Responsive Scrollable Menu

इस राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि, HRA भी बढ़ा, नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू

त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। दशहरे से पहले राज्य की माणिक साहा सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके अलावा कर्मचारियों के मकान किराया भत्ते यानि HRA में भी  2 प्रतिशत की वृद्धि की है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी है।

वर्तमान में अप्रैल 2026 से राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 41% महंगाई भत्ते और राहत का लाभ मिल रहा है, इस वृद्धि के बाद डीए/डीआर 41 प्रतिशत से बढ़कर 44 प्रतिशत हो जाएगा। नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, ऐसे में नवंबर से सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।  इस निर्णय से राज्य सरकार के वार्षिक व्यय में लगभग 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पडेगा।

राज्य सरकार ने नियमित सरकारी कर्मचारियों के लिए मकान किराया भत्ते को भी 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही इसकी अधिकतम सीमा भी 3000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति माह तय की गई है। यह बदलाव भी 1 अक्टूबर से लागू होगा।  DA और HRA में बदलाव से कर्मचारियों की कुल मासिक आय में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में अतिरिक्त 3 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता (HRA) मूल वेतन (Basic Pay) के 8% से बढ़ाकर 10% कर दिया गया है। साथ ही, मकान किराया भत्ते की अधिकतम सीमा ₹3,000/- से बढ़ाकर ₹10,000/- कर दी गई है।

गौरतलब है कि मई 2026 में त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अप्रैल 2026 से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत  में 5 प्रतिशत की वृद्धि की थी, जिसके बाद महंगाई भत्ते और राहत की दर 37 प्रतिशत से बढ़कर 41 प्रतिशत हो गई थी। इससे 1,02,563 कर्मचारी और 81,019 पेंशनभोगी लाभान्वित हुए थे। अब एक बार फिर अक्टूबर 2026 से महंगाई भत्ते और राहत की दरों में संशोधन किया गया है। हलांकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तुलना में अब भी राज्य कर्मचारियों का डीए 16 प्रतिशत कम है। चुंकी वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को  60 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है और जल्द ही जुलाई 2026 की नई दरों का भी ऐलान होने वाला है, ऐसे में इसके 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत तक पहुंचने की चर्चा है।

 

 

 

 

Continue reading on the app

TET का विरोध कर रहे शिक्षकों का नया नारा ” दो इडली पर एक ही डोसा, मोहन यादव पर है भरोसा”

शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि Teacher Eligibility Test अर्थात TET एक बड़ा मुद्दा बनकर प्रदेश में गूँज रहा है, मध्य प्रदेश के शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं। राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में चल रहे अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के धरने का आज 11वां दिन है और शिक्षकों का जोश बरक़रार है, इसी दौरान आज नीलम पार्क में एक नया नारा सुनाई दिया “दो इडली पर एक ही डोसा, मोहन यादव पर है भरोसा”।

TET की अनिवार्यता को लेकर मध्य प्रदेश के शिक्षक आंदोलन पर हैं, उनका मानना है कि वे दो दशकों से अधिक समय से पढ़ा रहे हैं अब ऐसे में उनकी योग्यता को जांचना उनके सम्मान को ठेस पहुंचाना है इस फैसले पर पुनर्विचार होना चाहिए, हालाँकि परीक्षा का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर हो रहा है इसलिए वे सरकार से नियमों में कुछ सशोधन चाहते हैं और उन्हीं मांगों के साथ धरने पर बैठे हैं।

धरना स्थल पर सुनाई दिया नया नारा, शिक्षकों ने अर्थ भी बताया  

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस संवेदनशील मुद्दे पर लगातार नजर  बनाये हुए है, एडिटर इन चीफ वीरेन्द्र शर्मा ने धरना स्थल पर आज जब शिक्षकों से बात को तो उन्होंने उनके सहयोग के लिए एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ और एडिटर इन चीफ वीरेन्द्र शर्मा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया, बता दें एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ की टीम आज जब नीलम पार्क पहुंची तो वहां एक नया नारा सुनाई दिया, ” दो इडली  पर एक ही डोसा मोहन यादव पर है भरोसा”, शिक्षकों ने नारे का अर्थ भी बताया और इसमें शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री को दो इडली और मुख्यमंत्री को डोसा बताया।

सीएम डॉ मोहन यादव पर जताया भरोसा 

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बातचीत में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शिक्षकों ने कहा हमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर भरोसा है क्योंकि वे बहुत संवेदनशील है वे कहते कम है और करते ज्यादा है यदि किसी ने अपनी समस्या उन्हें सही से एक्सप्लेन कर दी तो वे ऐसे मुख्यमंत्री हैं कि गंभीरता से निर्णय लेते हैं। हम चाहते हैं हमारे सम्मान का ध्यान रखा जाये।

…तो हम फूलों से नहीं खून से तौल देंगे 

शिक्षकों ने कहा हम चाहते हैं हमारी सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से होनी चाहिए , ई अटेंडेंस की व्यवहारिक  और तकनीकी दिक्कतें दूर की जाएँ, TET से मुक्ति के लिए शिक्षक प्राण प्राण से जुटे हैं, हम चाहते हैं अदालत में सुनवाई  से पहले हम लोगों से चर्चा की जाये, शिक्षकों ने कहा हम परीक्षा से नहीं डर रहे हम अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारी 20 साल की सेवा अवधि बहाल की जाये यदि सरकार ऐसा करती है तो एव मुख्यमंत्री को फूलों से नहीं अपने खून से तौल देंगे।

Continue reading on the app

  Sports

प्रेमानंद महाराज पर आस्था की बात में कितनी सच्चाई, वृंदावन के केली कुंज ने कैसे विराट कोहली की जिंदगी बदल दी?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली अचानक प्रेमानंद महाराज को लेकर सुर्खियों में. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि विराट ने केली कुंज आने के लिए पांच करोड़ रुपए लिए थे. विराट कोहली के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है. ऐसे में आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज में विराट की अस्था ने कैसे उनके जीवन को बदला. Wed, 7 Oct 2026 16:16:37 +0530

  Videos
See all

Congress Protest on CEC Row: Kharge के लंच के बाद Jantar Mantar रवाना Rahul Gandhi, CEC पर बड़ा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:57:53+00:00

PM Modi से कब हुई थी Amit Shah की पहली मुलाकात ? #amitshah #pmmodi #anjanaomkashyap #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:58:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers