Breaking News Today Live Updates: वृंदावन में जहरीली गैस से चार छात्रों की मौत, पानी की टंकी की सफाई करते वक्त हुआ हादसा
Breaking News Today Live Updates: आज 07 अक्टूबर 2026 और दिन बुधवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज देशभर में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को गुरुग्राम, हरियाणा में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के राष्ट्रीय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को यूपी के गाजियाबाद में रहेंगे. वह सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे.
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के पास दिल्ली बीजेपी द्वारा आयोजित मुख्य ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम के चलते, दिल्ली पुलिस ने सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं. आम आदमी पार्टी बुधवार को वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी. बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के ऐलान के अनुसार,आज सुबह 11:00 बजे प्रखंड स्तर पर “ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ” मार्च निकाला जाएगा. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
यूक्रेन-रूस तनाव के बीच तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया
रूस के ब्लैक सी तट के पास मंगलवार को एक लाइबेरियाई ध्वज वाले तेल टैंकर पर ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद जहाज में आग लग गई. अफ्रामाक्स रियो नाम के इस टैंकर पर 23 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, सभी भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
नौसैनिक ड्रोन सेसमुद्र में टैंकर को बनाया गया निशाना
रूस के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि सोची के नजदीक समुद्र में टैंकर को नौसैनिक ड्रोन से निशाना बनाया गया. हमले के बाद जहाज पर लदा कच्चा तेल आग की चपेट में आ गया और समुद्र के खुले हिस्से में भी आग दिखाई दी. शुरुआती दौर में आग की तेज लपटों के कारण राहत और बचाव दल के लिए उस पर काबू पाना मुश्किल रहा. बाद में आग बुझाने के लिए अतिरिक्त संसाधन मौके पर भेजे गए. घटना के बाद सोची के पास काले धुएं का गुबार दिखाई दिया.सिरीयस संघीय क्षेत्र में एहतियात के तौर पर कुछ समुद्र तटों को बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने समुद्र और हवा में प्रदूषण के स्तर की निगरानी शुरू कर दी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








