Responsive Scrollable Menu

भारत दूसरा यूथ टेस्ट जीता:ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराया, तन्मय बालोदा ने 14 विकेट लिए; 2-0 से चार दिवसीय सीरीज अपने नाम की

अहमदाबाद में खेले गए दूसरे चार दिवसीय मैच में भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 10 विकेट से हरा दिया। हरियाणा के बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय बालोदा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे दिन ही मैच अपने नाम कर लिया। बालोदा ने दोनों पारियों में कुल 73 रन देकर 14 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की चार दिवसीय सीरीज 2-0 से जीत ली। इससे पहले भारतीय टीम ने वनडे सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की थी। तीसरे दिन बालोदा ने शुरुआती 4 ओवर में दिए 2 लिए ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 86 रन से आगे शुरू की। पहली पारी में 141 रन से पिछड़ने के बाद टीम को बड़ी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन बालोदा ने दिन के शुरुआती चार ओवर में ही जेड हॉलिक और चार्ली हेंडरसन को आउट कर दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी दबाव में आ गई। मीडियम पेसर प्रियांशु सिंह ने जैकब पीट्ज और थॉमस वासिओ को पवेलियन भेजा। 151 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी बालोदा ने इसके बाद पैट्रिक सुलिवन और टीम के टॉप स्कोरर ब्लेक कैटल को आउट किया। कैटल ने 63 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 151 रन पर सिमट गई। बालोदा ने दूसरी पारी में 41 रन देकर 8 विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में 32 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। इस तरह मैच में उनके खाते में 14 विकेट रहे। उन्हें निलंबित रोहित यादव की जगह आखिरी समय में टीम में शामिल किया गया था। भारत ने 5 गेंद में हासिल किया 11 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के 151 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारत के सामने जीत के लिए सिर्फ 11 रन का लक्ष्य था। सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी ने स्पेंसर ग्रीन के पहले ही ओवर में दो चौके लगाए और 5 गेंद में बिना कोई विकेट गंवाए भारत को जीत दिला दी। पहली पारी में भारत ने 141 रन की बढ़त बनाई थी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 174 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में भारत ने कप्तान यशवर्धन चौहान के 52 और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिप्राय बिस्वास के 73 रन की मदद से 315 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर स्पेंसर ग्रीन ने 110 रन देकर 7 विकेट लिए। इसके बावजूद भारत ने पहली पारी में 141 रन की बढ़त हासिल की, जो आखिर में मैच का अहम अंतर साबित हुई। भारत ने 2-0 से जीती चार दिवसीय सीरीज भारत ने पहला चार दिवसीय मैच राजकोट में एक पारी और 48 रन से जीता था। अहमदाबाद में जीत के साथ भारतीय अंडर-19 टीम ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इससे पहले वनडे सीरीज में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया था।

Continue reading on the app

पापा Pwd इंजीनियर, बेटे ने MBA कर रखा एक्टिंग में कदम, हीरो से बना विलेन, फिर 2,460 करोड़ी फिल्म ने मचाया गदर

Actor: MBA की पढ़ाई की, लेकिन नौकरी करने के बजाय कैमरे के सामने किस्मत आजमाने निकल पड़े. टीवी पर हीरो बनकर छाए और फिर फिल्मों में खलनायक बनकर अपनी अलग पहचान बनाई. मगर इस एक्टर की आवाज ने जो कमाल किया, वो कहानी और भी दिलचस्प है. 2,460 करोड़ कमाने वाली एक ब्लॉकबस्टर में पर्दे पर चेहरा किसी और का था, लेकिन आवाज इनकी थी. जानते हैं ये कौन हैं?

Continue reading on the app

  Sports

वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन का दावा, वनडे में भी होगी गेंदबाज की वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर को वनडे टीम में भी शामिल किया जाएगा. भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए कमबैक करेंगे. उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. अश्विन का मानना है कि टी20 बेहतर प्रदर्शन उन्हें वनडे विश्व कप का टिकट दिला सकता है. Wed, 7 Oct 2026 23:45:10 +0530

  Videos
See all

Samastipur में छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस से भिड़ा युवक | #Samastipur #BiharPolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T18:37:58+00:00

'Rise and Fall 2' से बाहर हुए Tej Pratap Yadav, कहा- शो में जाकर अच्छा लगा | Reality Show | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T18:39:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers