली- बयान बदलने से पकड़ में आया आनंद गार्डन चौकी इंचार्ज PSI अमित ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि जिशान ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी खुद की गलतियों से वह पकड़ में आ गया। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। --------------- यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में बहन के साथ अफेयर पर बेस्टफ्रेंड का मर्डर: शराब पिलाकर वायर से गला घोंटा, शव कंबल में लपेटकर नाले में फेंका गुरुग्राम में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर भाई ने उसके बॉयफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले युवक को खूब शराब पिलाई। उसके नशे में होने के बाद इलैक्ट्रिक वायर से उसका गला दबा दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक बेस्ट फ्रेंड थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- चाहिए चमकदार त्वचा तो खाएं विटामिन–C:इसकी कमी से होते 9 स्किन डैमेज, डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड

विटामिन C एक ऐसा जरूरी विटामिन है, जो हमारे शरीर के कई अहम कामों में बड़ी भूमिका निभाता है। इसे ‘एसेंशियल न्यूट्रिएंट’ कहा जाता है। शरीर इसे खुद नहीं बनाता बल्कि हमें इसे फूड के जरिए ही लेना पड़ता है। हाल के सालों में विटामिन C की पहचान सिर्फ सेहत तक सीमित नहीं रही है। अब यह स्किनकेयर इंडस्ट्री का भी एक लोकप्रिय और प्रभावी इंग्रीडिएंट बन चुका है। एंटी-एजिंग, त्वचा को टाइट बनाए रखने और स्किन को ब्राइट व ग्लोइंग बनाने के लिए इसका काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। अंग्रेजी की एक मशहूर कहावत है कि “स्किन केयर इज वॉट यू ईट।” यानी हमारी डाइट सीधे तौर पर स्किन हेल्थ को प्रभावित करती है। जर्नल ऑफ इन्वेस्टिगेटिव डर्मेटोलॉजी में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, डाइट के जरिए लिया गया विटामिन C स्किन तक बेहतर तरीके से पहुंचता है। यह कोलेजन बनाने, त्वचा की परतों को मजबूत करने और रिपेयर प्रोसेस को तेज करने में मदद करता है। इसलिए आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, न्यूट्रिशनिस्ट और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर सवाल- विटामिन C रिच फूड खाने से स्किन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसको लेकर नई स्टडी क्या कहती है? जवाब- यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो के वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब आप विटामिन C-रिच फूड खाते हैं, तो इसका लेवल ब्लड और स्किन दोनों में बढ़ता है। यह स्किन के हेल्थ को बेहतर बनाता है। साथ ही स्किन थिकनेस, कोलेजन प्रोडक्शन और स्किन के अपर लेयर के रिन्यूअल प्रोसेस में सुधार भी होता है। ये स्टडी जर्नल ऑफ इन्वेस्टिगेटिव डर्मेटोलॉजी में पब्लिश की गई। वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि विटामिन C ब्लड के माध्यम से स्किन के सभी लेवल तक पहुंचता है। इससे स्किन की कार्यक्षमता में सुधार होता है, जबकि त्वचा पर सीधे लगाने वाली क्रीम की तुलना में आहार के जरिए लिया गया विटामिन C अधिक प्रभावी साबित हुआ। इसलिए स्किन हेल्थ के लिए फूड के जरिए विटामिन C लेने से बेहतर होता है। सवाल- विटामिन C रिच फूड स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हैं? जवाब- विटामिन C रिच फूड स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। ये पोषक तत्व स्किन की हर लेयर तक पहुंचकर उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। साथ ही, स्किन एजिंग से बचाते हैं। आइए नीचे दिए ग्राफिक से समझते हैं कि विटामिन C रिच फूड स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हैं- सवाल- हेल्दी स्किन के लिए रोज कितना विटामिन C लेना जरूरी है? जवाब- हेल्दी स्किन के लिए विटामिन C की जरूरत हर जेंडर ग्रुप में अलग हो सकती है। इसके अलावा कुछ खास कंडीशन में इसकी जरूरत बदल सकती है। जैसे- वयस्क (19+ उम्र) पुरुष-लगभग 90 मिलीग्राम वयस्क (19+ उम्र) महिला- लगभग 75 मिलीग्राम गर्भवती महिला- लगभग 85 मिलीग्राम स्तनपान (ब्रेस्टफीडिंग) कराने वाली महिलाओं में ये जरूरत 120 मिलीग्राम प्रतिदिन हो जाती है। वहीं जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उनके शरीर में तेजी से विटामिन C की कमी होती है। इसलिए इन लोगों को तय मात्रा के अलावा लगभग 35 mg अतिरिक्त विटामिन C लेने की सलाह दी जाती है। सवाल-विटामिन C की कमी से स्किन को क्या नुकसान होते हैं? जवाब- विटामिन C की कमी से स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कोलेजन (एक तरह का प्रोटीन होता है, जो स्किन को नमी और इलास्टिसिटी देता है) बनने और स्किन रिपेयर के लिए बेहद जरूरी है। ग्राफिक से इसके नुकसान के बारे में समझते हैं- सवाल- विटामिन C की कमी से स्किन पर कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं? जवाब- विटामिन C की कमी होने से स्किन ड्राई हो जाती है। कई बार स्किन पर छोटे-छोटे लाल चकत्ते या दाने नजर आने लगते हैं, जो स्किन के कमजोर होने का संकेत होते हैं। इसके साथ ही स्किन और बाल दोनों बेजान दिखने लगते हैं। सवाल- स्किन हेल्थ के लिए विटामिन C के अलावा और कौन से विटामिन जरूरी होते हैं? जवाब- स्किन हेल्थ सिर्फ विटामिन C पर निर्भर नहीं होती। स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ और विटामिन भी उतने ही जरूरी होते हैं। जैसे- विटामिन A यह स्किन सेल्स के रिन्यूअल में मदद करता है और त्वचा को स्मूद बनाए रखता है। इसकी कमी से स्किन ड्राई हो सकती है और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। विटामिन E विटामिन E एक मजबूत एंटीऑक्सिडेंट है, जो त्वचा को धूप और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह स्किन को मॉइस्चराइज रखता है और ड्राइनेस कम करता है। विटामिन D यह स्किन की इम्यूनिटी को मजबूत करता है और स्किन सेल्स के फंक्शन को बेहतर बनाता है। इसकी कमी से त्वचा बेजान और कमजोर हो सकती है। विटामिन B कॉम्प्लेक्स इसमें शामिल B3 (नायसिनामाइड), B5 और B7 (बायोटिन) स्किन के लिए खास माने जाते हैं। ये स्किन बैरियर को मजबूत करते हैं, रेडनेस कम करते हैं और स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं। विटामिन K यह आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स, लाल निशान और ब्रूजेस (स्किन नीला पड़ना) को हल्का करने में मदद करता है। सवाल- स्किन केयर रूटीन में विटामिन्स को कैसे शामिल करें? जवाब- विटामिन्स रिच फूड के साथ- साथ विटामिन रिच प्रोडक्ट इस्तेमाल करना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। विटामिन C, E और A वाले क्रीम और सीरम सीधे स्किन पर असर करते हैं और खास स्किन प्रॉब्लम्स को टारगेट करते हैं। “बैलेंस डाइट स्किन को अंदर से हेल्दी बनाती है। अगर हमारा खानपान दुरुस्त है, लाइफस्टाइल हेल्दी है तो यह सैकड़ों महंगी क्रीमों से ज्यादा प्रभावी है। अगर शरीर में पोषण की कमी है तो क्रीम लगाने से भी त्वचा में चमक नहीं आएगी।” डॉ. अनु अग्रवाल, न्यूट्रिशनिस्ट और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर सवाल- हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं? जवाब- हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए खाने की प्लेट में क्या है, यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। सही डाइट स्किन को अंदर से पोषण देती है और लंबे समय तक असर दिखाती है। ग्राफिक से समझते हैं हेल्दी स्किन के लिए क्या खाना चाहिए सवाल- कौन-कौन से ऐसे फूड हैं जिनमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है? जवाब- विटामिन C रिच फूड में कई तरह की सब्जियां और फल शामिल होते हैं। सब्जियों में शिमला मिर्च (खासकर लाल व पीली), ब्रोकली, टमाटर व हरी पत्तेदार शामिल होती हैं। वहीं फल में आंवला, अमरूद, संतरा/मौसमी, नींबू, कीवी, स्ट्रॉबेरी, पपीता, अनानास जैसे फल विटामिन C के अच्छे सोर्स हैं। ध्यान रखें, विटामिन C पकाने से कम हो सकता है। इसलिए इन फूड्स को कच्चा या हल्का पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है। याद रखें कि हेल्दी स्किन की शुरुआत किचन से होती है और रोज की छोटी-छोटी हेल्दी आदतें सबसे बड़ा फर्क ला सकती हैं। ……………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- विटामिन-C कम तो जल्दी-जल्दी पड़ेंगे बीमार:रोज चाहिए 75mg, जानें डेफिशिएंसी के संकेत, इन फूड्स में है सबसे ज्यादा हमें स्वस्थ रहने के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। विटामिन C इनमें से एक है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, स्किन को हेल्दी रखने, घाव भरने में मदद करने और आयरन के अवशोषण में अहम भूमिकाएं निभाता है। लेकिन आज की तेज रफ्तार लाइफस्टाइल, असंतुलित खानपान की वजह से बहुत से लोग अपनी डेली विटामिन C की जरूरत पूरी नहीं कर पाते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Amroha News | Uttar Pradesh News | Amroha Police : अमरोहा में पलायानऔर इच्छा मृत्यु की मांग #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T04:32:06+00:00

Shorts : सोनम के दिमाग की जांच करेगी पुलिस! | Sonam | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T04:40:53+00:00

Iran America War Big Breaking LIVE: ईरान में घुसे US लड़ाकू विमान! | Middle East | Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T04:36:10+00:00

UP Missing Girls : यूपी में 2 साल में 1 लाख से ज्यादा लोग लापता, आज मामले में HC करेगा सुनवाई | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T04:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers