Uttrakhand Weather: चमोली में भारी बारिश से आफत, सड़क पर आया मलबा
Uttrakhand Weather: उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लगातार बारिश के चलते कई जगहों पर सड़क पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है. पहाड़ी इलाकों में मलबा और पत्थर गिरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की ओर से भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-
मैच एक रिकॉर्ड सात! श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, रोहित-विराट से लेकर सूर्या-राहुल तक, कई खिलाड़ियों को दी मात
Shreyas Iyer Records: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में शतकीय पारी खेली. उन्होंने 42 बॉल में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली. उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज से जीत के लिए मिले 172 रनों के लक्ष्य को 14.4 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पहला टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाने के साथ ही श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में कुल 7 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. आइए उनके सभी रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं.
????????????????????????????????????????????????????. ????????????????????????????. ???????????????????????????? ????✨#TeamIndia's Captain is the Player of the Match for his superb display in the chase ????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Relive his knock ▶️ https://t.co/BLk6KHfrSd #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/iBCBwfHrZq
1 - श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा के कल्ब में मारी एंट्री
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. रोहित शर्मा ने तीन पारियां ऐसा किया है. रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 121 रन, श्रीलंका के विरुद्ध 118 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 111 रन की पारियां खेली थीं.
2 - विराट कोहली से आगे निकले श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर अकेले ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने रन-चेज करते हुए शतक लगाया. उनसे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमारय यादव भी ऐसा कारनामा नहीं कर पाए हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए किसी भारतीय कप्तान का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 94* रन था, जो विराट कोहली ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था.
3 - रोहित-राहुल के बाद अय्यर का धमाल
इस शतकीय पारी के साथ ही इंडियन बल्लेबाज श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने वाले तीसरे भारत के बल्लेबाज बन हैं. अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा (111*) और केएल राहुल (110*) यह कारनामा कर चुके थे.
4 - इस क्लब में भी शामिल हुए अय्यर
इस मुकाबले में भारत की पारी के दौरान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ मिलकर 137 रन की अटूट साझेदारी की, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रन-चेज के दौरान भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इस मामले में यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल की जोड़ी शीर्ष पर है, जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 में 165 रनों की साझेदारी की थी. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने शुभमन गिल के साथ साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 156* रनों की पार्टनरशिप की थी.
5 - अय्यर और ईशान का धमाल
इसके साथ ही 137* रन की साझेदारी टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए तीसरी विकेट की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी साझेदारी है. इतने रन की साझेदारी ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी. अब इस लिस्ट में अय्यर और ईशान भी शामिल हो चुके हैं.
6 - अय्यर ने की हैरी ब्रूक की बराबरी
अय्यर ने सिर्फ 42 गेंदों में शतक पूरा किया. यह फुल-मेंबर टीमों के कप्तानों द्वारा संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज टी20 शतक है. अय्यर के अलावा, हैरी ब्रूक भी 42 गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ शतक लगा चुके हैं. इस लिस्ट में सिकंदर रजा (33 गेंदें बनाम जिम्बाब्वे) और रोहित शर्मा (35 गेंदें बनाम श्रीलंका) क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं.
7 - सूर्या-राहुल के बाद अय्यर ने किया कमाल
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर टी20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीयों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (117 बनाम इंग्लैंड) और केएल राहुल (110* बनाम वेस्टइंडीज) उनसे आगे हैं. अब वो इस लिस्ट में तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
ये भी पढ़ें : 'हमेशा मुश्किल होता है...' भारत से मिली हार के बाद शाई होप का बयान वायरल, जानिए गेंदबाज या बल्लेबाज किसे बताया दोषी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










