Responsive Scrollable Menu

त्योहारों से पहले सोने-चांदी के दाम गिरे: 1 किलो चांदी ₹1245 सस्ती, सोना ₹498 टूटकर आया ₹1.48 लाख पर

त्योहारों से पहले सोने-चांदी के दाम गिरे: 1 किलो चांदी ₹1245 सस्ती, सोना ₹498 टूटकर आया ₹1.48 लाख पर

Continue reading on the app

एयरटेल ने नए प्लान के साथ पोस्टपेड सर्विसेज को 10 प्रतिशत तक किया महंगा

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को नए पोस्टपेड प्लान के साथ टैरिफ को करीब 3-10 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। साथ ही, इनमें फ्री इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट को जोड़ा गया है।

यह नए टैरिफ गुरुवार से लागू होंगे।

हालांकि, टेलीकॉम कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कॉम्प्लिमेंट्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक में 5जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉल, 25 आउटगोइंग एसएमएस और फ्री इनकमिंग एसएमएस की सुविधा मिलती है, और ये सभी 5 दिनों के लिए वैध हैं।

नए प्लान्स की रेंज व्यक्तिगत कनेक्शन के लिए 499 रुपए प्रति महीने से लेकर पांच सिम तक वाले फैमिली प्लान के लिए 1,799 रुपए तक है।

इसके अलावा, नए प्लान के तहत ग्राहकों को हर साल हर सिम पर एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग भी मिलेगी।

भारती एयरटेल के मार्केट ऑपरेशन्स के डायरेक्टर, अमित त्रिपाठी ने कहा कि हमारे लिए पोस्टपेड का मतलब है भारतीय बाजार में सबसे बेहतरीन अनुभव देना।

त्रिपाठी के अनुसार, देश में हमारा नेटवर्क अनुभव सबसे अच्छा है, जिसके जरिए हम अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 5जी पर फास्ट लेन टेक्नोलॉजी और लगातार स्पैम व फ्रॉड से सुरक्षा देते हैं। साथ ही, हम ग्राहकों को सबसे अच्छी वैल्यू ऐसे एंटरटेनमेंट और सर्विसेज के जरिए देते हैं जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाते हैं और अब उनके लिए फ्री इंटरनेशनल रोमिंग भी शुरू की है। हम ग्राहकों के अनुभव को लगातार बेहतर बनाने और उन्हें एयरटेल पोस्टपेड चुनने के लिए ज्यादा से ज्यादा वजहें देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कंपनी ने व्यक्तिगत प्लान की कीमत 449 रुपए से बढ़ाकर 499 रुपए कर दी है। 749 रुपए वाले फैमिली प्लान में (पहले 699 रुपए का था) दो सिम मिलेंगी।

इसके अलावा, तीन सिम वाले 999 रुपए के प्लान की कीमत अब 1,049 रुपए होगी।

इसी तरह, 4 सिम के लिए अब कीमतें 1,249 रुपए और 1,449 रुपए हैं।

पांच सिम के लिए कंपनी अब 1,799 रुपए चार्ज करेगी, इसमें नेटफ्लिक्स स्टैंडर्ड शामिल है।

साथ ही, इन प्लान में एयरटेल के स्पैम और फ्रॉड से बचाने वाले फीचर्स भी शामिल हैं।

इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि गुरुवार से ये पोस्टपेड प्लान उन सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं जो एयरटेल पोस्टपेड चुनते हैं।

वहीं, एयरटेल के मौजूदा ग्राहक - चाहे वे पुराने पोस्टपेड प्लान पर हों या प्रीपेड पर - आसानी से इन प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप के लिए भारत की धुआंधार तैयारी, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, जानें तारीख और वेन्यू

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम ने धुआंधार तैयारी शुरू कर दी है. टूर्नामेंट के शुरू होने में अब एक साल से कम का समय रह गया है. इससे पहले टीम इंडिया लगातार वनडे सीरीज खेल रही है. इसी क्रम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया गया है. दोनों टीमों के बीच ये सीरीज भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद होगा. Wed, 7 Oct 2026 20:40:50 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: CM Yogi ने Akhilesh Yadav पर साधा निशाना, कहा- पहले माफिया जहां कदम रख देते थे.. #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T15:15:07+00:00

19 साल के Students ने बनाया Drone Startup! क्या बदल देगा Future? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T15:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers