Responsive Scrollable Menu

डॉ. अभय बेडेकर की कृति ‘कोरोना योद्धा की संघर्ष कथा’ को MP साहित्य अकादमी का प्रादेशिक राजेन्द्र अनुरागी पुरस्कार

साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद् (संस्कृति विभाग) द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2024 के अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष अपर प्रबंध संचालक और प्रतिष्ठित लेखक डाॅ. अभय अरविन्द बेडेकर की चर्चित कृति ‘कोरोना योद्धा की संघर्ष कथा’ को डायरी विधा के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रादेशिक ‘राजेन्द्र अनुरागी पुरस्कार’ के लिए चयनित किया गया है।

साहित्य अकादमी के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने बताया कि अकादमी द्वारा घोषित इन पुरस्कारों में प्रादेशिक कृति पुरस्कार के विजेता रचनाकारों को रुपये 51,000/- (इक्यावन हजार) की सम्मान राशि के साथ शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अलंकृत किया जाएगा। अधिकांश श्रेणियों में जूरी द्वारा दो श्रेष्ठ कृतियों का संयुक्त रूप से चयन किया गया है, जिसमें डायरी विधा के लिए डॉ. बेडेकर की कृति ने यह गौरव हासिल किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रादेशिक पुरस्कार की डायरी विधा में सिर्फ डॉ. बेडेकर की कृति का चयन किया गया है। बाकी सामान्यतः सभी विधाओं में दो लेखकों की कृतियों का चयन किया गया है।

डॉ. बेडेकर की यह कृति कोरोना महामारी के कठिन दौर में अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं द्वारा किए गए अभूतपूर्व संघर्षों, चुनौतियों और जीवंत अनुभवों को समेटे हुए है। डॉ. बेडेकर को राज्य स्तर पर मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से अंचल के साहित्यिक जगत और प्रबुद्धजनों में हर्ष व्याप्त है। संस्कृति विभाग द्वारा शीघ्र ही आयोजित होने वाले एक गरिमामय समारोह में चयनित रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

Continue reading on the app

IRCTC Tour Package: अयोध्या से रामेश्वरम तक होंगे दर्शन, 20 दिनों की यात्रा के लिए बस इतना है किराया

IRCTC Tour Package: 19 रात और 20 दिन के टूर पैकेज के लिए यात्रा 24 अगस्त, 2022 को दिल्ली से शुरू होगी. इस पैकेज का नाम 'श्री रामायण यात्रा बाय भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' है.

Continue reading on the app

  Sports

फाइनल खेलने वाले सुंदर को 75 लाख, डगआउट में बैठने के लिए विप्रज निगम को मिलेंगे 3 करोड़, क्या है प्राइज मनी की कहानी?

meadl winner prize money: देश के लिए मेडल जीतने वाला कोई भी खिलाड़ी मान-सम्मान और पैसा डिसर्व करता है बस हैरानी तो तब होती है जब एक ही खेल में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों देश के योगदान को राज्य सकार अलग अलग तराजू में रखकर तौलती है. ताजा मामला जापान के एशियन गेम्स में फाइनल की प्लेइंग एलेवन में खेले वॉशिंगटन सुंदर और एक भी मैच ना खेलने वाले विप्रज निगम की है. Fri, 9 Oct 2026 15:13:47 +0530

  Videos
See all

Breaking News | भारतीय मूल की Navi Pillay को Nobel Peace Prize 2026, जानिए कौन हैं नावी पिल्लई #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T10:04:53+00:00

Delhi CJP Protest Live : दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर बहुत बड़ी खबर ! | Gyanesh Kumar Resign | ECI #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T10:11:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers