Fact Check: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का नहीं है घायल पुलिसकर्मियों का यह वायरल वीडियो
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। निर्वाचन आयोग पर ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) की प्रक्रिया को ठीक से लागू न करने के आरोप लगे हैं। इसके खिलाफ देशभर में विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी से जोड़कर घायल […]
The post Fact Check: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का नहीं है घायल पुलिसकर्मियों का यह वायरल वीडियो appeared first on Vishvas News.
Prabhas के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज? Fauzi के ग्लिम्प्स को लेकर बढ़ी हलचल
साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'फौजी' लंबे समय से चर्चा में है। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही यह पीरियड वॉर एक्शन फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही है। हाल ही में फिल्म से प्रभास का लुक सामने आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म का आधिकारिक वीडियो ग्लिम्प्स जारी नहीं किया है। अब इसे लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
23 अक्टूबर को मिल सकता है बड़ा अपडेट
प्रभास की 'फौजी' एक बार फिर चर्चा में है। 123तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल भी प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म से किसी बड़े अपडेट की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, उस समय फैंस को सिर्फ फिल्म का पहला लुक पोस्टर देखने को मिला था।
इसके बाद से ही दर्शक फिल्म की दुनिया, प्रभास के किरदार और बड़े एक्शन दृश्यों की झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब इस साल 23 अक्टूबर की तारीख पर सबकी नजरें हैं।
सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा है कि इस बार मेकर्स फैंस को सिर्फ पोस्टर नहीं, बल्कि फिल्म का पहला वीडियो ग्लिम्प्स भी दे सकते हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ें: Jackie Shroff की Kaali Kheti देखने के लिए करना होगा और इंतजार, बदल गई रिलीज डेट
2027 में रिलीज होगी 'फौजी'
'फौजी' को लेकर उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले इसे 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी थी। अब फिल्म 2027 में रिलीज होगी, लेकिन इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी मुख्य महिला भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा अनुपम खेर, जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती, राहुल रविंद्रन और चैत्रा जे. आचार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Vishvasnews
prabhasakshi











