आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), 07 अक्टूबर 2026: द्वादशी श्राद्ध और मघा नक्षत्र का संयोग, इन 4 राशियों की चमेकगी किस्मत!
Aaj Ka Rashifal 7 October 2026: आज बुधवार को शुभ योगों से चमकने वाली है 4 राशियों की किस्मत, धनु राशि का बढ़ेगा पैकेज, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 7 October 2026: आज यानी 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात 11:17 मिनट तक रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन रात 09:40 बजे तक मघा नक्षत्र रहेगा, तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में संचार करने वाले हैं. वहीं, चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष भी लग रहा है. आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. इसलिए, विशेष रूप से उनकी आराधना कर सकते हैं. पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2026 (Today'Rashifal in Hindi 7 October 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा. आज के दिन व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी और तनाव से मुक्त रहेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और
लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे और पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज किसी पर भी विश्वास नहीं करना है. आज आपके साथ धोखा हो सकता है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. सभी रुके हुए काम पूरे होंगे और धन में वृद्धि होगी. आज पिता से विवाद हो सकता है.
सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ऊं नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन आमदनी के नए रास्ते खोलने होंगे. आज के दिन संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है और विवाह की चर्चा सफल होगी.
वाहन, मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. आज के दिन बीमारी में धन खर्च हो सकता है. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.
सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा
लक मीटर- 9
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का आज दिन मिला जुला रहेगा. जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं और समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे और भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन समय रहते जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. आज के दिन मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है. परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी और संतान के काम से नाराज हो सकते हैं. अचानक यात्रा हो सकती है.
सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं
लाल रंग का कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन नया कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लें लेनी चाहिए. आज के दिन संतों का सानिध्य प्राप्त होगा और ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस होगी. आज के दिन नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा. शुभ समाचार मिल सकता है.
सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों के यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. आज के दिन नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. नई नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. वहीं, नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और विदेश यात्रा कर सकते हैं. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा.
सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का आज अचानक बड़ा खर्च हो सकता है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि हो सकती है और आज विवाद से दूर रहें. पारिवारिक क्लेश हो सकता है.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों के आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. आज के दिन मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा और महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक रहेगी. आज के दिन वाहन खरीदने का मन होगा.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें
उपाय- ऊं श्रीं श्रीये नम: का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज अपने कार्य समय पर पूरे होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी और आज आप शेयर में निवेश से बचें. आज के दिन जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- काला कंबल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने काम से संतुष्ट नहीं मिलेगी. आज के दिन अधिकारी से विवाद हो सकता है और धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. आज के दिन कार्य विस्तार के योग हैं.
सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें
उपाय- गरीबों की मदद करें
सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज के दिन कारोबार में कामयाबी मिलने वाली है. आज के दिन परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें.
सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में कलश स्थापना क्यों होती है? जानें इस परंपरा के पीछे की पौराणिक कहानी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









