IMD Today Weather: 70KM की आंधी, सर्दियों की आहट के बीच बदला मौसम; दिल्ली-MP समेत 21 राज्यों में IMD अलर्ट
Aaj Ka Mausam 7 October: 7 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है. वहीं पूर्वोत्तर भारत में कई दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान है. दक्षिण भारत की बात करें तो यहां भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. कुल मिलाकर IMD ने 21 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.
राहुल गांधी के लिए सात समंदर पार से शशि थरूर ने भेजा संदेश, बोले- मैं परेशान हूं, मेरा दिल दिल्ली में
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi : राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला. पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया. इस दौरान राहुल गांधी के साथ कथित धक्का-मुक्की की तस्वीरों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नाराजगी जताई और सरकार की कार्रवाई को शर्मनाक बताया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों को चुनाव आयुक्त से मिलने से रोका गया. देर रात हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा कर दिया गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










