Responsive Scrollable Menu

अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जल्द ही अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगी। यह एपिसोड 9 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। एपिसोड से पहले सोनी टीवी ने दो प्रोमो शेयर किए हैं, जिनमें अमिताभ और माधुरी के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली। पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने माधुरी से फिल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ के स्टेप को रीक्रिएट करने को लेकर कहा, “एक बार हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी। एक फिल्म थी, उसमें हमने ऐसे एक दो तीन किया था।” इसके बाद माधुरी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हम भी दिखा दें?” स्क्रीन पर अमिताभ की 1989 की फिल्म ‘तूफान’ का एक सीन चलाया गया, जिसमें वह ‘एक दो तीन’ गाने पर डांस करते नजर आए। वीडियो खत्म होते ही अमिताभ और दर्शक हंस पड़े। दूसरे प्रोमो में माधुरी ने ‘देवदास’ की चंद्रमुखी का अंदाज दिखाया। ‘काहे छेड़ मोहे’ गाना शुरू होते ही उन्होंने हॉट सीट पर बैठे-बैठे डांस किया। उनकी परफॉर्मेंस देखकर अमिताभ ने कहा, “क्या बात है। इनक्रेडिबल, इनक्रेडिबल, माधुरी जी।” आयुष्मान ने अमिताभ से माफी मांगी वहीं, इससे पहले सारा अली खान और आयुष्मान खुराना हाल ही में टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में मेहमान बनकर पहुंचे थे। दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए शो में आए थे। एपिसोड में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान ने ‘गुलाबो सिताबो’ से जुड़ी यादें भी शेयर कीं। आयुष्मान ने फिल्म में अमिताभ के किरदार को ‘बुढ़ऊ’ कहने पर उनसे माफी मांगी। आयुष्मान ने कहा, “मैंने फिल्म में आपको बुढ़ऊ कहा, इसके लिए माफी मांगता हूं। आप बुढ़ऊ नहीं हैं। असल जिंदगी में आपमें 84 साल की कोई हरकत नहीं है। आप 28 के हैं।” अमिताभ बच्चन ने इस बात पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने पूछा, “84 साल की कौन-सी हरकतें होती हैं?” अमिताभ बच्चन ने याद किए संघर्ष के दिन वहीं, हाल ही में शो में अमिताभ बच्चन ने अपने शुरुआती करियर के संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्मों में काम पाने के दौरान प्रोड्यूसर्स उनकी लंबी हाइट और छोटे चेहरे को लेकर चिंता जताते थे। एक कंटेस्टेंट विनम्र ने अमिताभ के 1970 के दशक के सिग्नेचर हेयरस्टाइल और लंबे साइडबर्न्स का जिक्र किया। इस पर अमिताभ ने बताया कि उस समय उनके हेयरस्टाइल के पीछे एक खास वजह थी। अमिताभ ने कहा, “शुरुआत में जब हम फिल्मों में आए तो काम मिलने के लिए प्रोड्यूसर दो चीजों पर हमें बोलते थे कि हमारी हाइट लंबी है तो कोई हीरोइन काम नहीं करेगी और दूसरा कि हमारा चेहरा बहुत छोटा है। तो उसको भरने के लिए हमने अपने बाल बढ़ाए और बालों को कनपटी तक उगाया, जिससे हमारा चेहरा भरा-भरा लगे।” अमिताभ बच्चन ने 1969 में मृणाल सेन की फिल्म ‘भुवन शोम’ में नैरेटर के तौर पर सिनेमा से जुड़ने के बाद ख्वाजा अहमद अब्बास की ‘सात हिंदुस्तानी’ से एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने छोटे और सपोर्टिंग रोल किए, जिनमें ‘आनंद’, ‘संजोग’ और ‘बॉम्बे टू गोवा’ शामिल हैं। करियर के शुरुआती दौर में अमिताभ की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं और उन्हें बतौर लीडिंग एक्टर पहचान बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। फिर 1973 में आई फिल्म ‘जंजीर’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बनी। फिल्म में इंस्पेक्टर विजय के किरदार ने अमिताभ को एक अलग तरह के हीरो के रूप में पहचान दिलाई। इसके बाद वह बॉलीवुड के ‘एंग्री यंग मैन’ के तौर पर पहचाने जाने लगे। ‘जंजीर’ के बाद ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘त्रिशूल’, ‘डॉन’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘काला पत्थर’ जैसी फिल्मों ने 1970 और 1980 के दशक की शुरुआत में अमिताभ की स्टार इमेज को मजबूत किया। ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में दिखेंगे अमिताभ अमिताभ बच्चन को 2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD’ में अश्वत्थामा के किरदार के लिए सराहना मिली थी। फिल्म के सीक्वल में वह दोबारा इस भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन जारी है और इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

Continue reading on the app

रतलाम मंडी में शुरू हुआ ‘बलराम महोत्सव’, जुटे हजारों किसान, CM मोहन यादव का संवाद जारी

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित कृषि उपज मंडी में बुधवार, 7 अक्टूबर को आयोजित भव्य ‘बलराम महोत्सव’ का आगाज दोपहर 12 बजे हो चुका है। आयोजन की शुरुआत होते ही मंडी परिसर में जिलेभर से पहुंचे हजारों किसानों की चहल-पहल बढ़ गई है। विशाल किसान सम्मेलन को लेकर पूरा मंडी परिसर अन्नदाताओं के नारों और उत्साह से गूंज उठा है, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ऑनलाइन जुड़कर जिले के 5 चुनिंदा किसानों से सीधे बातचीत करेंगे और कृषि से जुड़े उनके अनुभवों व समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस गरिमामय आयोजन में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) भोपाल के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं। उनके साथ ही क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और जिले के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मंच पर उपस्थित रहकर किसानों का उत्साह बढ़ाएंगे।

गांवों से किसानों को लाने-ले जाने की मुकम्मल व्यवस्था

जिला प्रशासन ने इस बलराम महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिले भर के सुदूर ग्रामीण अंचलों से किसानों को कार्यक्रम स्थल तक सम्मानपूर्वक लाने और कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस उनके घर छोड़ने के लिए विशेष वाहनों का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही मंडी में आने वाले सभी अन्नदाताओं के लिए सम्मानपूर्वक भोजन और शुद्ध पेयजल का भी पर्याप्त इंतजाम किया गया है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

प्रशासन की तैयारियां और आयोजन का मुख्य उद्देश्य

दरअसल, बलराम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों, सहकारिता की नई योजनाओं और सरकारी लाभों के प्रति जागरूक करना है। रतलाम जिला प्रशासन और मंडी समिति पिछले कई दिनों से इस आयोजन को बड़े पैमाने पर सफल बनाने में जुटी हुई थी। मंडी परिसर में बड़े डोम और ऑनलाइन कनेक्टिविटी के लिए बड़ी-बड़ी स्क्रीनें लगाई गई हैं, ताकि हर किसान सीएम के संवाद को स्पष्ट रूप से सुन और देख सके।

मंडी परिसर में उत्सव जैसा माहौल

इस आयोजन को लेकर रतलाम जिले के किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही विभिन्न गांवों से किसानों के जत्थे मंडी परिसर पहुंचना शुरू हो गए हैं। स्थानीय किसान नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री का सीधे जिले के किसानों से जुड़ना एक बेहद सराहनीय कदम है, जिससे जमीनी स्तर की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कृषि और सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया बढ़ावा

अपेक्स बैंक प्रशासक और कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी से इस मंच के जरिए किसानों को सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी नई योजनाओं और ऋण सुविधाओं की अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्थानीय किसानों का सम्मान भी किया जाएगा। कुल मिलाकर, रतलाम में आयोजित यह बलराम महोत्सव न केवल अन्नदाताओं के सम्मान का प्रतीक बनेगा, बल्कि जिले में कृषि विकास को एक नई दिशा और गति भी प्रदान करेगा।

 

Continue reading on the app

  Sports

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी, Suresh Raina ने जताई खुशी

भारत के पूर्व बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी का स्वागत किया और उनकी अनुशासन, कड़ी मेहनत और मज़बूती की तारीफ़ की। रैना ने इस वापसी को पूरी तरह से सही ठहराया। उन्होंने उत्तर प्रदेश से IPL और फिर नेशनल टीम तक भुवनेश्वर के सफ़र को हिम्मत और लगन की एक प्रेरणादायक मिसाल बताया और कहा कि यह इस बात की याद दिलाता है कि लगातार कड़ी मेहनत का फल ज़रूर मिलता है।

इसे भी पढ़ें: 'इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा', Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ 2022 T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से भुवनेश्वर का भारतीय करियर रुका हुआ था। लगभग चार साल बाद, IPL में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके 36 साल के इस खिलाड़ी ने नेशनल टीम में लंबे समय से प्रतीक्षित वापसी की है। रैना ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "वापसी पर स्वागत है, भुवी! भारत के सबसे बेहतरीन और कुशल गेंदबाज़ों में से एक को फिर से पहचान मिलते देखकर बहुत खुशी हो रही है। इतने सालों में उन्होंने जो अनुशासन, कड़ी मेहनत और हिम्मत दिखाई है, वह वाकई प्रेरणादायक है। उत्तर प्रदेश से IPL और अब भारतीय T20 टीम में वापसी - यह वापसी पूरी तरह से उनके हक में है। भुवनेश्वर कुमार , ऐसे ही प्रेरित करते रहें। आपका सफ़र इस बात की याद दिलाता है कि कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है।

36 साल के इस खिलाड़ी ने आखिरी बार 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। कुमार ने सभी फॉर्मेट में कुल 229 मैच खेले हैं और 29.50 के शानदार औसत से 294 विकेट लिए हैं, जिसमें सात बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। इस दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से पांच T20I मैचों के साथ होगी। इसके बाद पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन [विकेटकीपर], वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उप-कप्तान], अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव। 

Wed, 07 Oct 2026 15:34:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War: Trump की धमकी के बीच ईरान की महिलाओं ने संभाले हथियार! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:15:12+00:00

SIR से One Nation-One Election तक... हर Reform पर कांग्रेस का विरोध क्यों? | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T10:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers