Responsive Scrollable Menu

केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार 2026 का हुआ एलान, हेनरी बी कागन और केन्सो सोआई को मिलेगा सम्मान

Nobel Prize in Chemistry 2026: इस साल यानी 2026 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बी कागान (Henri B. Kagan) और जापान के वैज्ञानिक केन्सो सोई (Kenso Soai) को संयुक्त रूप से दिया गया है. दोनों वैज्ञानिकों को असममित कार्बनिक संश्लेषण (Asymmetric Synthesis) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोजों के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है.

दोनों वैज्ञानिकों को खास तौर पर नॉन-लीनियर इफेक्ट्स (Non-Linear Effects) और ऑटोकैटालिसिस (Autocatalysis) से जुड़ी उनकी खोजों के लिए सम्मानित किया गया है. इन खोजों ने रसायन विज्ञान में अणुओं के निर्माण और उनके व्यवहार को समझने के नए रास्ते खोले हैं.

क्या है ऑटोकैटालिसिस?

ऑटोकैटालिसिस एक ऐसी रासायनिक प्रक्रिया है, जिसमें किसी प्रतिक्रिया के दौरान बनने वाला उत्पाद उसी रासायनिक प्रतिक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उत्प्रेरक (Catalyst) का काम करता है. इस प्रक्रिया को समझने से वैज्ञानिकों को जटिल अणुओं को अधिक प्रभावी तरीके से बनाने में मदद मिली है.

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित यह काम मॉलिक्यूलर केमिस्ट्री और फार्मास्युटिकल साइंस के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. इससे नई दवाओं और अन्य उपयोगी रासायनिक पदार्थों के विकास के लिए नई संभावनाएं सामने आई हैं. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंसेज़ ने केमिस्ट्री में 2026 का #NobelPrize हेनरी बी. कागन और केन्सो सोआई को देने का फ़ैसला किया है। उन्हें यह पुरस्कार "असिमेट्रिक ऑर्गेनिक सिंथेसिस में नॉन-लीनियर इफ़ेक्ट्स और ऑटो-कैटालिसिस की खोज" के लिए दिया जाएगा।

Continue reading on the app

भारत के क्विक कॉमर्स मार्केट का आकार वित्त वर्ष 31 तक 90 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत का क्विक कॉमर्स मार्केट वित्त वर्ष 26 में करीब 13 अरब डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 31 तक 90 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, देशभर में हर महीने लेनदेन करने वाले यूजर्स की संख्या 10 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

गूगल और रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट के अनुसार, निकट अवधि में क्विक कॉमर्स बाजार में मजबूत तेजी बनी रहने की संभावना है। इस त्योहारी सीजन में क्विक कॉमर्स की बिक्री सालाना आधार पर 110 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, जो ऑनलाइन त्योहारी खर्च का करीब 18 प्रतिशत होगा।

रिपोर्ट में कहा गया कि इस क्षेत्र की निकट अवधि की वृद्धि को मेट्रो शहरों में बढ़ते वॉलेट शेयर और यूजर्स की तेजी से बढ़ती संख्या से मजबूती मिल रही है। वित्त वर्ष 31 तक क्विक कॉमर्स की अतिरिक्त वृद्धि में मेट्रो शहरों की हिस्सेदारी करीब 60 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। मेट्रो शहरों के रिटेल खर्च में क्विक कॉमर्स की हिस्सेदारी वर्तमान में करीब 6 प्रतिशत से बढ़कर 20-23 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

इसी अवधि में मेट्रो शहरों में क्विक कॉमर्स यूजर्स की संख्या 2.8 करोड़ से लगभग दोगुनी होकर करीब 5 करोड़ हो जाने का अनुमान है।

शहरी खरीदारी की आदतों में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाने के बाद क्विक कॉमर्स अब कैटेगरी और भौगोलिक विस्तार के व्यापक चरण में प्रवेश कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस अगले चरण की वृद्धि का लाभ उठाने के लिए प्लेटफॉर्म और ब्रांड्स को किराना सेगमेंट में और गहराई तक पैठ बनानी होगी। इसके लिए ग्राहकों को केवल जरूरत के समय अतिरिक्त सामान मंगाने वाले ‘टॉप-अप ऑर्डर’ से आगे बढ़ाकर हर महीने घर के राशन और पेंट्री की नियमित भरपाई की ओर ले जाना होगा।

ब्रांड्स को स्टॉक की ताजगी, सप्लाई चेन में पारदर्शिता, बड़े पैक की उपलब्धता और कीमत के लिहाज से बेहतर पैकिंग का लाभ उठाना चाहिए। इसके साथ ही, प्लेटफॉर्म और ब्रांड्स लक्षित रीप्लेनिशमेंट मार्केटिंग और दोबारा ऑर्डर करने के लिए रिमाइंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि ग्राहकों में नियमित रूप से सामान दोबारा मंगाने की आदत विकसित हो।

गूगल इंडिया में क्विक कॉमर्स और फूडटेक के इंडस्ट्री हेड करण दुगल ने कहा कि भारत में क्विक कॉमर्स अब एक ही तरह के बिजनेस मॉडल तक सीमित नहीं है। मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों में खरीदारी के व्यवहार में तेजी से बदलाव आ रहा है और इसमें रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं से लेकर महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स तक शामिल हैं।

दुगल ने कहा, “जैसे-जैसे इंडस्ट्री हर महीने लेनदेन करने वाले 10 करोड़ यूजर्स के महत्वपूर्ण पड़ाव की ओर बढ़ रही है, सफलता उन ब्रांड्स को मिलेगी जो इन छोटे-छोटे अंतर और बारीकियों को समझते हैं। गूगल में हम ब्रांड्स को इस बड़े पैमाने पर आगे बढ़ने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके तहत पहली बार खरीदारी करने वाले ग्राहकों के साथ गहरा भरोसा कायम करना, पुराने ग्राहकों को सटीक तरीके से दोबारा जोड़ना और लंबे समय तक ब्रांड के प्रति वफादारी विकसित करना शामिल है।”

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Video: शतक बनाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसको दिया अपनी तूफानी पारी का श्रेय?

शतक बनाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने किसको दिया अपनी तूफानी पारी का श्रेय? Wed, 7 Oct 2026 17:37:04 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | STUDENT PROTEST IN FRANCE | बेकाबू हुआ प्रदर्शन, जबरदस्त बवाल! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T12:38:21+00:00

Dangal with Sahil Joshi: Priyanka Gandhi ने सड़क पर लेटकर किया विरोध | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T12:37:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers