Responsive Scrollable Menu

Russia Ukraine War Update: राष्ट्रपति पुतिन खेलेंगे अपना सबसे घातक दांव! होगी उनके सबसे क्रूर जनरल की एंट्री

Russia Ukraine War Update: रूस-यूक्रेन युद्ध एक घातक मोड़ पर पहुंच चुका है. बारूद की आवाज शांत होने से पहले अंतिम हमले की तैयारियां जोरों पर हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब अपना सबसे घातक दांव खेलने वाले हैं, जिसका नाम सर्गेई सुरोविकिन बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि पुतिन इस जनरल को यूक्रेन मोर्चे पर फिर से तैनात कर नाटो मिशन का ट्रेलर दिखा सकते हैं. लेकिन क्या पुतिन के जनरल की यह एंट्री युद्ध में और भी तबाही लाएगी?

सीरिया से यूक्रेन तक, इस जीती-जागती तबाही के पीछे क्या सच्चाई है? मॉस्को में प्रलय लौट आया है, क्या वह फिर से तबाही मचाएगा? पुतिन का सबसे घातक दांव, क्या इसने युद्ध का रुख बदल दिया है? सुरोविकिन की यूक्रेन युद्ध में वापसी . जेलेंस्की के खेमे में डर. कहा जा रहा है कि मॉस्को की दीवारों के पीछे की यह खतरनाक चुप्पी टूट गई है. यूक्रेन से लेकर पूरे पश्चिमी जगत के सुरक्षा मुख्यालयों में दहशत फैल गई है. पुतिन यूक्रेन युद्ध को निर्णायक मोड़ देने के लिए अपने सबसे खतरनाक कमांडर को वापस लाए हैं. दुनिया उन्हें उनके निर्मम फैसलों के कारण विनाश के देवता "जनरल आर्मागेडन" के रूप में भी जानती है. वीडियो रिपोर्ट में जाने पूरी बात.

ये भी पढ़ें- बैलेट पेपर से चुनाव की मांग कर रही कांग्रेस, विपक्ष के प्रदर्शन पर BJP ने किया पलटवार

Continue reading on the app

सीएम डॉ. मोहन यादव 8 अक्टूबर को मुंबई में फार्मा निवेश पर करेंगे चर्चा, उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 अक्टूबर को मुंबई में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। भोपाल में जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले होने वाले इस संवाद में प्रदेश के सेक्टर आधारित औद्योगिक क्षेत्रों और उनमें उपलब्ध निवेश संभावनाओं को उद्योग समूहों के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे।

मुंबई में होने वाले संवाद में फार्मास्युटिकल और मेडिकल डिवाइसेज सेक्टर पर विशेष फोकस रहेगा। फार्मा क्षेत्र के उद्योग प्रतिनिधियों के साथ केंद्रित राउंडटेबल मीटिंग में मध्यप्रदेश में फार्मा और हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। उज्जैन के मेडिकल डिवाइसेज पार्क से जुड़ा प्रेजेंटेशन भी उद्योग प्रतिनिधियों के सामने रखा जाएगा।

उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें और संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकों में कंपनियों की निवेश और विस्तार योजनाओं के साथ उनकी जरूरतों पर भी चर्चा करेंगे। भूमि, बिजली, लॉजिस्टिक्स, कुशल मानव संसाधन, सप्लाई चेन, अनुमतियों और नीतिगत सहयोग जैसे विषयों पर उद्योग प्रतिनिधियों से सीधे सुझाव लिए जाएंगे।

मुंबई में ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, नर्मदापुरम के बाबई मोहासा रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग जोन, धार के पीएम मित्र पार्क और उज्जैन के मेडिकल डिवाइसेज पार्क को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदेश में इन क्षेत्रों में संबंधित सेक्टर की जरूरतों के अनुरूप निवेश के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

निवेश के साथ रोजगार और सप्लाई चेन पर जोर

सरकार का फोकस ऐसे निवेश पर है, जिससे उत्पादन बढ़ने के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा हों। बड़ी औद्योगिक इकाइयों के साथ सप्लायर, सहायक उद्योग, लॉजिस्टिक्स और स्थानीय सप्लाई चेन विकसित होने से स्थानीय उद्यमियों और युवाओं के लिए नए अवसर बनने की उम्मीद है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले संपर्क बढ़ाने की कवायद

मध्यप्रदेश सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले देश और विदेश के प्रमुख उद्योग समूहों से सीधे संपर्क बढ़ा रही है। इसी क्रम में मुंबई में उद्योगपतियों के साथ चर्चा के अलावा भारत स्थित विदेशी मिशनों के साथ भी संवाद होगा। इसका उद्देश्य प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों को अंतरराष्ट्रीय कारोबारी नेटवर्क तक पहुंचाना और विदेशी निवेशकों को सेक्टर आधारित परियोजनाओं से जोड़ना है।

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर कुमार की तरह मोहम्मद शमी करेंगे टीम इंडिया में वापसी?

भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद टीम इंडिया में लौट आए जिसके बाद मोहम्मद शमी के लिए भी उम्मीदें बढ़ी हैं. क्या इस गेंदबाज का भी कमबैक होगा? Wed, 07 Oct 2026 20:37:16 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: बीच डिबेट सुधांशु ने सपा प्रवक्ता के झूठ की खोल दी पोल #shorts #bjp #smajvadiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T15:44:42+00:00

Jantar Mantar Congress Protest: राहुल को समझाने पहुंची पुलिस |Congress Protest Update | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T15:43:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers