Responsive Scrollable Menu

टी-20 में 2 साल बाद भारतीय कप्तान का शतक:ईशान को नॉटआउट देने पर वेस्टइंडीज नाराज, डेब्यू पर नमन धीर का रिकॉर्ड

भारत ने पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने करियर का पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया। इस फॉर्मेट में में 2 साल के इंतजार के बाद किसी भारतीय कप्तान ने शतक जमाया है। साथ ही रनचेज में 4 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली है। भारत Vs वेस्टइंडीज पहले टी-20 के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. 2024 के बाद पहली बार टीम इंडिया के कप्तान का शतक श्रेयस बतौर टी-20 कप्तान भारत के लिए शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने। 2 साल बाद टी-20 फॉर्मेट में किसी भारतीय कप्तान ने शतक जमाया है। श्रेयस से पहले आखिरी बार रोहित शर्मा ने 2024 में ऐसा किया था। 2. रनचेज में शतक का सूखा खत्म हुआ श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में नाबाद 102 रन बनाए। वे रनचेज में शतक लगाने वाले भारत के चौथे खिलाडी बने। केएल राहुल ने टारगेट का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा 2 शतक लगाए हैं। 4 साल बाद रनचेज में किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक लगाया है। इससे पहले सूर्यकुमार ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। 3. नमन धीर ने अक्षर-प्रज्ञान की बराबरी की नमन धीर ने लखनऊ में 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए। वे डेब्यू टी-20 में 3 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे स्पिनर बने। इससे पहले प्रज्ञान ओझा और अक्षर पटेल यह कारनामा कर चुके हैं। 4. अक्षर पटेल ने चौथी बार पावरप्ले में विकेट मेडन ओवर डाला अक्षर ने लखनऊ में छठे ओवर में बिना रन दिए रोवमेन पावेल का विकेट लिया। उन्होंने चौथी बार टी-20 में ऐसा किया। टी-20 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार विकेट मेडन ओवर डालने का भारतीय रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है। उन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है। 5. हेटमायर 7वीं बार टी-20 में रनआउट हुए शिमरोन हेटमायर सातवीं बार टी-20 इंटरनेेशनल में रनआउट हुए। इसके साथ ही वे टी-20 में सबसे ज्यादा बार रनआउट होने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बन गए। आंद्रे फ्लेचर 6 बार रनआउट हुए हैं। 6. रदरफोर्ड ने इस साल डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाए शेरफेन रदरफोर्ड ने 2026 में टी-20 के 16वें से 20वें ओवर के दौरान 616 रन बनाए हैं। वे इस मामले में पहले नंबर पर हैं। दसुन शनाका 598 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। यहां से टॉप-3 मोमेंट्स… 1. मंयक यादव के ओवर में 4 चौके लगे मयंक यादव के पहले ओवर में शाई होप ने 4 चौके बटोरे। उन्होंने पहली गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से चौका लगाया। फिर दूसरी गेंद पर डाउन द ग्राउंड शॉट खेलकर 4 रन के लिए भेजा। इसके बाद आखिरी 2 गेंद पर भी चौके लगाए। 2. अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हुए हेटमायर पहली पारी के 6वें ओवर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हुए। अक्षर के हाथ से गेंद डिफ्लेक्ट होकर कवर की ओर गई। वहां फील्डिंग कर रहे श्रेयस अय्यर ने गेंद कलेक्टर कर विकेटकीपर संजू सैमसन की ओर थ्रो किया। इसके तुरंत बाद सैमसन ने गिल्लियां बिखेरी दी। रिप्ले में दिखा कि हेटमायर ने डाइव लगाकर जब क्रीज में पहुंचने की कोशिश की, तब उनका बल्ला और हैंडल हवा में था। इसके बाद थर्ड अंपायर ने उन्हें रनआउट करार दिया। हालांकि हेटमायर फैसले से नाराज दिखे। 3. ईशान को थर्ड अंपायर ने नॉट-आउट दिया, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी नाराज हुए भारतीय पारी के 11वें ओवर में थर्ड अंपायर ने एक विवादित फैसला दिया। इस पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी सहित कोच डैरेन सैमी भी नाराज दिखे। शमर स्प्रिंग ने ओवर की पांचवी गेंद फुलटॉस डाली। किशन ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। डीप स्क्वायर कवर पर फील्डिंग कर रहे फोर्ड ने ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ा। इसके बाद थर्ड अंपायर ने काफी देर तक कैच को चेक किया। इसके बाद ईशान को नॉट-आउट करार दिया। फैसला आते ही फोर्ड हैरान होकर मैदान पर बैठ गए। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी मुस्कुराते नजर आए। डगआउट में बैठे वेस्टइंडीज डैरेन सैमी ने भी हाथ उठाकर फैसले पर नाराजगी जताई।

Continue reading on the app

हरमनप्रीत की कप्तानी में खत्म हुआ 47 साल का सूखा:पहली बार वर्ल्ड कप जिताया, एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाया; लॉर्ड्स में रचा इतिहास

हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर 47 साल का खिताबी सूखा खत्म किया। हरमनप्रीत भारत को महिला वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। इसके अलावा, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता। टेस्ट क्रिकेट में भी हरमनप्रीत ने भारत को लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई। स्टोरी में हरमनप्रीत की टॉप-5 अचीवमेंट्स… 1. वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। 2 नवंबर को खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इसके साथ ही हरमनप्रीत भारत को विमेंस वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। भारतीय टीम 1978 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही थी। 2. एशियन गेम्स में दो गोल्ड, कॉमनवेल्थ में सिल्वर हरमनप्रीत ने भारतीय महिला टीम को 2022 और 2026 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जितया। इसके अलावा 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने सिल्वर हासिल किया। फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 रन से हार मिली थी। 3. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 170 रन की ऐतिहासिक पारी कप्तानी से अलग हरमनप्रीत की सबसे यादगार पारियों में 2017 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की पारी शामिल है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 170 रन बनाए थे। यह वनडे वर्ल्ड कप में किसी भारतीय महिला बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। हालांकि, भारत की ओर से वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं, क्योंकि दीप्ति शर्मा ने 188 रन बनाए हैं। 4. लॉर्ड्स में टेस्ट जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड को टेस्ट मैच में 270 रन से हराया। इस जीत के साथ हरमनप्रीत लॉर्ड्स में टेस्ट जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। 5. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टेस्ट जीत का इतिहास 2023 में हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया। इसके साथ वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 12 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 और भारत ने 1 मैच जीता है। 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। ---------------------- हरमनप्रीत से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… BCCI मीटिंग के बाद हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। यह फैसला एक दिन पहले गुवाहाटी में हुई BCCI की मीटिंग के बाद आया है। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, आखिरी मैच के 10वें मिनट में खेल रोककर छोड़े गए पटाखे, Messi की ये विदाई दुनिया रखेगी याद

लियोनेल मेसी ने 6 अक्टूबर 2026 को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला. इस मैच के दौरान उनके फेयरवेल में जो कुछ भी हुआ वो दिल छू लेने वाला रहा. Wed, 07 Oct 2026 09:17:10 +0530

  Videos
See all

महाविनाश पर हमारी वीडियो पर कैसे-कैसे कमेंट आए [Response to the Mass Extinction Video] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T05:13:05+00:00

Delhi Crime News: दिल्ली में रात के अंधेरे में चले असलहे, अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा पीड़ित #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T04:59:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers