आरबीआई एमपीसी बैठक: वित्त वर्ष 2027 के लिए 7.1 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का अनुमान, नीतिगत रुख सख्त
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 7.1 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। वैश्विक अनिश्चितताओं और बढ़ती महंगाई के जोखिमों के बावजूद आरबीआई ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर भरोसा जताया है।
मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद गवर्नर ने कहा कि घरेलू आर्थिक गतिविधियां वैश्विक चुनौतियों के बीच भी लचीली बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत ने 7.8 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर्ज की, जो मजबूत घरेलू मांग और निवेश गतिविधियों का परिणाम है।
आरबीआई के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (क्यू2) में वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही (क्यू3) में 6.9 प्रतिशत और चौथी तिमाही (क्यू4) में 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए भी 7.1 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान केंद्रीय बैंक के अर्थव्यवस्था पर बने विश्वास को दर्शाता है।
गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि विनिर्माण और सेवा क्षेत्र दोनों में कारोबारी गतिविधियां विस्तार की राह पर हैं। दूसरी तिमाही के दौरान मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज पीएमआई वृद्धि क्षेत्र में बने रहे, हालांकि उनकी गति पिछली तिमाही की तुलना में कुछ धीमी हुई है।
महंगाई के मोर्चे पर आरबीआई ने चिंता जताई है। गवर्नर ने कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति का दबाव अब व्यापक रूप लेता जा रहा है और चीनी तथा प्याज जैसी वस्तुओं की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। अगस्त में खाद्य और ईंधन महंगाई दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसका एक कारण आधार प्रभाव (बेस इफेक्ट) भी रहा।
उन्होंने कहा कि आरबीआई महंगाई के रुझानों का आकलन करने के लिए महंगाई अपेक्षाओं, कंपनियों के मूल्य निर्धारण व्यवहार, कोर इन्फ्लेशन और विभिन्न आर्थिक संकेतकों पर लगातार नजर रख रहा है।
केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दरों में वृद्धि के साथ अन्य प्रमुख दरों में भी संशोधन किया है। स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (एसडीएफ) दर को 5.25 प्रतिशत तथा मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (एमएसएफ) दर और बैंक रेट को 5.75 प्रतिशत कर दिया गया है।
वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए गवर्नर ने कहा कि दुनिया भर में मुद्रास्फीति दबाव बढ़ने की आशंका है, जिसके कारण प्रमुख केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति को और सख्त बना रहे हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बने कच्चे तेल के दाम भी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को प्रभावित कर रहे हैं।
आरबीआई का मानना है कि घरेलू मांग, निवेश गतिविधियां, सेवा क्षेत्र की मजबूती और विनिर्माण क्षेत्र का विस्तार भारतीय अर्थव्यवस्था को समर्थन देते रहेंगे। हालांकि महंगाई, ऊर्जा कीमतों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर लगातार निगरानी बनाए रखना आवश्यक होगा।
भारत का व्यापार घाटा जुलाई और अगस्त में बढ़कर 58.7 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल इन्हीं दो महीनों में यह 55.1 अरब डॉलर था।
आरबीआई प्रमुख मल्होत्रा ने एमपीसी के बयान में कहा, यह मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक सामान और कच्चे तेल के आयात के कारण हुआ है। आगे चलकर, वैश्विक व्यापार वृद्धि में नरमी, ऊर्जा की ऊंची कीमतें और व्यापार नीति में बनी अनिश्चितताएं इस साल भारत के चालू खाता घाटे के लिए जोखिम पैदा करती हैं।
आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में पिछले वर्ष के 9.6 बिलियन डॉलर की तुलना में लगातार सुधार दर्ज किया गया और यह 13.8 अरब डॉलर रहा।
इसके साथ ही आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, मुद्रास्फीति के निकट भविष्य के दृष्टिकोण से पता चलता है कि आपूर्ति पक्ष पर दबाव बना रहेगा, जिसके कई कारण हैं: दक्षिण-पश्चिम मानसून की कमी, अल नीनो की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में अत्यधिक अस्थिरता। इस वर्ष सीपीआई मुद्रास्फीति 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिसमें दूसरी तिमाही में 4.9 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.7 प्रतिशत रहने की संभावना है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Bigg Boss 20: अरिश्फा की वजह से छलके काजी तौकीर के आंसू, स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार!
Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है और जैसे-जैसे समय बितता जा रहा है, वैसे-वैसे गेम और दिलचस्प हो रहा है. हाल ही में शो में स्काउट ने लव संग अपनी फिलिंग्स शेयर की, जिस वजह से वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वहीं, लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट और यंग के बीच काफी बहस भी देखने को मिली. दूसरी ओर अरिश्फा खान की वजह से काजी तौकीर (Qazi Touqeer) रोते हुए नजर आए.
क्यों घर में रो पड़े काजी?
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क देखने को मिली. इस दौरान अमन गांधी (Aman Gandhi) और लव गिल (Love Gill) की लड़ाई हो जाती है. इसके बाद काजी और स्काउट की भी जमकर बहस होती है. वहीं, टास्क के बाद काजी अरिश्फा की हरकत से रो पड़ते हैं. वो हर्ट होते हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और अरिश्फा ने उनका हाल तक नहीं पूछा. ये बात वो अरिश्फा को भी रोते हुए बताते हैं.
अरिश्फा ने काजी के साथ क्या किया?
दरअसल, इन दिनों शो में काजी की तबीयत खराब चल रही है. तो वो दवाई खाने के लिए आम्रपाली से खाना मांगते हैं, लेकिन उस वक्त सब्जी नहीं बची होती है. ऐसे में अरिश्फा (Arishfa Khan) कहती है कि उनकी सब्जी रखी है, तो वो काजी को देती है. लेकिन कुछ नहीं बोलती. तो पहले तो काजी खाना लेकर बाहर माही के पास बैठते हैं. लेकिन फिर वो रोने लगते हैं कि अरिश्फा ने उनका हाल नहीं पूछा. बाद में काजी रोते हुए अरिश्फा के पास भी जाते हैं.
Qazi went straight to Arishfa, hugged her, and got emotional saying, “I hurt you and didn’t even ask about your health.” ! #QaziTouqeer #Biggboss20 https://t.co/Y9NVIsmjsH
— ???????????????????????? (@Nahyan_here) October 6, 2026
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकी को हुआ डेंगू, रातों-रात शो से आए बाहर? अब टीम ने बताई सच्चाई
स्काउट और यंग की दोस्ती में दरार!
वहीं, इसके बाद रात को यंग-स्काउट से मिली इग्नोरेंस पर हर्ट हो जाते हैं और अगले दिन स्काउट (Scout Op) से अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं. यंग (Yung Dsa) और स्काउट में काफी बहस हो जाती है और फिर यंग अकेले रहने की बात करते हैं. वो लव गिल के सामने भी अकेले रहने की बात करते हैं, जो लव को पसंद नहीं आती. इस दौरान स्काउट बार-बार यंग को समझाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन स्काउट अकेला महसूस करते हैं. शो में आगे स्काउट और माही में बहस हो जाती है. स्काउट माही के कपड़े अपने एरिया से हटा देता है.
Yung being possessive is honestly so cute . Some bonds are built too strongly to break over one little moment. ???? I just fear Asif’s words might create misunderstandings between Scout and Yung. Feeling Bad ❤️???? #YungDSA #ScoutOP #BiggBoss20 https://t.co/YEzHMOjNEJ
— Rohan (@Bigboss_check) October 7, 2026
आसिफ खान को मिला टास्क
इस बीच शो का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें आसिफ खान (Asif Khan) को एक टास्क मिला है. घर में आसिफ पिछले कुछ दिनों से एक मजेदार 'न्यूज़ रिपोर्टर' के अंदाज में नजर आ रहे हैं और रात में दिन भर की कहानी बताते हैं. ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें टास्क दिया है कि घर में वो एंकर बनेंगे और एक डिबेट शो हॉस्ट करेंगे. इसके अधार पर उन्हें इस हफ्ते की कैंप्टेंसी की दावेदारी भी मिल सकती है.
News Reporter #AasifKhan ki khabar ne #QaziTouqeer aur #ScoutOP ko kar diya trigger! ???? Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBossOnJioHotstar #BB20OnJioHotstar https://t.co/hYjPMTg03W
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 6, 2026
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पहले बनाया बहन... अब लव गिल के प्यार में पड़े स्काउट ओपी! यंग को लिखकर दिया हिंट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









