Responsive Scrollable Menu

मस्क के स्टारलिंक की एंट्री भारत में लगभग तय:कंपनी बोली- 20 ग्राउंड स्टेशन और सैकड़ों एंटीना तैयार, सिर्फ आखिरी सरकारी मंजूरी का इंतजार

इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस 'स्टारलिंक' भारत में लॉन्च होने के बेहद करीब है। कंपनी ने बताया कि उसने सर्विस शुरू करने के लिए जरूरी ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा कर लिया है। अब स्टारलिंक को सिर्फ आखिरी रेगुलेटरी मंजूरी मिलने का इंतजार है। देश भर में 20 स्टेशन और सैकड़ों एंटीना तैनात स्टारलिंक ने देशभर में 20 गेटवे साइट्स बनाई गई हैं । ये गेटवे जमीन पर बने स्टेशन हैं, जो अंतरिक्ष में मौजूद स्टारलिंक के सैटेलाइट्स को जमीन के मुख्य इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ते हैं। इन जगहों पर सैकड़ों एंटीना लगाए गए हैं ताकि इंटरनेट सिग्नल बिना किसी रुकावट के ट्रांसफर हो सकें। जियो-एयरटेल से डील, 3 राज्यों के साथ लेटर ऑफ इंटेंट साइन स्टारलिंक भारत में बड़े पैमाने पर नेटवर्क पहुंचाने के लिए रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के साथ शुरुआती सहमति पत्र यानी MoU साइन कर चुकी है। इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर सेवाएं देने के लिए कंपनी ने महाराष्ट्र, गुजरात और मेघालय सरकार के साथ लेटर ऑफ इंटेंट साइन किए हैं। 5 सवाल-जवाब में स्टारलिंक से जुड़ी जरूरी बातें... सवाल 1: स्टारलिंक क्या है और ये खास क्यों है? जवाब: स्टारलिंक, स्पेसएक्स का प्रोजेक्ट है, जो सैटेलाइट्स के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट देता है। इसके सैटेलाइट्स पृथ्वी के करीब घूमते हैं, जिससे इंटरनेट तेज और स्मूथ चलता है। ये खासकर उन इलाकों के लिए फायदेमंद है, जैसे गांव या पहाड़, जहां आम इंटरनेट नहीं पहुंचता। सवाल 2: स्टारलिंक को लाइसेंस मिलने में इतना वक्त क्यों लगा? जवाब: स्टारलिंक 2022 से कोशिश कर रही थी, लेकिन सिक्योरिटी चिंताओं की वजह से देरी हुई। भारत सरकार ने डेटा सिक्योरिटी और कॉल इंटरसेप्शन जैसी शर्तें रखी थीं। स्टारलिंक ने इन शर्तों को माना। अब सर्विसेज शुरू होने वाली है। सवाल 3: आम लोगों को क्या फायदा होगा? जवाब: स्टारलिंक से गांवों और दूर-दराज के इलाकों में इंटरनेट पहुंचेगा, जिससे ऑनलाइन एजुकेशन, टेलीमेडिसिन, और बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, टेलीकॉम मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से सस्ते और बेहतर प्लान्स मिल सकते हैं। सवाल 4: भारत मस्क के लिए क्यों जरूरी है? जवाब: भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट मार्केट है। मस्क के लिए ये लाइसेंस बड़ी कामयाबी है, खासकर जब अमेरिका में उनकी डोनाल्ड ट्रम्प के साथ तनातनी चल रही है। इससे स्पेसएक्स के कॉन्ट्रैक्ट्स खतरे में हैं। सवाल 5: सैटेलाइट्स से आप तक कैसे पहुंचेगा इंटरनेट? जवाब:

Continue reading on the app

महंगा हुआ होम लोन! RBI का रेपो रेट 0.25% बढ़ा, जेब पर पड़ेगा सीधा असर; समझें EMI का पूरा गणित

महंगा हुआ होम लोन! RBI का रेपो रेट 0.25% बढ़ा, जेब पर पड़ेगा सीधा असर; समझें EMI का पूरा गणित

Continue reading on the app

  Sports

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर ने क्यों छोड़ी थी क्रिकेट? सुनील गावस्कर के साथ किया था मैदान शेयर

Nana Patekar News: नाना पाटेकर का क्रिकेट से पुराना नाता रहा है. जहां सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल जैसे क्रिकेटर खेलने आते थे, वहां खेलते थे नाना. ऐसे में सवाल है कि उन्होंने क्रिकेट क्यों छोड़ दी थी. Thu, 08 Oct 2026 08:50:53 +0530

  Videos
See all

Nana Patekar Passes Away | पद्मश्री से नेशनल अवॉर्ड तक, नाना पाटेकर को मिले बड़े पुरस्कार | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T03:26:37+00:00

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का डाॅक्टर ने बताई निधन की असली वजह | Nana Patekar Passed Away | Goa #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T03:31:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers