Responsive Scrollable Menu

राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे:भीड़ ने लगाए जपनाम...जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग

बॉबी देओल की पॉपुलर वेबसीरीज आश्रम का चौथा सीजन इन दिनों राजस्थान के अलग-अलग शहरों में शूट किया रहा है। जयपुर के लग्जरी होटल में बाबा निराला का कैरेक्टर प्ले करने वाले वाले बॉबी देओल के लग्जरी आश्रम का सेट बनाया गया है। वहीं, पहली बार इस सीरीज की शूटिंग दौसा जेल में भी की जा रही है। मंगलवार (6 अक्टूबर) को बॉबी देओल जिले की श्यालावास सेंट्रल जेल में शूटिंग करने पहुंचे तो भीड़ उनके फेमस डायलॉग जपनाम…जपनाम चिल्लाने लगी। प्रकाश झा के डायरेक्शन वाली इसी सीरीज का अहम हिस्सा दौसा जेल में शूट किया जा रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार शूटिंग के लिए 10 अक्टूबर तक की परमिशन दी गई है। सबसे पहले देखिए- जेल में शूटिंग से जुड़ी PHOTOS… बाबा निराला और जपनाम के नारे बॉबी देओल को देखने के लिए जेल के बाहर भीड़ जमा हो गई। एक्टर की झलक पाने के लिए लोग दूर-दूर से श्यालावास जेल पहुंचे थे। इस दौरान लोग बाबा निराला और जपनाम-जपनाम का शोर करते रहे। बॉबी देओल को जेल के अंदर जाते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है। जयपुर में बनाया गया है आश्रम, एक महीने से हो रही है शूटिंग आश्रम-4 की शूटिंग बीते करीब एक महीने से जयपुर के कूकस के शिव विलास होटल में की जा रही है। इस लग्जरी होटल में आश्रम वेबसीरीज का लग्जरी सेट बनाया गया। यहां बाबा के बड़े फोटोज भी लगाए गए हैं। इससे पहले भी जयपुर और आसपास की कई ऐतिहासिक लोकेशन पर शूटिंग हो चुकी है। बस्सी के बांसखोह किले में भी सीरीज के लिए शूटिंग की गई थी। 6 साल पहला आया था ‘आश्रम’ का पहला सीजन प्रकाश झा के डायरेक्शन वाली इस वेबसीरीज का पहला सीजन 28 अगस्त 2020 को रिलीज हुआ था। ये बॉबी देओल की डिजिटल डेब्यू सीरीज भी बनी थी। इस सीरीज का दूसरा सीजन नवंबर 2020 में ही रिलीज कर दिया गया था। सीरीज की सक्सेस को देखते हुए तीसरा सीजन 2022 और 2025 में आया था। …. ‘आश्रम’ के नए सीजन से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में बॉबी देओल का आलीशान 'आश्रम':वेबसीरीज के सीजन-4 की शूटिंग शुरू, लग्जरी होटल में सेट, दीवारों पर 'बाबा निराला' की PHOTOS बॉबी देओल स्टारर चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के चौथे सीजन की शूटिंग जयपुर में हो रही है। सीरीज का सेट जयपुर के कूकस में लग्जरी होटल शिव विलास में बनाया गया है। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

दिल्ली में 12 अक्टूबर को सजेगा रूसी थिएटर का मंच, BRICS Festival में पेश होगा ला बायादेरे

दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में 12 अक्टूबर को एक वर्ल्ड फेमस क्लासिकल बैले 'ला बायादेरे' को अलग अंदाज में पेश किया जाएगा. जानें इवेंट की हर डिटेल...

Continue reading on the app

  Sports

द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

The Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक और सनसनीखेज रही थी. मार्क हेनरी और अंडरटेकर के मैच में दखल देते हुए खली ने अंडरटेकर को चारों खाने चित कर दिया था. जापान के सुपरस्टार फुनाकी के खिलाफ अपना सिंगल डेब्यू जीतने वाले खली ने 27 अप्रैल 2018 को डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया था. वर्तमान में वह पंजाब के जालंधर में अपनी रेसलिंग एकेडमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट चला रहे हैं. Thu, 8 Oct 2026 23:24:19 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | CEC के खिलाफ प्रदर्शन का तीसरा दिन.. Rajghat पर क्यों जुटा विपक्ष? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T21:55:05+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | विपक्ष का प्रदर्शन तेज, CEC की चुप्पी बरकरार.. अब उठ रहे ये बड़े सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T22:10:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers