Responsive Scrollable Menu

खुशखबरी! अब साल में 2 बार होगी MPPSC परीक्षा, सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि वर्ष 2027 से MPPSC राज्य सेवा परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी पाने के अधिक मौके मिलेंगे।

Continue reading on the app

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। व्यस्त दिनचर्या में काम का बढ़ता दबाव, घंटों कुर्सी पर बैठने की आदत और खराब शारीरिक मुद्रा रीढ़ की हड्डी और श्वास तंत्र पर बुरा असर डालते हैं। ऐसे ही हठयोग का मत्स्यासन एक प्रभावी समाधान के रूप में काम करता है। यह आसन छाती को खोलकर फेफड़ों की ऑक्सीजन ग्रहण क्षमता को बढ़ाता है और गर्दन तथा कंधों की मांसपेशियों के तनाव को दूर करता है।

मत्स्य का अर्थ है- मछली। इस आसन को करने के दौरान शरीर की मुद्रा मछली जैसा बनती है। इसलिए, इसे मत्स्यासन कहा जाता है। यह आसन छाती को चौड़ाकर उसे स्वस्थ बनाए रखने में सक्षम है। प्लाविनी प्राणायाम के साथ इस आसन की स्थिति में लंबे समय तक पानी में तैर सकते हैं।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, मत्स्यासन (फिश पोज) एक महत्वपूर्ण योग मुद्रा है, जो श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने, रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाने और तनाव कम करने में बेहद असरदार है। थायराइड ग्रंथि को सक्रिय करने और पाचन तंत्र को सुदृढ़ बनाने के कारण इसे शारीरिक पुनरुद्धार के लिए सर्वश्रेष्ठ आसनों में गिना जाता है।

इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियां और पाचन तंत्र में बेहतर सुधार होता है, जिससे कब्ज से राहत मिलती है। फेफड़े खुलते हैं, जिससे सांस लेने में आसानी होती है और सांस संबंधित समस्याएं ज्यादा परेशान नहीं करती। इसके अलावा, यह आसन पीठ की ऊपरी मांसपेशियों को भी आराम देता है और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। जो लोग पीठ दर्द से परेशान हैं, उनके लिए यह आसन वरदान की तरह है।

मत्स्यासन न सिर्फ शारीरिक सेहत के लिए बल्कि मानसिक शांति के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। जब आप इस आसन को करते हैं, तो गहरी सांस लेते हुए एक खास मुद्रा में लेटना होता है, जिससे मन को शांति मिलती है और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है। ये आसन तनाव, चिंता और डर जैसी भावनाओं को कम करने में मदद करता है। यह मन को शांत करने में कारगर है।

इसके अलावा, यह पेट की चर्बी घटाने के लिए भी असरदार माना जाता है। इस आसन से पेट की मांसपेशियों पर असर पड़ता हैं, जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Mikel Arteta: कभी जेबकतरों की ली मदद, फिर टीम को बनाया चैंपियन, अब सैलरी बढ़कर हुई 255 करोड़

इंगलैंड के मशहूर क्लब आर्सेनल ने 22 साल बाद प्रीमियर लीग का खिताब जीता और टीम को ये सफलता दिलाने वाले मैनेजर मिकेल आर्टेटा को इसका इनाम मिला है. वो अब लीग के सबसे महंगे मैनेजर बन गए हैं. Wed, 07 Oct 2026 19:25:39 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Detained: हिरासत में राहुल गांधी, बाराखंभा पुलिस स्टेशन ले जा रही पुलिस | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T14:14:37+00:00

Sahil Joshi: Rahul Gandhi के पॉलिटिकल थिएट्रिक्स से देश ऊब चुका है- BJP | #RahulGandhi #BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T14:12:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers