Amazon Great Indian Festival Sale: 8 अक्तूबर से शुरू, iPhone 16 और Samsung फोन्स पर भारी छूट
कल यानी 8 अक्तूबर 2026 से अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरु होने जा रही है। असल में फेस्टिव सीजन की यह सेल सबसे बड़ी मानी जा रही है। सेल में कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर्स भी देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही कुछ फोन्स पर एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे शानदार बेनिफिट्स देखने को मिलेंगे।
दरअसल, सेल शुरु होने से पहले अमेजन ने Samsung, Apple, Xiaomi, OnePlus और iQOO सहित कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स से पर्दा उठा दिया है। ऐसे में आप भी सेल के दौरान नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले सभी डिवाइस की कीमतें को अच्छे से जान लें।
Galaxy S25 Ultra पर डिस्काउंट
इस सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra केवल 84,99 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा, इस पर कूपन ऑफर भी शामिल है। फोन पर 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि, Galaxy S25 Ultra को भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।
iPhone 16 भी मिलेगा सस्ता
अमेजन सेल में एपल का iPhone 16 भी मात्र 71,999 रुपये में मिलेगा, बल्कि इसकी लिस्टेड कीमत 89,900 रुपये है। इसके साथ ही OnePlus Nord 6 सेल में केवल 42,999 रुपये को मिलेगा, जो 52,999 रुपये की लिस्टेड कीमत से काफी कम है।
Xiaomi और iQOO फोन्स पर डिस्काउंट
इस सेल नेम Xiaomi 17 सिर्फ 59,999 रुपये में मिलेगा, बल्कि इसकी लिस्टेड कीमत 1,19,999 रुपये है। इसके अलावा, सेल में iQOO 15R की प्रभावी कीमत मात्र 46,499 रुपये होगी, जो कि 69,999 रुपये की मिलता है। इतना ही नहीं, iQOO Z11xa सिर्फ 24,999 रुपये और Redmi 15C 5G Prime भी केवल 15,999 रुपये में मिलेगा।
इसके अतिरिक्त, Amazon सेल में एक्सचेंज के जरिए 70 हजार रुपये तक की बचत, 7,500 रुपये तक के कूपन और 2,944 रुपये प्रति महीने से शुरु होने वाली नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा। लेकिन हर एक फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स मिलेंगे।
INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले बुधवार को पूरी लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और नयी दिल्ली जिले के कई हिस्से किले में तब्दील कर दिए गए। नयी दिल्ली क्षेत्र और उसके आसपास के कई स्थानों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) सहित अन्य बलों के कर्मियों की भारी तैनाती की गई है।
सुरक्षा में यह बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है जब एक दिन पहले निर्वाचन आयोग के दफ्तर की ओर मार्च करने और आकाशवाणी भवन परिसर के भीतर आठ घंटे से अधिक समय तक धरना देने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई सांसदों और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया गया था। विपक्षी सांसदों ने कथित वोट चोरी के मुद्दे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा तथा उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है।
लुटियंस दिल्ली में प्रमुख सरकारी इमारतों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को नियंत्रित करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए बैरिकेड का उपयोग किया जा रहा है। इस बीच, विपक्षी नेताओं ने कहा है कि वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे और अपनी चिंताओं को सड़कों पर उठाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









