Responsive Scrollable Menu

जम्मू में पुलिस का टी-10 कॉस्को बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल

जम्मू, 3 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ने और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए एक बार फिर पहल की है। मंगलवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम (सीएपी) के तहत आरएस पुरा क्षेत्र के सतोवाली ग्राउंड में टी-10 कॉस्को बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन एसपी हेडक्वार्टर जम्मू इरशाद हुसैन राथर-जेकेपीएस ने किया।

Continue reading on the app

इंग्लैंड का पालेकेले की टर्निंग पिच पर 129 रन डिफेंड:श्रीलंका को 12 रन से हराकर टी-20 सीरीज 3-0 से जीती; बेथेल के 4 विकेट

पालेकेले में खेले गए तीसरे टी-20 में इंग्लैंड ने 129 रन डिफेंड करते हुए श्रीलंका को 12 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। यह टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड का अब तक का सबसे छोटा सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया स्कोर है। करन की फिफ्टी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लिश टीम की शुरुआत खराब रही। टीम के 11 ओवर में स्कोर 60 रन पर 6 विकेट गिर गए थे । ऐसे समय में सैम करन ने जिम्मेदारी संभाली और 48 गेंदों में 58 रन की अहम पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके साथ लायम डॉसन ने 20 गेंदों में 14 रन बनाकर साझेदारी निभाई। श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने शानदार गेंदबाजी की और 5/24 के आंकड़े दर्ज किए, लेकिन करन की पारी ने दोनों टीमों के बीच फर्क पैदा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका दबाव में 129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन स्पिन के सामने बल्लेबाज टिक नहीं सके। आदिल रशीद, विल जैक्स और जैकब बेथेल ने मिलकर रन गति पर लगाम लगा दिया। 10 ओवर में स्कोर 62/4 हो गया और यहीं से मैच इंग्लैंड की पकड़ में आ गया। आखिरी ओवरों में विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 116 रन पर सिमट गई। बेथेल ने 4 और विल जैक्स ने 3 विकेट लिए। वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का भरोसा इस जीत के साथ इंग्लैंड ने न सिर्फ सीरीज जीती, बल्कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपने गेंदबाजी संतुलन और दबाव में खेलने की क्षमता का मजबूत संकेत भी दिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में टीम ने मुश्किल हालात में जवाब दिया, जो इस दौरे की सबसे बड़ी सकारात्मक बात रही। --------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला- जिन्हें बैट पकड़ना नहीं आता,वे क्रिकेट संघों में सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट और अन्य खेल संघों के संचालन पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि खेल संस्थाओं का नेतृत्व ऐसे लोगों के हाथ में होना चाहिए, जो खेल को समझते हों। क्रिकेट संघों में रिटायर्ड क्रिकेटरों को जगह मिलनी चाहिए, न कि ऐसे लोगों को जो बैट तक पकड़ना नहीं जानते। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

जैकब बेथेल और विल जैक्स ने उड़ाई श्रीलंका की धज्जियां, तीसरे टी20 में इंग्लैंड को 12 रन से मिली जीत, 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

England Beat Sri Lanka in 3rd T20I: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लो स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका को 12 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के लिए इस मैच में बल्लेबाजी में सैम करन ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. इसके बाद जैकब बेथेल बेहतरीन गेंदबाजी से अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई. Tue, 3 Feb 2026 23:19:00 +0530

  Videos
See all

US से Trade Deal पर क्या बोले Rahul Gandhi ? #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T18:58:14+00:00

India ने America से क्या आयात किया ? #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T18:56:16+00:00

UP Crime News: गुटखा के बढ़ाए दाम, तो हुआ संग्राम..चले लाठी, डंडे और पत्थर Raebareli | Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T19:00:40+00:00

Trade Deal के लिए कैसे माने Donald Trump ? #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T19:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers