Responsive Scrollable Menu

Narendra Modi के निर्वाचित प्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, BJP नेताओं ने की सराहना

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को उनकी सराहना की। इन वर्षों के दौरान मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री बने। पार्टी ने सोशल मीडिया मंचों पर कई वीडियो भी जारी किए और मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह ‘‘ऐसे संकल्प के साथ अडिग खड़े रहे, जिसने हर पहाड़ को झुकने पर मजबूर कर दिया।’’ भाजपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अनगिनत चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवन यात्रा उनके दृढ़ निश्चय का प्रमाण है।

विपक्ष के हर प्रहार का उन्होंने अपने काम, आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण और राष्ट्र के विकास के जरिए जवाब दिया है।’’ पार्टी ने कहा, ‘‘यह ऐसे दृढ़ नेतृत्व की गाथा है जो न झुका, न रुका और न कभी रुकेगा।’’ भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर अपनी 25 वर्ष की ‘‘स्वर्णिम यात्रा’’ के दौरान मोदी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ जनसेवा और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल एक कालखंड नहीं, बल्कि स्पष्ट नजरिए, दृढ़ संकल्प और आधुनिक भारत के निर्माण का एक ऐतिहासिक अध्याय है।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सेवा और समर्पण की मोदी की 25 वर्ष की यात्रा अथक परिश्रम, असाधारण संकल्प और राष्ट्र को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बनाने की भावना से परिभाषित रही है। मोदी ने सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और वह साढ़े 12 वर्ष तक इस पद पर रहे।

इसके बाद वह लगातार तीन बार चुनाव जीतकर पिछले साढ़े 12 वर्ष से प्रधानमंत्री हैं। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सेवा, संघर्ष और समर्पण की मोदी की निरंतर यात्रा गरीबों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण का पर्याय बन गई है। उन्होंने कहा, ‘‘जनकेंद्रित नीतियों, उनके क्रियान्वयन, निर्णय लेने में दृढ़ता, पारदर्शिता और परिणाम की गारंटी के जरिए उन्होंने शासन की परिही बदल दी और प्रदर्शन आधारित राजनीति का आदर्श स्थापित किया।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी इन सभी वर्षों में जनता की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 25 वर्ष पहले शुरू हुई यह यात्रा अब विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के ‘‘महायज्ञ’’ तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा, ‘‘उनका परिश्रम, प्रयास, धैर्य और उत्साह हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके साथ एक सहयोगी के रूप में काम करना अपने आप में सौभाग्य है।’’ चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 100 वर्ष से भी अधिक पहले भारत को ‘विश्वगुरु’ के रूप में उभरते हुए देखा था।

उन्होंने कहा, ‘‘एक नरेन्द्र (स्वामी विवेकानंद) ने यह कहा था और दूसरे नरेन्द्र के नेतृत्व में वह सपना साकार हो रहा है।’’ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी को ‘‘निर्भीक और लक्ष्य केंद्रित नेतृत्व के 25 वर्ष’’ के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘कई ऐसे मौके आए जब आसान रास्ता उपलब्ध था लेकिन आपने हमेशा सही रास्ता चुना, भले ही वह कठिन रहा हो। ऐसा साहस दुर्लभ है।

Continue reading on the app

बाजार गिरा, फिर भी 9% उछला ये शेयर; ₹800 के पार जाएगा स्टॉक, आपका है दांव?

RIIL (Reliance Industrial Infrastructure) के शेयर में बुधवार को बाजार की कमजोरी के बावजूद करीब 9% की तेजी आई और स्टॉक ₹740 तक पहुंच गया। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ₹720-₹800 का जोन शेयर के लिए अहम रेजिस्टेंस है। ₹800 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग मिलने पर ₹900 तक तेजी की संभावना बन सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

Nana Patekar Death: ‘विराट कोहली के जल्दी आउट होने पर नाना पाटेकर नहीं खाते थे खाना’

Nana Patekar News: कोई अगर क्रिकेट को फॉलो करता है तो वो विराट कोहली को कैसे नहीं चाहेगा? नाना पाटेकर भी अलग नहीं थे. विराट कोहली उनके भी पसंदीदा क्रिकेटर थे. Thu, 08 Oct 2026 09:41:39 +0530

  Videos
See all

PPF INVESTMENT: PPF में 15 साल बाद पैसे निकालें या रखें ? #shorts #viralnews #ppf #savingmoney #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T05:15:35+00:00

AAJTAK 2 LIVE | UP ELECTIONS| सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-एसपी में तनातनी बढ़ गई है?| AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T05:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers