इधर दिल्ली में राहुल मांग रहे इस्तीफा, उधर CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, क्यों लिया फैसला?
SIR को लेकर दिल्ली में सियासी घमासान के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा टल गया है. उन्हें 7 और 8 अक्टूबर को राज्य के दौरे पर जाना था. इस दौरान दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी माता मंदिर, बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात और भोरमदेव मंदिर जाने का कार्यक्रम था. छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने बताया कि यह दौरा 'अपरिहार्य कारणों' से स्थगित किया गया है. ज्ञानेश कुमार को राज्य अतिथि का दर्जा भी दिया गया था और उनके दौरे को लेकर प्रोटोकॉल की तैयारियां चल रही थीं. अब आयोग की ओर से नई तारीख बताई जाएगी. SIR को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन जारी है. कल मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सड़कों पर थे.
एयरपोर्ट पर ही होटल, घंटे के हिसाब से भी होगा बुक; नवी मुंबई हवाई अड्डे पर अदाणी ग्रुप ने लॉन्च की नई सुविधा
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अदाणी ग्रुप की होटल सर्विस.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
NDTV








