Responsive Scrollable Menu

सहारनपुर में मौलवी पति समेत 10 ससुरालियों पर केस, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

सहारनपुर में मौलवी पति समेत 10 ससुरालियों पर केस, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Continue reading on the app

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन से लेकर करियर तक लाभ

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रुपों की पूजा की जाती है. ये नवरात्रि साल की अंतिम नवरात्रि मानी जाती है. बता दे कि एक साल में चार बार नवरात्रियां आती हैं. इनमें से दो गुप्त नवरात्रि होती हैं और दो सामान्य नवरात्रि होती हैं. शारदीय नवरात्रि भी सामान्य ही होती है, जिसें अधिकतर लोग मानते हैं. इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक रहने वाली है. दुर्गा मां का आगमन इस साल हाथी पर होने वाला है. ऐसे में इसका प्रभाव सिर्फ देश-दुनिया पर नहीं बल्कि राशियों पर भी पड़ने वाला है. 

ज्योतिष शास्त्र में भी मां दुर्गा को विशेष स्थान दिया गया है. मान्यता है कि मां दुर्गा नवग्रह की अधिष्ठात्री देवीं हैं. नवरात्रि में इनकी पूजा करने से नवग्रह से संबंधित दोष समाप्त हो जाते हैं. जीवन के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. माना जाता है कि सभी राशियों में से दुर्गा माता की कुछ राशियां प्रिय होती हैं. नवरात्रि में उन्हें लाभ मिलने वाला है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

मां दुर्गा की प्रिय हैं ये 5 राशियां

1.मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगलदेव होते हैं. मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक माना जाता है. दुर्गा मां भी साहस और पराक्रम की देवी है. इसलिए, मां दुर्गा मेष राशि के लोगों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखती हैं. शारदीय नवरात्रि में मेष राशि के जातकों को विशेष रुप से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए. इनकी कृपा से जीवन में धन वृद्धि होगी. नौकरी में पदोन्नति के साथ प्रमोशन होने के भी पूरे चांस बने हुए हैं. कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रोग और बीमारियों से छुटकारा मिलेगा. शत्रु और विरोधियों पर भी इस समय विजय प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026: मां दुर्गा के 9 रूपों में कौन सबसे शक्तिशाली? जानें शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक की पूरी कहानी

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं. वृषभ राशि के जातकों को संबंध मां दुर्गा और मां लक्ष्मी से होता है. शारदीय नवरात्रि में वृषभ राशि के जातकों को शास्त्र विधि से नवरात्रि पर्व मनाना चाहिए और व्रत रखना चाहिए. इस वर्ष मां दुर्गा की कृपा से आप लोगों की धन की स्थिति मजबूत हो सकती है. इन्हें अनेक माध्यमं से धन प्राप्त हो सकता है. नौकरी में अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा. नई जिम्मेदारी मिलने से आपका प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा. किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ नवरात्रि में प्राप्त होगा. इस राशि के लोगों के परिवार में भी शुभ और मांगलिक काम होने के योग बन रहे हैं.

3.कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं. इस राशि का संबंध भी नवदुर्गा की तीसरी शक्ति मां चंद्रघंटा से होता है. कर्क राशि के लोगों को शारदीय नवरात्रि में चंद्रघंटा माता की विशेष रुप से पूजा करनी चाहिए. इस वर्ष आपके लिए नवरात्रि का पर्व बेहद शुभ साबित होने वाला है. आपको धन की समस्याओं का समाधान मिलने वाला है. कहीं लंबे समय से फंसा हुआ धन प्राप्त होगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा. नई नौकरी मिलने की भी पूरी संभावना बनी हुई है. कारोबार में साझेदारी से अच्छा लाभ प्राप्त होने वाला है. कारोबारी यात्राएं सफलता से पूरी होंगी. आप लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है.

4.सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव कहलाते हैं. इस राशि का संबंध नवदुर्गा की चौथी देवी मां कूष्मांडा से होता है. माता कूष्मांडा को सृष्टि की रचियता और सूर्य के समान प्रभावशाली माना जाता है. सिंह राशि का संबंध मां दुर्गा के वाहन सिंह से भी होता है. इसलिए, मां दुर्गा की कृपा सिंह राशि के जातकों पर हमेशा बनी रहती है. सिंह राशि के लोगों को शारदीय नवरात्रि में विशेष रुप से दुर्गा देवी की पूजा करनी चाहिए. इस साल दुर्गा मां की कृपा से नवरात्रि की पर्व आपके लिए शुभ रहने वाला है. जीवन में तरक्की मिलेगी. धन वृद्धि के योग बन रहे हैं. संतान सुख की प्राप्ति होगी और नौकरी में प्रमोशन के साथ इंक्रीमेंट भी हो सकता है. कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. समाज में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

5.मीन राशि

मीन राशि का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है. देवगुरु और दुर्गा मां विद्या-बुद्धि-और धन-धान्य सुख के कारक हैं. इसलिए, मीन राशि के लोगों पर दुर्गा मां की कृपा हमेशा बनी रहती है. मीन राशि के लोगों को शारदीय नवरात्रि में इनकी पूजा खासतौर पर करनी चाहिए. रोज दुर्गा मां के नवार्ण मंत्र का जाप करना चाहिए. इस साल के शारदीय नवरात्रि आपके लिए शुभ रहेंगे. धन वृद्धि के योग बनेंगे. आपके सभी जरूरी काम पूरे होंगे. रुके और अटके हुए काम फिर से शुरु होंगे. नई नौकरी का भी प्रस्ताव मिलेगा. अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे तथा कारोबार में नई साझेदारी से लाभ प्राप्त होगा. परिवार में खुशियां आएंगी.

ये भी पढ़ें- October 2026 Festivals List: नवरात्रि की सौगात, दशहरा से लेकर करवा चौथ तक, अक्टूबर में पड़ने वाले हैं कई पर्व-त्योहार, देखें लिस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

  Sports

Video: भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी पर मोहम्मद कैफ और दिनेश कार्तिक ने दिया दिल को छू लेने वाला बयान

भुवनेश्वर कुमार ने अपने करियर में कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने 4 साल में 72 विकेट लिए, फिर 2 साल हैदराबाद के लिए खेले और 2 साल आरसीबी के लिए, जिसमें उन्होंने 28 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी में विविधता है, जैसे व्हाइट यॉर्कर और स्विंग। भुवनेश्वर कुमार के नाम कुल 226 विकेट हैं। उन्होंने कहा कि ऊपर वाला सब देखता है, मेहनत का फल जरूर मिलता है। इंडियन टीम में गेंदबाजों की कमी है, ऐसे में उनकी वापसी से टीम को फायदा होगा। सभी क्रिकेट फैंस और भुवनेश्वर कुमार के फैंस के लिए यह खुशी की बात है। Wed, 7 Oct 2026 17:32:04 +0530

  Videos
See all

Dangal with Sahil Joshi: Election Commission के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T12:03:53+00:00

AAJTAK 2 | 5 CRORE के दावों पर VIRAT KOHLI का जवाब, कहा - श्रद्धा और आस्था की वजह से जाते हैं | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T12:05:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers