पेट्रोल-डीजल, LPG की बिक्री में बड़ा बदलाव, चेक करें आज 7 अक्टूबर के भाव
Petrol Diesel LPG Rates: डीजल की सालाना मांग 5.4 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पेट्रोल की बिक्री में मासिक गिरावट के बावजूद सालाना वृद्धि करीब 7.9 प्रतिशत रही। एलपीजी की तस्वीर उलट रही। पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दाम आज 7 अक्टूबर को नहीं बदले हैं।
Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा
चंडीगढ़, छह अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले की त्वरित, पारदर्शी और गहन जांच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच के लिए तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा और आनंदपुर साहिब की घटना में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह आश्वासन सिख संस्थाओं द्वारा मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग को लेकर बार-बार दिए गए ज्ञापनों के बीच आया है।
एक महिला की शिकायत के बाद आनंदपुर साहिब में चावला के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चावला ने एसजीपीसी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi









