कियारा-सिद्धार्थ बनने वाले हैं दूसरी बार पैरेंट्स, राम चरण की पत्नी का आया क्यूट कमेंट, सितारों ने भी लुटाया प्यार
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी है. वहीं सेलेब्स भी उन्हें बधाई देते आई. रामचरण की पत्नी उपासना ने प्यारा सा कमेंट किया.
VIDEO: सराया बनने वाली हैं दीदी, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर 2027 में गूंजेगी किलकारी
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. कपल दूसरी बार माता-पिता बनने वाला है. दोनों ने सोशल मीडिया पर जॉइंट पोस्ट शेयर कर इस गुड न्यूज का ऐलान किया. तस्वीर में उनके हाथों में नन्हे बच्चे के सॉक्स नजर आए, जिसके साथ लिखा था, ‘एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला.’ कियारा और सिद्धार्थ जुलाई 2025 में पहली बार पेरेंट्स बने थे. उनकी बेटी का नाम सराया है. खास बात ये है कि ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने सिद्धार्थ से जल्द एक और बच्चा करने को लेकर मजाक किया था. तब वह सिर्फ मुस्कुराए थे. अब उनकी ये बात और वो मुस्कान चर्चा में है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








