Responsive Scrollable Menu

करेंट अफेयर्स 7 अक्टूबर:देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का ट्रायल रन शुरू, ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर का निधन

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया फ्लीट सपोर्टशिप सूर्य फ्लीट सपोर्ट शिप 2. असम के जागीरोड में देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का ट्रायल रन शुरू इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. फ्रांसिस हाल्जेन को मिला 2026 का फिजिक्स नोबेल प्राइज स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस्तीफा दिया मिसलिनियस (Miscellaneous) 5. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स महंगी हुई इंडिगो निधन (DEATH) : 6. मशहूर ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर का निधन आज का इतिहास : ---------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें करेंट अफेयर्स 6 अक्टूबर:मेडिसिन का नोबेल जर्मनी, अमेरिका के 3 वैज्ञानिकों को मिला, संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट 2026 का समापन आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

रतलाम में एक ही कॉलोनी से 4 बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, तलाश में जुटी पुलिस

रतलाम में एक बार फिर चोरों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां सोमवार की रात डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक ही कॉलोनी से चार बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इसका सीसीटीवी फुटेज भी नजर आ रहा है। जिसमें 4 संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। अब पुलिस ने फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।

हैरानी की बात यह है की चोरी की घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया है कि किसी को समझ भी नहीं आया कि घर के बाहर से वाहन चोरी की जा रही है। मंगलवार की सुबह जब रहवासियों ने देखा तो घर के बाहर से वाहन गायब थे। एक युवक फुटेज में बाइक ले जाता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

पुलिस में शिकायत दर्ज

घर के बाहर से चोरी हुए इन वाहनों की शिकायत रहवासियों ने पुलिस में दर्ज करवाई है। भूपेंद्र सिंह पंवार निवासी सागोद ने बताया है कि वह अपनी काकी के यहां रहते हैं। रात 10:30 बजे उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह 6 बजे बाइक गायब थी। इसी तरह से उनके पास में रहने वाले नरसिंह कटारा, संदीप कुमावत और योगेश चौहान की बाइक भी चोरी की गई है।

 

सीसीटीवी में दिखे बदमाश

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें 4 संदिग्ध रात के समय कॉलोनी में घूम रहे हैं। एक ने खुद को दरी से ढका है। एक युवक बाइक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। रहवासियों ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। इस तरह से एक ही कॉलोनी के पास पास के मकान में हुई चोरी ने रहवासियों की चिंता बढ़ा दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल तेज कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम का ऐलान, किसे मिला मौका, कौन होगा कप्तान? देखें पूरी लिस्ट

Ranji Trophy: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है. साकिबुल गनी टीम के कप्तान और हिमांशु सिंह उपकप्तान होंगे. छह खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है. बिहार का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश से होगा. मैच राजगीर के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले सीजन में बिहार ने प्लेट डिविजन का खिताब जीतकर एलीट ग्रुप में जगह बनाई थी. Wed, 7 Oct 2026 12:13:51 +0530

  Videos
See all

दिल्ली : AAP आज विपक्ष के प्रदर्शन में होगी शामिल #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T07:40:38+00:00

8th Pay Commission Update : 8वें वेतन आयोग में 5 बड़ी मांगें शामिल? | DAHike | Government Employees #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T07:44:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers