Responsive Scrollable Menu

High-Protein Lunch से दिनभर रहें ऊर्जावान, डाइट में शामिल करें 5 हेल्दी विकल्प

अगर आप पूरे दिन एक्टिव रहना चाहते हैं और आपको जल्दी भूख भी न लगे, साथ ही सेहत भी अच्छी रहे, तो हाई-प्रोटीन लंच एक बेहतरीन विकल्प है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने, पेट को लंबे समय तक भरा रखने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यदि आप एक ऐसे लंच की तलाश में हैं जो जल्दी बन जाए और सेहतमंद भी हो, तो यहां कुछ झटपट बनने वाले लंच आइडियाज दिए गए हैं।

लंच के लिए कुछ बेहतरीन फ़ूड आइडियाज 

इसे भी पढ़ें: Microsoft, Alphabet और Meta के नतीजों के बाद भारी निवेश पर बढ़ा निवेशकों का दबाव

1. दाल और ब्राउन राइस

अरहर, मूंग या मसूर की दाल प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। जब इसे ब्राउन राइस और हरी सब्जियों के साथ खाया जाता है, तो यह पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनाए रखता है।

2. चना सलाद

ब्रेकफास्ट या लंच में कुछ हेल्दी खाने से हम पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। उबले हुए काले चने में प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर बनाया गया सलाद हल्का और प्रोटीन से भरपूर होता है।

इसे भी पढ़ें: Menstrual Health Tips: पीरियड्स की तारीख से 1 हफ्ता पहले बदलें अपनी Routine, दर्द में मिलेगी बड़ी राहत

3. मूंग दाल का चीला

सुबह के नाश्ते या दोपहर के लंच के लिए मूंग दाल का चीला एक बढ़िया विकल्प है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। इसमें पनीर या सब्जियों की स्टफिंग करके प्रोटीन की मात्रा और बढ़ाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Diet Plan में शामिल करें ये 10 Fruit Combinations, आयुर्वेद के नियमों से दोगुना बढ़ेगा पोषण

4. अंडा करी और रोटी

अगर आप अंडा खाते हैं, तो अंडा करी लंच के लिए एक सेहतमंद विकल्प है। उबले अंडे की करी को गेहूं या मल्टीग्रेन रोटी के साथ खाया जा सकता है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

5. सोया चंक्स की सब्जी

सोया चंक्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। लंच में इनका सेवन शरीर को भरपूर एनर्जी देता है। सोया चंक्स में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है। इसे टमाटर और मसालों के साथ बनाकर रोटी या ब्राउन राइस के साथ खाया जा सकता है।

Continue reading on the app

खौफनाक वीडियो: जब एक मां ने ही दूसरे के बच्चे को मारकर खा लिया, लाइव कैमरे में कैद हुई हैवानियत

अलास्का के कटमई नेशनल पार्क से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है. यहां के मशहूर लाइव कैमरे में एक मादा भालू की क्रूरता कैद हुई है. 806 नंबर की इस भालू ने एक दूसरे भालू के छोटे बच्चे को बेरहमी से मार डाला. हैरानी की बात यह है कि उसने उस बच्चे को अपना निवाला भी बना लिया. यह घटना ब्रूक्स रिवर के पास हुई है.

Continue reading on the app

  Sports

R Praggnanandhaa ने किया कमाल, जीता 'ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026' का खिताब

भारत के चेस खिलाड़ी आर. प्रज्ञानंद ने एक राउंड बाकी रहते ही 'ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज़ 2026' का खिताब अपने नाम कर लिया है। Fri, 07 Aug 2026 08:11:34 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: अमेरिका कान खोलकर सुने, ईरान की सीधी धमकी! |Top News | Breaking News | Oman #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:45:06+00:00

Rahul Gandhi On Jharkhand Students Protest Live : Ranchi जाएंगे राहुल गांधी ? | Hemant Soren | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:45:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers