Responsive Scrollable Menu

आज दुनिया भारत के पायलट की बात कर रही, कल 'मेड इन इंडिया' विमान की बात करेगी : पीएम मोदी

आज दुनिया भारत के पायलट की बात कर रही, कल 'मेड इन इंडिया' विमान की बात करेगी : पीएम मोदी

Continue reading on the app

दिल्ली में कॉकरोच पार्टी और लेफ्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस:10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन; 6 दिन में 7 बड़े प्रदर्शन

दिल्ली के प्रेस क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट के छात्र संगठनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। इसमें AISA अध्यक्ष नेहा, CJP के प्रवक्ता सौरव दास और रत्ना सिंह, SFI के अध्यक्ष आदर्श शाजी और AISF के अध्यक्ष विराज शामिल हुए हैं। इस दौरान नेहा बोरा ने कहा कि हमने दिल्ली और सीजेपी ने मुंबई में प्रदर्शन किया। दिल्ली में 1000 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की। हमने पिछली बार सरकार को झुकाया था। उसी लड़ाई को हम 10 अक्टूबर को आगे बढ़ाएंगे। 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है। 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए 7 बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर देशभर में प्रदर्शन कर रहा है। मुंबई में प्रदर्शन के बाद दिल्ली का ऐलान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर की रात करीब 10:46 बजे 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। दीपके ने लिखा, "अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।" कांग्रेस ने 2 साल पहले वोट चोरी का मुद्दा उठाया ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफे की मांग; दीपके बोले- 10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Sports News: राजस्थान के शूटरों ने दिल्ली में मचाया धमाल, तनुज ने जीते 2 सिल्वर तो इनाया ने 2 गोल्ड पर जमाया कब्जा

India Open Shotgun Championship: राजस्थान के युवा और अनुभवी शूटरों ने नई दिल्ली में आयोजित 11वीं इंडिया ओपन शॉटगन चैम्पियनशिप में अपनी निशानेबाजी का दम दिखाया है. डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने क्ले पिजन स्कीट और ट्रैप के अलग-अलग वर्गों में पदक हासिल किए. तनुज राज सिंह ने दो सिल्वर मेडल जीतकर खास उपलब्धि हासिल की, जबकि इनाया यादव ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए. पदमजा राठौड़, युगांतर देवसिंह, दिव्यदत्त, प्रिंस नदवानी और भवानी सिंह कालवी ने भी अपने-अपने इवेंट में पदक जीते. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राइफल एसोसिएशन ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं. Thu, 8 Oct 2026 08:08:41 +0530

  Videos
See all

Delhi के सीमापुरी में ढही 5 मंजिला बिल्डिंग | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T03:27:58+00:00

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का डाॅक्टर ने बताई निधन की असली वजह | Nana Patekar Passed Away | Goa #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T03:31:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers