Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में कॉकरोच पार्टी और लेफ्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस:10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन; 6 दिन में 7 बड़े प्रदर्शन

दिल्ली के प्रेस क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट के छात्र संगठन थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें AISA अध्यक्ष नेहा, CJP के प्रवक्ता सौरव दास और रत्ना सिंह, SFI के अध्यक्ष आदर्श शाजी और AISF के अध्यक्ष विराज शामिल होंगे। 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है। 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए 7 बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर देशभर में प्रदर्शन कर रहा है। मुंबई में प्रदर्शन के बाद दिल्ली का ऐलान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर की रात करीब 10:46 बजे 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। दीपके ने लिखा, "अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।" कांग्रेस ने 2 साल पहले वोट चोरी का मुद्दा उठाया ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफे की मांग; दीपके बोले- 10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम का ऐलान, किसे मिला मौका, कौन होगा कप्तान? देखें पूरी लिस्ट

Ranji Trophy: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है. साकिबुल गनी टीम के कप्तान और हिमांशु सिंह उपकप्तान होंगे. छह खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है. बिहार का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश से होगा. मैच राजगीर के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले सीजन में बिहार ने प्लेट डिविजन का खिताब जीतकर एलीट ग्रुप में जगह बनाई थी.

Continue reading on the app

  Sports

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर ने क्यों छोड़ी थी क्रिकेट? सुनील गावस्कर के साथ किया था मैदान शेयर

Nana Patekar News: नाना पाटेकर का क्रिकेट से पुराना नाता रहा है. जहां सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल जैसे क्रिकेटर खेलने आते थे, वहां खेलते थे नाना. ऐसे में सवाल है कि उन्होंने क्रिकेट क्यों छोड़ दी थी. Thu, 08 Oct 2026 08:50:53 +0530

  Videos
See all

क्या बंजर जमीन को उपजाऊ बनाया जा सकता है? [India: He bought dead land and nature returned] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T04:00:24+00:00

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का डाॅक्टर ने बताई निधन की असली वजह | Nana Patekar Passed Away | Goa #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T03:31:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers