Responsive Scrollable Menu

RBI Governor Sanjay Malhotra बोले, रुपये की दर अभी कम और स्थिरता के लिए करेंगे मदद

 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि भारतीय रुपये की विनिमय दर फिलहाल कम है और इस तरह के कई आकलन लगाए गए हैं। हालांकि, उन्होंने इसके साथ ही भरोसा दिलाया कि केंद्रीय बैंक रुपये को ‘स्थिर’ रखने और उसे उसके ‘उचित मूल्य’ तक पहुंचाने के लिए समर्थन देगा। मल्होत्रा ने चालू वित्त वर्ष की चौथी मौद्रिक समीक्षा पेश करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि छोटी अवधि में बाजार कई बार तर्कसंगत तरीके से व्यवहार नहीं करते, लेकिन लंबी अवधि में बाजार किसी मुद्रा का उचित मूल्य निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘हम सुनिश्चित करेंगे कि रुपया स्थिर रहे और अपना सही मूल्य तलाशे। हम रुपये को उसके सही मूल्य तक पहुंचने में व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने में मदद करेंगे और साथ ही अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोकेंगे।’’ आरबीआई गवर्नर का यह बयान ऐसे समय आया है जब बुधवार को कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 96.96 प्रति डॉलर के करीब पहुंच गया। 

मल्होत्रा ने कहा कि कई आकलन जिनमें ‘रियल इफेक्टिव एक्सचेंज रेट’ (आरईईआर) भी शामिल है, के आधार पर कहा जा सकता है कि रुपये की विनिमय दर अभी कम है। इस साल भारतीय मुद्रा पर लगातार दबाव रहा है। फरवरी के अंत में पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी रुपये पर दबाव बढ़ाया है। भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए महंगा कच्चा तेल देश की आयात लागत और डॉलर की मांग को प्रभावित करता है।

 रुपये में गिरावट को थामने के लिए केंद्रीय बैंक ने प्रवासी भारतीयों की जमा और बॉण्ड से जुड़े उपायों के तहत रियायती अदला-बदली सुविधा भी शुरू की। इसके तहत बैंकों ने केवल एफसीएनआर (बी) जमा सुविधा के माध्यम से करीब 133 अरब डॉलर जुटाए हैं, जिससे कुछ दिन के लिए मुद्रा बाजार में दबाव कम हुआ। हालांकि, हाल के सत्रों में रुपया फिर दबाव में आ गया है। 

आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने भी 24 सितंबर को इसी तरह की टिप्पणी करते हुए कहा था कि मौजूदा स्तर से रुपये के स्थिर होने और मजबूत होने की गुंजाइश है। कुल मिलाकर, केंद्रीय बैंक का संकेत यह है कि वह रुपये के किसी निश्चित स्तर को बचाने के बजाय अत्यधिक उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करते हुए मुद्रा को उसके उचित मूल्य की ओर व्यवस्थित ढंग से बढ़ने देना चाहता है।

Continue reading on the app

खंडवा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 61 बाइक बरामद

मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस अंतरराज्यीय गिरोह से चोरी की 61 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन का दावा, वनडे में भी होगी गेंदबाज की वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर को वनडे टीम में भी शामिल किया जाएगा. भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए कमबैक करेंगे. उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. अश्विन का मानना है कि टी20 बेहतर प्रदर्शन उन्हें वनडे विश्व कप का टिकट दिला सकता है. Wed, 7 Oct 2026 23:45:10 +0530

  Videos
See all

Samastipur में छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस से भिड़ा युवक | #Samastipur #BiharPolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T18:37:58+00:00

'Rise and Fall 2' से बाहर हुए Tej Pratap Yadav, कहा- शो में जाकर अच्छा लगा | Reality Show | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T18:39:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers