Responsive Scrollable Menu

Health Tips: सुबह उठते ही क्यों भारी रहता है सिर? ये 6 बड़े Reasons बिगाड़ सकते हैं आपकी Health

कई लोगों की सुबह की शुरूआत सिरदर्द के साथ होती है। कई लोगों को सुबह उठते ही सिर भारी लगना, कनपटी में दर्द या फिर पूरे सिर में दबाव महसूस होता है। जोकि पूरे दिन का मूड खराब कर देता है। अक्सर लोग इसको नॉर्मल थकान समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन अगर आपको अक्सर ही यह समस्या हो रही है, तो इसके पीछ कई वजह हो सकती हैं।

स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन, खराब नींद और कुछ हेल्थ समस्या इसकी वजह हो सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह उठते ही सिरदर्द क्यों होता है और इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: PCOD Control: Methi और Dalchini Tea कैसे करती है Hormone Balance, जानें Dietitian की खास Health Advice


सुबह होने वाले सिरदर्द की वजह

सुबह के समय सिरदर्द होने की सबसे आम वजह खराब या अधूरी नींद होती है। भरपूर नींद न लेना, देर रात तक मोबाइल देखना या फिर बार-बार रात में नींद टूटना आदि दिमाग को पूरा आराम नहीं दे पाता है। इसलिए अक्सर सुबह सिरदर्द होता है।

सुबह सिरदर्द की एक बड़ी वजह स्लीप एपनिया हो सकती है। इस समस्या में सोने के दौरान बार-बार सांस रुकती है। जिस कारण शरीर और दिमाग को सफिशिएंट ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। ऐसे लोगों को भी सुबह सिरदर्द और थकान की समस्या हो सकती है।

शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी सिरदर्द की वजह बन सकती है। रात भर पानी न पीने या गर्म मौसम से शरीर से अधिक पानी निकलता है, जिस कारण सुबह के समय सिर भारी लग सकता है।

कुछ लोगों को नींद में जबड़े कसकर रखने या दांत पीसने की आदत होती है। इससे सिर और जबड़े की मसल्स पर दबाव पड़ता है। जोकि मॉर्निंग हेडक की वजह बन सकता है।

बीपी के अलावा सुबह के समय बीपी बढ़ना, चिंता, ज्यादा स्ट्रेस और पेन रिलीवर दवाओं के बार-बार इस्तेमाल से भी मॉर्निंग हेडेक की समस्या हो सकती है।

मॉर्निंग हेडेक से कैसे बचें

अगर आप भी मॉर्निंग हेडेक की समस्या से बचना चाहते हैं, तो नींद की आदतों पर सबसे पहले ध्यान दें।

रोजाना एक ही समय पर सोने और उठने की आदत डालें। वहीं रात में 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का कम इस्तेमाल करें।

दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए।

रात में शराब और जरूरत से ज्यादा कैफीन लेने से बचना चाहिए।

अगर आपको खर्राटे आते हैं या फिर नींद में सांस रुकने की समस्या है या फिर दांत पीसने की आदत है। तो आपको डॉक्टर से संपर्क करें।

Continue reading on the app

बदल गया पति के दिल तक जाने का रास्ता, नए सर्वे में खुलासा, खाना ना बनाने वाली पत्नियों को मिल रहा ज्यादा प्यार!

आपने अक्सर सुना होगा कि एक पति के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है. यही वजह है कि पत्नियां अपने पतियों के मनपसंद डिश को बनाकर उनका दिल जीतने की कोशिश में लगी रहती हैं. लेकिन अब हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किये गए एक नए अध्ययन ने इस बात को झुठला दिया है. इस स्टडी में सामने आया है कि जो पत्नियां खाना नहीं बनाती हैं, उनकी शादी ज्यादा खुशहाल रहती है.

Continue reading on the app

  Sports

धोनी या कोहली नहीं... अजिंक्य रहाणे ने इस दिग्गज को बताया भारत का सबसे महान क्रिकेटर

Ajinkya Rahane picks all time great Indian: अजिंक्य रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर को भारत का 'ऑल टाइम ग्रेट' क्रिकेटर बताया है. 2011 से 2023 तक तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रहाणे ने कहा कि किसी एक को चुनना मुश्किल था, लेकिन सचिन का प्रभाव सबसे ऊपर है. 24 साल के करियर में 664 इंटरनेशनल मैच, 100 शतक और 2011 विश्व कप जीत दर्ज करने वाले 'मास्टर ब्लास्टर' को रहाणे ने हर पीढ़ी के लिए सबसे महान बताया. Thu, 6 Aug 2026 23:26:13 +0530

  Videos
See all

Expressway Controversy: एक्शन हुआ तो मचा सियासी घमासान! जानिए पूरा मामला | Ground Report | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T21:00:34+00:00

High Speed Hit and Run: 6 किलोमीटर तक भागमभाग! अनियंत्रित गाड़ी का तांडव | Crime News | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T21:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers