Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया
एक सेहतमंद जीवन जीने के लिए सबसे जरुरी सांस। अच्छे से सांस लेने के लिए फेफड़ों का हेल्दी रहना काफी जरुरी है। आज के समय में बढ़ता हुआ प्रदूषण और धूम्रपान करना, फेफड़ों का सबसे बड़ा दुश्मन है। ज्यादातर लोगों के दिमाग में यह सवाल होता है कि स्मोकिंग और पॉल्यूशन के संपर्क में रहने से फेफड़े हमेशा के लिए डैमेज हो चुके हैं या फिर इसको सही किया जा सकता है।
हालांकि, इसका जवाब आपको काफी खुश कर सकता है। दरअसल, फेफड़ों की खुद को रिपेयर और सही करने की अद्भुत शक्ति होती है, लेकिन इसके लिए आपको एक्सपोजर को रोकना होता है।
वैसे यह लंग्स की रिकवरी पर निर्भर करता है कि आप कितने समय तक स्मोकिंग या पॉल्यूशन के संपर्क में रहे हैं और इसकी गंभीरता, आपकी उम्र और छिपी हुई हेल्थ क्या है या आपके फेफड़ों में स्ट्रक्चरल डैमेज हुई है या नहीं।
क्या है लंग्स की रिकवरी का पैंतरा?
असल में हर सिगरेट, सेकंड हैंड स्मोक या प्रदूषित हवा में संपर्क आने से रेस्पिरेटरी सिस्टम में खतरनाक और क्षति पहुंचाने वाले पार्टिकल्स पहुंच जाते हैं। यह स्मोकिंग सीओपीडी का मुख्य कारण है और धीरे-धीरे फेफड़ों की क्षमता को खत्म कर देती है। अगर आप काफी समय तक पॉल्यूशन के महीन दूषित पदार्थों के संपर्क में रहने से भी रेस्पिरेटरी और कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होती है। स्पोकिंग करने वाले व्यक्ति के लिए इसे छोड़ना एकमात्र और सबसे जरुरी कदम है, जो आपके लंग के बचे हुए फंक्शन को बचा सकते हैं।
स्मोकिंग छोड़ने के बाद क्या होता है?
जब आप स्मोकिंग बंद कर देते हैं, तो खून के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड लेवल कम होने लगते हैं और धीरे-धीरे फेफड़े बलगम व दूषित पदार्थों को बेहतर तरीके से साफ करने लगते हैं। वहीं, कुछ हफ्तों और महीनों के बाद खांसी, सांस के साथ सीटी की आवाज आना, सांस फूलने जैसे लक्षण घटने लगते हैं और लंग फंक्शन सुधर जाता है।
एयर पॉल्यूशन के बारे में क्या कहना है?
असल में पॉल्यूशन स्मोकिंग से अलग होता है, क्योंकि इसका सीधा संपर्क एन्वायरमेंटल से होता है और इससे बचना इतना आसान नहीं है। प्रदूषण के कारण सांस की नली को नुकसान पहुंच सकती है और लॉन्ग टर्म रेस्पिरेटरी समस्या विकसित होती है।
प्रदूषण का संपर्क लंबे समय तक रहने से कई हेल्दी समस्याओं का खतरा होचा है। ऐसे में कई व्यक्ति काफी सालों से दूषित हवा के बीच रह रहा है, तो बाहर की हवा की क्वालिटी बहुत ज्यादा खराब होने के दौरान घर से बाहर कम जाना चाहिए। घर के अंदर प्रदूषण को कम करें, पर्याप्त वेंटिलेशन और फिल्ट्रेशन करना जरुरी है। जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उन लोगों को खासतौर से पॉल्यूशन से नुकसान पहुंचने का खतरा अधिक रहता है।
क्या एक्सरसाइज करने से फायदा मिलता है?
अगर लंग के टिश्यू नष्ट हो चुके हैं, तो एक्सरसाइज करके दोबारा नहीं बनाया जा सकता है,लेकिन यह संपूर्ण रेस्पिरेटरी फिटनेस को सुधार जरुर करता है। नियमित फिजिकल एक्टिविटी से शरीर द्वारा इस्तेमाल होने वाली मसल्स मजबूत बनती है, कार्डियोवैस्कुलर प्रभावशाली बढ़ती है और व्यक्ति को उपलब्ध ऑक्सीजन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद मिलती है।
जिन लोगों को क्रॉनिक रेस्पिरेटरी डिजीज है, उन्हें सही गाइडेंस में एक्सरसाइज और पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन करने से एक्सरसाइज कैपासिटी और लाइफ क्वालिटी बढ़ाने में मदद मिलता है।
लंग डिटॉक्स के दावों से सावधान
अक्सर आपने सुना होगा कि कोई चाय, सप्लीमेंट, तेल या क्विक डिटॉक्स ट्रीटमेंट जादुई तरीकों से सालों से हो रही स्मोकिंग या पॉल्यूशन को खत्म नहीं करता है। बलगम और बाहरी तत्वों को साफ करने के लिए फेफड़ों की प्राकृतिक क्षमता होती है। सबसे प्रभावी तरीका संपर्क के सोर्स को हटाना है, इसलिए फिजिकल एक्टिविटी करें, बैलेंस्ड डाइट लें और रेस्पिरेटरी डिजीज को मैनेज करें।
डॉक्टर को कब दिखाएं?
अगर आप काफी समय से प्रदूषण में रहते हैं और स्मोकिंग करते हैं, तो आपको गंभीर लंग डिजीज हो सकती है। लगातार खांसते रहना, बेवजह सांस फूलना, सांस के साथ आवाज आना, बार-बार चेस्ट इंफेक्शन होना, खांसी में खून आना, सीने में दिक्कत होना या एक्सरसाइज करने की क्षमता का कम होना जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना है।
Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने लुक्स को लेकर काफी ट्रोल हुईं। आपने भी इंस्टाग्राम पर ऐसे पोस्ट जरुर देखें होंगे कि, जिनमें महिलाओं की खूबसूरती और उनके शरीर को लेकर तरह-तरह की बातें की जाती है। अक्सर एक्ट्रेसेस को उनके शरीर और लुक्स को लेकर काफी जज किया जाता है।
जाने पूरा मामला
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने बच्चे को जन्म देने के बाद उनके शरीर में काफी बदलाव देखा गया है। कुछ लोगों ने उनके वजन और बॉडी साइज को लेकर कमेंट किया और कैटरीना के वर्तमान लुक की तुलना मां बनने से पहले के शरीर से की।
कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में नजर आई थीं। इस समय कुछ लोगों ने उनके पोस्ट-प्रेग्रेंसी शरीर और वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स किए। लेकिन उनके फैंस ने कैटरीना का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के बाद शरीर में बदलाव होना नॉर्मल है और हर महिला के शरीर को ठीक होने में अलग-अलग समय लगता है।
डिलीवरी के बाद शरीर तुरंत पहले जैसा क्यों नहीं होता?
कैटरीना और विक्की कौशल के पहले बच्चे, बेटे विहान कौशल का जन्म 7 नवंबर 2025 को हुआ था। जिसका मतलब है कि एक्ट्रेस अभी बच्चे के जन्म के पहले साल के अंदर ही हैं, लेकिन यहां एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर लोगों को क्यों लगता है कि बच्चे को जन्म देने के कुछ ही समय बाद महिला का शरीर बिल्कुल पहले जैसा दिखना चाहिए।
असल में प्रेग्नेंसी के समय शरीर के वजन, चर्बी, पेट की मसल्स, हार्मोन, नींद, एनर्जी और फिजिकल एक्टिविटी में कई तरह के बदलाव आते हैं। रिसर्च से भी यह पता चला है कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के वजन में काफी बदलाव होता है। इसलिए कोई तय मेडिकल समय नहीं है, जिसके अंदर हर महिला का वजन बच्चे के जन्म से पहले जैसा होना जरुरी हो।
बच्चे के जन्म बाद शरीर में क्या बदलाव आते हैं
बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं के शरीर में कई फिजिकल और हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। इस फेज को पोस्टपार्टम पीरियड कहा जाता है। इस अवधि में शरीर धीरे-धीरे प्रेग्नेंसी से पहले की कंडीशन में वापस आने की कोशिश करता है।
- प्रेग्नेंसी के बाद शरीर धीरे-धीरे अपने पहले साइज में वापस आता है।
- इस प्रक्रिया के समय पेट में दर्द या ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- बच्चों के जन्म देने के बाद कुछ हफ्तों तक वजाइना से ब्लीडिंग या डिस्चार्ज होता रहता है, जिसे लोशिया (Lochia) कहा जाता है।
- मिल्क बनने के कारण ब्रेस्ट में सूजन या भारीपन महसूस होता है।
- वहीं, पेट की मसल्स में काफी खिंचाव महसूस होता है, जिससे पेट कुछ समय तक ढीला या बाहर निकला हुआ दिखाई दे सकता है।
- इस दौरान ब्रेस्ट साइज और शेप में बदलाव आता है।
- हिप्स भी पहले की तुलना में चौड़े हो जाते है।
- स्किन पर खिंचाव के निशान यानी स्ट्रेच मार्क्स नजर आते हैं।
- पेल्विक फ्लोर की मसल्स कमजोर हो सकती है, जिससे कभी-कभी यूरिन लीक होने की समस्या हो सकती है।
- लगातार बालों का झड़ना, जो कि हार्मोनल की बदलाव के कारण होता है।
पोस्टपार्टम के दौरान कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?
पोस्टपार्टम हेमरेज: बच्चे के जन्म के बाद ज्यादा ब्लीडिंग
पोस्टपार्टम प्री-एक्लेम्पसिया: बच्चे के जन्म के बाद हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं
डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT): शरीर की किसी गहरी नस में ब्लड क्लॉट बनना
पल्मोनरी एम्बोलिज्म: ब्लड क्लॉट को लंग्स तक पहुंचना
मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं: पोस्टपार्टम रेज या पोस्टपार्टम साइकोसिस
सेप्सिस: इंफेक्शन के कारण शरीर में होने वाला खतरनाक रिएक्शन
पोसटपार्टम केयर में आयुर्वेद कैसे मदद करता है?
जब बच्चे का जन्म होता है, तो उसे अक्सर फोर्थ ट्राइमेस्टर (Fourth Trimester) भी कहा जाता है, वैसे यह अवधि मां के लिए महत्वपूर्ण होती है।
- यह समय शरीर को ठीक होने, इमोशनल बदलावोंको समझने और नवजात शिशु के साथ नया रूटीन बनाने का होता है।
- आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा पद्धति है, जिसमें बच्चे के जन्म देने के बाद मां के शरीर, मन और भावनाओं क देखभाल पर अधिक ध्यान दिया जाता है।
- आयुर्वेद के अनुसार, डिलीवरी के बाद शरीर की एनर्जी कम हो सकता है और वात दोष बढ़ जाता है। इसलिए भी शरीर को पोषण देना जरुरी है और आराम करना भी काफी जरुरी है।
इमोशनल हेल्थ भी है जरूरी
बच्चे के जन्म के बाद सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि मेंटल और इमोशनल हेल्थ का ध्यान भी रखा जाता है। योग, मेडिटेशन और प्राणायाम से तनाव और चिंता को कम करने और मन को शांत रखने में मदद मिलती है। वैसे यह समय मां और बच्चे के बीच इमोशनल जुड़ाव बनानने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरा महिलाएं खुद को काफी अकेला न समझें, इस समय काफी इमोशनल महसूस होता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








