विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज पर फलाहारी बाबा के 5 करोड़ के दावे का किया खंडन
विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए 5 करोड़ रुपये देने के फलाहारी बाबा के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है.
Mumbai में BEST ने पेश किया 1317 करोड़ रुपये के घाटे वाला बजट
मुंबई, सात अक्टूबर बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम ने बुधवार को वित्त वर्ष 2027-28 का बजट अनुमान पेश किया, जिसमें कुल 1,317.50 करोड़ रुपये के घाटे और 647.79 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का अनुमान लगाया गया है। शहर में परिवहन और बिजली की आपूर्ति करने वाले इस उपक्रम ने बस बेड़े के विस्तार तथा आधुनिकीकरण और यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए कई उपाय प्रस्तावित किए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की अतिरिक्त आयुक्त (शहर) प्राजक्ता वर्मा ने उपक्रम की समिति के समक्ष बजट पेश किया।
इसमें 8,559.06 करोड़ रुपये की अनुमानित आय के मुकाबले 9,876.56 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान लगाया गया है। वर्मा बेस्ट महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं। दस्तावेजों के अनुसार, बिजली आपूर्ति विभाग को 201.21 करोड़ रुपये का अधिशेष होने का अनुमान है।
इसकी आय 5,007.51 करोड़ रुपये और व्यय 4,806.30 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वहीं, परिवहन विभाग को 1,518.71 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान है। इसकी आय 3,551.55 करोड़ रुपये और व्यय 5,070.26 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi









