Responsive Scrollable Menu

IND VS SA: आज टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी वॉर्म-अप मैच, जानिए कहां देख सकते हैं LIVE मुकाबला

IND VS SA: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है, लेकिन इससे पहले सभी टीमें वॉर्म-अप मैच खेल रही हैं. इस कड़ी में टीम इंडिया 4 फरवरी यानि आज साउथ अफ्रीका के साथ वॉर्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मैच के साथ ही भारत अपनी प्लेइंग-11 निर्धारित करना चाहेगा. तो आइए जानते हैं कि भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला ये मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इस मुकाबले को लाइव कहां देख सकेंगे?

कितने बजे शुरू होगा भारत का वॉर्म-अप मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आजखेला जाने वाला वॉर्म-अप मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला?

टीम इंडिया कहीं भी खेले, फैंस उनके मैचों को देखना काफी अधिक पसंद करते हैं. ऐसे में वॉर्म-अप मैच को भी फैंस आराम से घर पर बैठकर देख सकते हैं. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे.

ओपनिंग जोड़ी की पहले सुलझाना चाहेगा टीम मैनेजमेंट 

टीम इंडिया ने हाल में घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड को 4-1 से टी20 सीरीज में हराया. पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. ऐसे में भरतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी फॉर्म के साथ उतरना चाहेगी. हालांकि इससे पहले टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी को लेकर सस्पेंस खड़ा हो गया है, क्योंकि संजू सैमसन का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरह से खामोश रहा था.

वहीं ईशान किशन ने बल्ले से तहलका मचाया था और शतक भी जड़ दिया था. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ही ओपनिंग करते हैं या फिर ईशान किशन को उतारा जाएगा, क्योंकि नंबर-3 पर खेलने वाले तिलक वर्मा वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

7 फरवरी से अभियान की शुरुआत करेगी टीम इंडिया

7 फरवरी से टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को ही अमेरिका के साथ खेलेगा. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतकर टीम इंडिया टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: IND U19 VS AFG U19: आज कितने बजे शुरू होगा सेमीफाइनल मैच? FINAL में पहुंचने पर होगी टीम इंडिया की नजर

Continue reading on the app

यूएस-भारत के बीच मजबूत होगी आर्थिक साझेदारी, विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट के बीच वाशिंगटन में हुई चर्चा

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौता हो चुका है. जिसे अंतिम रूप देने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे हैं. विदेश मंत्री ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को राजधानी वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी को लेकर बातचीत हुई. विदेश मंत्री जयशंकर आज (बुधवार) को होने वाले पहले महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे. बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे हैं.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया पोस्ट

अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट से मुलाकात और चर्चा के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए अमेरिकी वित्त मंत्री के साथ चर्चा की. विदेश मंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा, "आज वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से मिलकर खुशी हुई. भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा हुई."

विदेश मंत्री मार्क रुबियो से भी की मुलाकात

उसके बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने विदेश विभाग में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात की. रुबियो से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "आज दोपहर अमेरिकी सचिव रुबियो से मिलकर बेहद खुशी हुई. हमारी द्विपक्षीय सहयोग योजनाओं, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई. भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के जिन पहलुओं पर चर्चा हुई उनमें व्यापार, ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और प्रौद्योगिकी शामिल थे. साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न तंत्रों की शीघ्र बैठकें आयोजित करने पर सहमति बनी."

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

UPI अब चलेगा दुनिया भर में? Alipay+ से जोड़ने की तैयारी, 15 करोड़ विदेशी मर्चेंट्स पर पेमेंट होगा आसान

भारत के बेहद सफल डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI का डंका जल्द ही पूरी दुनिया में बज सकता है। सरकार UPI को सिंगापुर स्थित फिनटेक कंपनी एंट इंटरनेशनल के प्लेटफॉर्म Alipay+ के साथ जोड़ने की संभावना तलाश रही है। अगर यह बातचीत सफल होती है, तो विदेश यात्रा करने वाले भारतीय करोड़ों दुकानों पर आसानी से … Wed, 04 Feb 2026 08:15:16 GMT

  Videos
See all

Big Breaking on India US Trade Deal LIVE: हो गई डील, सालभर में 0% Tariff! | PM Modi | Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T02:33:49+00:00

US-IndiaTrade Deal: 'किसानों के हितों से समझौता नहीं' ट्रेड डील पर सरकार का जवाब | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T02:33:19+00:00

Iran America War Update: ईरान की 'अबू मेहदी' का खौफ, भागे अमेरिकी जहाज! ।World | Missiles | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T02:42:43+00:00

CM Yogi on Encounters: UP में योगी का 'जीरो टॉलरेंस' मॉडल पर सपा का सवाल! | UP Police | Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T02:35:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers