Responsive Scrollable Menu

गला बैठने और Sore Throat की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 Home Remedies, मिलेगी जादुई राहत

बरसात के मौसम में गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन यह अपने साथ ठंडी हवाएं, नमी और वायरल संक्रमण लेकर आता है। इस मौसम में कई लोगों के गले में खराश, दर्द और आवाज बैठने पर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय ठंडा पानी पीना, बारिश में भीगना, अधिक बोलना और वायरल संक्रमण के कारण गला बैठ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए कई बार लोगों दवाई का सहारा लेते है। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय के जरिए गले के दर्द में राहत पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में, जो आपको काफी रिलीफ देगा।
 
अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
गुनगुने नमक के पानी से गरारे करें
अगर आप गले की खराश और सूजन से परेशान हैं, तो आप गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार गरारे कर सकते हैं। ऐसा करने से गले में मौजूद बैक्टीरिया कम हो सकते हैं और दर्द में राहत मिल सकती है।

शहद और अदरक का सेवन करें
अदरक में नेचुरल रुप से सूजनरोधी गुण होते हैं, जो कि शहद गले को आराम पहुंचाने में मदद करता है। एक चम्मच शहद में थोड़ा अदरक का रस मिलाकर दिन में 2-3 बार जरुर लें। भूलकर भी शिशुओं को न दें।

 तुलसी और अदरक की हर्बल चाय पिएं
गले के दर्द को ठीक करने के लिए तुलसी, अदरक और काली मिर्च से बनीं हर्बल चाय पीना चाहिए, इससे गले को काफी आराम मिलता है। इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पीने से आपको काफी राहत मिलेगी।

भाप लें
गर्म पानी की भाप लेने से गले और श्वसन मार्ग में नमी बनी रहती है। इससे गले का सूखापन और जलन कम हो सकती है। जब आप भाप लें, तो उस समय थोड़ी सावधानी बरतें, जिससे गर्म पानी से जलने का खतरा न हो।

पर्याप्त पानी पिएं और आवाज को आराम दें
खासतौर पर गला बैठा हो, तो शरीर को हाइड्रेट रखना भी बेहद जरुरी है। गुनगुना पानी, सूप और हर्बल ड्रिंक पिएं। इसके साथ ही कुछ समय तक कम बोलें, क्योंकि लगातार बोलने से वोकल कॉर्ड्स पर काफी दबाव बढ़ सकता है।

गला बैठने पर किन चीजों से बचें?
- बहुत ठंडे पेय और आइसक्रीम।

 - भूलकर भी धूम्रपान और तंबाकू का सेवन न करें।

 - तेज मसालेदार और तला-भुना भोजन न करें।

 - बहुत ज्यादा चाय, कॉफी या कैफीन वाले पेय न पिएं।

 - तेज आवाज में न बोलें।
 
कब डॉक्टर से मिलें?
- जब आपके गले की परेशानी 5-7 दिन से अधिक बनी रहे।

 - तेज बुखार हो।

 - अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

 - निगलने में अत्यधिक दर्द हो।

 - गले में सफेद धब्बे दिखाई दें।

 - आवाज में 2 सप्ताह से अधिक समय बैठी रहे। 

Continue reading on the app

लाल सूट पहन दीदी ने ढाया कहर, हरियाणवी गाने पर किया गजब का डांस, अदा ने बना दिया लोगों को दीवाना!

Viral Video: लाल सूट में एक महिला का शानदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हरियाणवी गाने की धुन पर उनके जबरदस्त एक्सप्रेशन, एनर्जी और डांस मूव्स ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में उनकी खूबसूरत अदाएं और आत्मविश्वास भरा अंदाज देखकर यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके डांस की जमकर सराहना कर रहे हैं और यह वीडियो लगातार चर्चा में बना हुआ है.इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nrityarj नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

  Sports

ऑटोरिक्शा ड्राइवर का बेटा, बना स्टार क्रिकेटर और डीएसपी... फास्ट बॉलर की कहां-कहां से होती है कमाई, कितनी है नेटवर्थ

Mohammaed Siraj Net Worth: ऑटोरिक्शा ड्राइवर के बेटे मोहम्मद सिराज की कहानी मुफलिसी से कामयाबी तक का अद्भुत सफर है. कभी चप्पलों में गेंदबाजी करने और कैटरिंग का काम करने वाले सिराज ने अपनी रफ्तार और लगन के दम पर भारतीय क्रिकेट में अलग पहचान बनाई. आज वे बीसीसीआई के 'ग्रेड बी' खिलाड़ी हैं और 2025 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 12.25 करोड़ में खरीदा. 57 करोड़ की नेटवर्थ, जुबली हिल्स में 13 करोड़ का घर और तेलंगाना पुलिस में डीएसपी का पद उनके कड़े संघर्ष की स्वर्णिम सफलता को दर्शाता है. Fri, 7 Aug 2026 17:54:25 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya:"बलूचिस्तान को पेरिस बनाने वाले थे" #pakistan #asimmunir #pokprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T12:45:39+00:00

Goonj With Arpita Aarya : शांतनु गुप्ता ने बताया Akhilesh Yadav ने क्यों बदला फॉर्मुला?|CM Yogi| PDA #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T12:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers