नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई कीमतें शनिवार सुबह से ही लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹119.54 और डीजल ₹102.64 का हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई तेजी के बाद रिटेल कीमतों और बढ़ती लागत के बीच के अंतर को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। साल के शुरुआत में भी बढ़े थे दाम, बाद में कम किए इस साल की शुरुआत में जब ईरान संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई थी, तब कंपनी ने 26 मार्च को भी पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया था। हालांकि, बाद में जब पश्चिम एशिया में तनाव कम हुआ और अंतरराष्ट्रीय क्रूड के दाम घटे, तो कंपनी ने 1 जुलाई को पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया था। सरकारी कंपनियों ने नहीं बढ़ा दाम अभी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं जियो ने भी अभी कोई बदलाव नहीं किया है। सरकारी तेल कंपनियों को हर दिन ₹530 करोड़ का नुकसान: इकरा रेटिंग एजेंसी इकरा (ICRA) की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर महीने में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद भारत में रिटेल कीमतें स्थिर रहने से सरकारी तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है। इकरा का अनुमान है कि सरकारी तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑइल, HP और BPCL को पेट्रोल पर करीब ₹8 और डीजल पर ₹9 लीटर का नुकसान हो रहा है। इकरा के अनुसार, तेल कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और LPG मिलाकर रोजाना करीब ₹530 करोड़ का नुकसान हो रहा है। सरकारी कंपनियों ने मई में की थी बढ़ोतरी प्राइवेट कंपनी के दाम बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाई थीं। मई में IOC, BPCL और HPCL ने महंगे अंतरराष्ट्रीय क्रूड का हवाला देते हुए किस्तों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देश के 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90% से अधिक पर इन तीनों सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है। -------------------------------------------------------- पेट्रोल-डीजल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रिलायंस और नायारा ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री सीमित की:क्रूड 107 डॉलर पार होने से घाटा बढ़ा; नायरा पंपों पर एक गाड़ी में सिर्फ 200L डीजल मिलेगा महंगे कच्चे तेल और स्थिर रिटेल कीमतों की वजह से रिलायंस-बीपी और नायरा एनर्जी जैसी प्राइवेट कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री सीमित कर दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक नायारा के आउटलेट्स पर अब एक गाड़ी में अधिकतम 200 लीटर डीजल और 30 लीटर पेट्रोल ही भरा जा रहा है। वहीं रिलायंस ने कितनी बिक्री पर पाबंदी लगाई है ये साफ नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…
किसान विकास पत्र स्कीम में 7.5% ब्याज:9 साल 7 महीने में पैसा होगा दोगुना, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें
अगर आप इन दिनों कहीं निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में जान लेना चाहिए। इसमें 7.5% ब्याज मिल रहा है। हम आपको इस स्कीम के बारे बता रहे हैं… किसान विकास पत्र स्कीम है क्या? किसान विकास पत्र भारत सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम है। ये एक तरह की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम यानी FD ही है। इसमें आपको कम से कम ढाई साल यानी 30 महीने के लिए निवेश करना होता है। इसमें ढाई साल का लॉक इन पीरियड रखा गया है। यानी आप इतने साल तक इस स्कीम से पैसा नहीं निकाल सकते। किसान विकास पत्र में ब्याज दर और रिटर्न कैसे तय होता है? KVP पर ब्याज दर सरकार हर तिमाही में तय करती है। अभी 7.5% सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है। चक्रवृद्धि ब्याज का मतलब है कि हर साल मिलने वाला ब्याज मूलधन में जुड़ जाता है और अगले साल उसी पर ब्याज मिलता है। इसी वजह से तय समय पूरा होने पर निवेश राशि दोगुनी हो जाती है। लम्बे समय के निवेश के लिए बेहतर यह योजना खासतौर पर उन निवेशकों के लिए बेहतर मानी जाती है, जो जोखिम से बचना चाहते हैं और स्थिर रिटर्न चाहते हैं। यह निवेश विकल्प इन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है- कोई भी भारतीय कर सकता है निवेश कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम में पैसा लगा सकता है। किसान विकास पत्र में निवेश करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी है। हालांकि नाबालिग की तरफ से अभिभावक यानी गार्जियन इसमें निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें जॉइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस और बैंक में ऑनलाइन या ऑफलाइन जाकर इसमें निवेश कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








