Responsive Scrollable Menu

गेंद से योगदान देकर खुश हूं, लेकिन बल्ले से मौके का इंतजार कर रहा हूं: नमन धीर

गेंद से योगदान देकर खुश हूं, लेकिन बल्ले से मौके का इंतजार कर रहा हूं: नमन धीर

Continue reading on the app

Black Sea में तेल टैंकर पर ड्रोन हमला, क्रू में शामिल 23 भारतीय सुरक्षित बचाए गए

मॉस्को, सात अक्टूबर रूस के काला सागर तट के पास 23 भारतीय नागरिकों वाले चालक दल को लेकर जा रहे लाइबेरिया के झंडे वाले एक तेल टैंक पर ड्रोन नौकाओं से हमला किया गया। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस के परिवहन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सरकारी समाचार एजेंसी तास को बताया, ‘‘चालक दल को बचा लिया गया है और उन्हें तट पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।’’ रूसी परिवहन मंत्रालय ने बताया कि ‘अफ्रामैक्स रियो’ टैंकर पर मंगलवार को मानवरहित सतही नौकाओं (यूएसवी) से हमला किया गया और हमले के बाद आग लग गयी।

मंत्रालय ने कहा कि टैंकर में सवार सभी 23 भारतीयों को बचा लिया गया है और शुरुआती जानकारी के अनुसार कोई भी घायल नहीं हुआ है। भारत ने कहा कि वह वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को लेकर बेहद चिंतित है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में जहाजों को निशाना बनाया जाना वैश्विक व्यापार और दुनियाभर के लोगों के कल्याण को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है।

हम जारी संघर्षों को समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान करते रहेंगे।’’ विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा था कि भारत ने यूक्रेन संकट को सुलझाने के लिए सिर्फ पैरोकारी करने के बजाय हाल के महीनों में कीव और मॉस्को, दोनों के साथ वार्ता करके अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। यह घटना रूस के लोकप्रिय पर्यटक शहर सोची के पास काला सागर में हुई। रूस के परिवहन मंत्री आंद्रेई निकितिन ने काला सागर तट के पास ‘अफ्रामैक्स रियो’ टैंकर पर हुए हमले के बाद उसके परिणामों से निपटने के लिए एक आपात बैठक की।

रिपोर्ट के अनुसार, आग इतनी भीषण है कि शुरुआत में उस पर काबू पाने के लिए दमकल अभियान शुरू नहीं किया जा सका। रिपोर्ट में कहा गया कि फिलहाल काला सागर क्षेत्र में तेल की वजह से भीषण आग लगी हुई है। आग की तीव्रता कम होने और बचाव जहाजों के टैंकर के पास सुरक्षित रूप से पहुंचने की स्थिति बनने के बाद ही आग बुझाने का अभियान शुरू किया जा सकेगा।

एहतियाती कदम के तौर पर सोची के मेयर आंद्रेई प्रोशुनिन ने शहर के समुद्र तटों पर लोगों के जाने पर अस्थायी रोक लगा दी। प्रोशुनिन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, ‘‘शहर के आपात प्रतिक्रिया केंद्र ने समुद्र तटों और समुद्र के किनारे बने तटवर्ती मार्गों पर लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। सोची के निवासियों और पर्यटकों से अनुरोध है कि वे खुद को जोखिम में न डालें और इनके दोबारा खुलने के संबंध में आधिकारिक निर्णय की प्रतीक्षा करें।’’ रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण वाणिज्यिक जहाजों और बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे पर बढ़ते हमलों से काला सागर में वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

यह हमला काला सागर में तुर्किये के स्वामित्व वाले एक असैन्य मालवाहक जहाज पर रूसी ड्रोन हमले के दो दिन बाद हुआ है। उस हमले में आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी और एक भारतीय समेत चालक दल के कुछ सदस्य घायल हो गए थे।

Continue reading on the app

  Sports

WTC में अब दिखेंगी 12 टीमें? जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान को भी मिलेगा टेस्ट का बड़ा मंच

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले सत्र को लेकर बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबकि अगले सत्र में टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 की जा सकती है. आईसीसी पर विचार कर रहा है. ऐसे में अगर टीमों की संख्या बढ़ती है तो फिर अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे को भी टेस्ट में बड़ा मंच मिलेगा. Wed, 7 Oct 2026 19:40:27 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi: Rahul Gandhi के पॉलिटिकल थिएट्रिक्स से देश ऊब चुका है- BJP | #RahulGandhi #BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T14:12:22+00:00

Panchayat Aaj Tak Punjab 2026 | Punjab Election | Bhagwant Mann | AAP | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T14:11:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers