Responsive Scrollable Menu

स्ट्रोक से बोलने की क्षमता खो चुके लोगों को राहत, ये म्यूजिक थेरेपी आएगी काम

कुछ लोग स्ट्रोक की वजह से अपने बोलने की क्षमता को खो बैठते हैं. आईआईटी दिल्ली, एम्स नई दिल्ली और इब्हास ने एक ऐसी थेरेपी बनाई है जिससे बोलने की एबिलिटी फिर से आ सकती है. जानें इसके बारे में...

Continue reading on the app

Bhadli Navami 2026: भडल्या नवमी पर बिना मुहूर्त देखे किए जाते हैं शुभ काम, गुरु अस्त होने के बाद भी होंगे विवाह

सनातन धर्म में भडल्या नवमी का विशेष महत्व है। इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। आसान शब्दों मंं कहें तो भडल्या नवमी पर बिना किसी ज्योतिषीय सलाह के सभी प्रकार के शुभ कार्य कर सकते हैं। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 22 जुलाई 2026 को सुबह 5:16 बजे से आरंभ होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 23 जुलाई 2026 की सुबह 7:03 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार 22 जुलाई को भडल्या नवमी मनाई जाएगी।  यह दिन अक्षय तृतीया की तरह शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। भडल्या नवमी स्वंयसिद्ध तिथि है। इस तिथि पर सभी प्रकार के शुभ कार्य कर सकते हैं। साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। 
 
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि भडल्या नवमी 22 जुलाई को है। यह इस सीजन का आखिरी विवाह मुहूर्त है। हालांकि इस समय गुरु अस्त चल रहे हैं, इसलिए मांगलिक कार्यों पर रोक लगी हुई है, फिर भी भडल्या नवमी को अबूझ मुहूर्त माने जाने से इस दिन काफी संख्या में विवाह होंगे। इसके 2 दिन बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ चार महीने के लिए सभी मांगलिक कार्य थम जाएंगे, जो एक नवंबर को देवों के जागने के साथ शुरू होंगे।

अद्ये कस्यापि मूढत्वे शुभकर्म न दोषकृत्। द्वयो मूढत्व मे प्रोक्तं दोषदं गुरुशुक्रयो:।।

ज्योतिष विद्वानों और शास्त्र के अनुसार अबूझ मुहूर्त में किसी प्रकार का पंचांग या मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है और इसमें गुरु या शुक्र तारा अस्त भी नहीं देखा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Lord Vishnu Mantras: गुरुवार को Lord Vishnu की पूजा से दूर होगा Guru Dosha, इन Powerful Mantras के जाप से बरसेगी श्रीहरि की विशेष कृपा

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि 22 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल नवमी है। इसे भडल्या नवमी कहते हैं। इस दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि भी खत्म हो रही है। इसके बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है, इस तिथि से चार महीनों के लिए श्रीहरि विश्राम करते हैं, इसलिए शुभ कामों के लिए मुहूर्त नहीं रहते हैं। देवशयनी एकादशी से पहले आने वाली भडल्या नवमी को अबुझ मुहूर्त माना जाता है यानी इस दिन विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश या नए काम की शुरुआत जैसे शुभ काम बिना मुहूर्त देखे किया जा सकते हैं। अभी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि चल रही है, इस नवरात्रि की अंतिम भड़ली नवमी रहती है। इस नवमी पर गणेश जी, शिव जी और देवी दुर्गा की विशेष पूजा करनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को धन, अनाज, छाता, जूते-चप्पल, कपड़े का दान करना चाहिए।

भडल्या नवमी तिथि

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 22 जुलाई 2026 को सुबह 5:16 बजे से आरंभ होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 23 जुलाई 2026 की सुबह 7:03 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार 22 जुलाई को मनाई जाएगी।

15 जुलाई को गुरु कर्क राशि में अस्त 

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत होती है। इसके बाद भगवान विष्णु के योग निद्रा में होने की वजह से अगले 4 महीने तक कोई भी मांगलिक काम नहीं किया जा सकता है। ऐसे में चातुर्मास शुरू होने से पहले शुभ काम करने का अंतिम दिन भडल्या नवमी तिथि को होता है। 15 जुलाई को गुरु कर्क राशि में अस्त हो गए है। और 10 अगस्त को गुरु उदय होंगे।

15 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक खरमास

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष नवंबर में केवल सात दिन और दिसंबर में सिर्फ पांच दिन विवाह मुहूर्त है। 15 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक खरमास होने से विवाह नहीं हो सकेंगे। विवाह मुहूर्त 15 दिसंबर से चार फरवरी तक भी नहीं होंगे। शुक्र ग्रह के उदित होने के बाद पांच फरवरी से शुरुआत होगी।

अबूझ या स्वयंसिद्ध मुहूर्त

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि भडल्या नवमी अबूझ या स्वयंसिद्ध मुहूर्त के रूप में मानी गई है। यानी इस दिन शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त के विचार की जरूरत नहीं होती। 

महत्व

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि भडल्या नवमी तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्त है। इस तिथि पर शुभ कार्य करने के लिए ज्योतिष गणना की आवश्यकता नहीं पड़ती है। किसी भी समय जातक अपनी सुविधा के अनुसार शुभ कार्य कर सकते हैं। साथ ही शुभ कार्य का श्रीगणेश कर सकते हैं। इस तिथि पर शुभ कार्य करने से अक्षय तृतीया के समतुल्य फल प्राप्त होता है।

- डा. अनीष व्यास
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill को श्रीलंका टेस्ट से पहले डबल झटका, WTC फाइनल की उम्मीदों पर असर?

श्रीलंका के खिलाफ़ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले, नेट प्रैक्टिस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दाहिने अंगूठे में चोट लग गई। ट्रेनिंग के समय एक तेज़ गेंदबाज़ की गेंद लगने से 26 साल के गिल को काफ़ी दर्द हुआ। टीम के फ़िज़ियो ने तुरंत उनका इलाज किया। 'रेवस्पोर्ट्ज़' के मुताबिक, चोट गंभीर नहीं थी क्योंकि गिल ने थोड़ी देर बाद ही अपनी बैटिंग जारी रखी।
 

इसे भी पढ़ें: India Women के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जुड़े तीन T20I मैच, CSA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम


गिल की चोट की चिंताएँ यहीं खत्म नहीं हुईं। टीम की फ़ील्डिंग ड्रिल के दौरान, पंजाब के इस क्रिकेटर को कैचिंग प्रैक्टिस करते समय अपने दाहिने हाथ में चोट लगती दिखी। 'टाइम्स नाउ' के अनुसार, स्लिप्स में खड़े गिल को टीम के फ़िज़ियो ने तुरंत देखा और वे आइस पैक लेकर पहुँचे। फ़िलहाल, चोट कितनी गंभीर है, यह साफ़ नहीं है, जबकि हाल ही में नियुक्त फ़ील्डिंग कोच सुभादीप घोष स्थिति पर नज़र रखे हुए थे।

टेस्ट सीरीज़ से पहले, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वहाँ के हालात के हिसाब से ढलने के लिए तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेलने का फ़ैसला किया। श्रीलंका की पिचें स्पिनरों को काफ़ी मदद करती हैं और यह भारतीय टीम के लिए थोड़ी चिंता की बात है, क्योंकि हाल के समय में उनके बल्लेबाज़ों को स्पिन के सामने संघर्ष करना पड़ा है। न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका ने उन्हें उनके घरेलू मैदान पर मुश्किल में डाला था और अगर टीम श्रीलंका के हाथों हारती है, तो WTC फ़ाइनल में पहुँचने की उनकी उम्मीदें शायद खत्म हो सकती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Cricket Fans तैयार! 22 फरवरी से 2027 ODI World Cup Qualifier का आगाज, कौन बनेगा किंग?


इस बीच, श्रीलंका ने प्रैक्टिस मैच के लिए 15 सदस्यों वाली टीम का ऐलान कर दिया है। सोनल दिनुशा टीम की कप्तानी करेंगे। दूसरी ओर, उम्मीद है कि भारत कोलंबो में अपने बल्लेबाज़ों को परखेगा। यह भी देखना होगा कि क्या गिल बल्लेबाज़ी करते हैं या इस अहम सीरीज़ से पहले एहतियात के तौर पर आराम करते हैं। इसके अलावा, टीम के सभी सदस्य अभी प्रैक्टिस मैच के लिए फ़िट हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 06 Aug 2026 18:13:21 +0530

  Videos
See all

Sonipat News | दिल दहला देगी ये कहानी! पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं तीनों बेटियां | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T12:45:11+00:00

Top Headlines Of The Day: Parliament | Atiq Ahmed | Tarun Tejpal | Delhi Rain | Water Logging #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T12:43:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers