तुलसी में कच्चा आलू क्यों गाड़ रहे हैं लोग? क्या इस हैक से नहीं सूखेगा पौधा, जानें सच्चाई!
तुलसी के पौधे में कच्चा आलू गाड़ने का हैक काफी वायरल हो रहा है। लोगों का मानना है कि आलू में पोटैशियम होता है, जो पौधे की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाता है। तो क्या वाकई कच्चा आलू गाड़ने से तुलसी का पौधा हरा-भरा रहेगा? आइए जानते हैं सच।
जम्मू में BSF महिला कांस्टेबल की गोली लगने से मौत:जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में तैनात थीं, फायरिंग की वजह साफ नहीं
जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में BSF की महिला कांस्टेबल राजलक्ष्मी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना एक फॉरवर्ड बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) पर हुई। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, 27 साल की राजलक्ष्मी आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित सुशील पोस्ट पर तैनात थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर उनके साथी मौके पर पहुंचे, जहां वे गंभीर रूप से घायल हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जम्मू ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि गोली उनकी अपनी सर्विस राइफल से चली थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। राज लक्ष्मी बीएसएफ की सातवीं बटालियन की जवान थीं, जो सीमा चौकी पर तैनात थीं और घटना के समय ड्यूटी पर थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे तमिलनाडु की निवासी बताई जा रही हैं। बीएसएफ ने अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है ------------- ये खबर भी पढ़ें... CISF जवान ने साथियों पर गोली चलाई, 4 की मौत:जम्मू के कठुआ में विवाद के बाद फायरिंग जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स यानी CISF के जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। इसमें 4 जवानों की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम 7.30 बजे की है। मरने वालों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan










